भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में पहली बार दिल्ली कैपटिल्स के अलावा किसी और जर्सी में नजर आए। हालांकि उनके लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। वह बल्ले से तो फ्लॉप हुए ही साथ ही साथ उनकी कप्तानी में टीम जीत भी हासिल नहीं कर सकी। लखनऊ सुपर जायंट्स आखिरी समय में भी मैच जीतने की स्थिति में थी लेकिन पंत की गलती के कारण ऐसा नहीं हो सका। कप्तान पंत ने इसका ठीकरा किस्मत पर फोड़ दिया।

आखिरी ओवर में भी था जीत का मौका

मैच में एक समय ऐसा था जब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 6 गेंद पर 6 रन चाहिए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स जीत से केवल 1 विकेट दूर था। तब कप्तान पंत के पास स्ट्राइक पर मौजूद मोहित शर्मा को स्टंप करने का मौका था। मोहम्मद शहजाद की गेंद को मोहित ने आगे आकर खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद पीछे चली गई। मोहित क्रीज से काफी आगे थे। अगर पंत यहां मोहित शर्मा को स्टंप कर देते तो लखनऊ मैच को जीत लेता।

ऋषभ पंत से किया गया सवाल

इसको लेकर कप्तान ऋषभ पंत से सवाल किया गया। उन्होंने अपनी गलती न मानते हुए किस्मत को दोष दिया। उन्होंने कहा, “खेल में किस्मत की अहम भूमिका होता है। गेंद अगर उनके पैड से छूट जाती तो स्टंपिंग का मौका होता।”

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। 7 रन के अंदर ही दिल्ली के 3 विकेट गिर गए थे। इसके बाद 65 रन पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी, लेकिन आखिर में आशुतोष शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई।

यहां देखें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, शहर और टीमों की पूरी डिटेल्स
ये है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल