भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 15 महीने बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। साल 2022 के अंत में ऋषभ पंत क कार एक्सीडेंट हुआ जिसके बाद उनके पैर में काफी चोटें आई थीं। सर्जरी और रिहैब के बाद आखिरकार नेशनल क्रिकेट अकेडमी ने पंत को क्रिकेट में वापसी के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट दे दिया।
पंत ने डॉक्टर से कही थी यह बात
पंत के लिए 15 महीने का सफर आसान नहीं था। पंत की हालत देखकर उनकी मां को इस बात का भी यकीन नहीं था कि उनका बेटा कभी चल भी पाएगा या नहीं। डॉक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पंत अपने पैरों पर खड़े हो जाएंगे। वह बिना किसी सहाने के चलेंगे। उनकी चोटें काफी गहरी थीं लेकिन पंत को भरोसा था कि ठीक होकर क्रिकेट में वापसी कर लेंगे। डॉक्टर ने कहा था कि ऋषभ पंत को पूरी तरह ठीक होने में और क्रिकेट में वापसी करने में 18 महीने लगेंगे। हालांकि ऋषभ पंत ने डॉक्टर से कहा कि वह 12 महीने में फिट होकर दिखाएंगे।
पंत की सर्जरी करने वाले डॉक्टर पर्डीवाला ने पंत के साथ बातचीत तो याद करते हुए कहा, ‘मैंने पंत से कहा तुम्हारा क्रिकेट में लौटना चमत्कार होगा। तुम्हारा घुटना 90 डिग्री तक घुम गया था। खाल बी छिल गई है। इस पर उसने(पंत) ने मुझसे कहा कि मैं मिरेकल मैन हूं। मैने दो बार किया और तीसरी बार भी करूंगा।’
पंत ने हर उपलब्धी का लिया मजा
पंत ने अपनी रिकवरी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘2-3 महीने का समय फिर भी निकल जाता है हो जाता है लेकिन इतनी लंबी इंजरी इंसान ज्यादा परेशान होता है। मेरे दिमाग में यही था कि हंस कर लो या दुखी होकर, करना तो है ही। मुझे छोटी-छोटी चीजों में खुशी मिली। जब मैं पहली बार बिना सहारे के चला। तब मुझे खुशी हुई। वह मेरी रिकवरी का हाई पॉइंट था। फिर मैंने जॉगिंग की तो अच्छा लगा। इसके बाद जब बल्लेबाजी की तो और खुशी हुई। मैं किसी एक चीज पर फोकस नहीं कर रहा था। मैं हर चीज का मजा ले रहा था।’