IPL 2025 Retention: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अगले सीजन के लिए सबसे बड़ी रकम देकर रिटेन किया। रिंकू को रिटेन करने के लिए केकेआर ने 13 करोड़ रुपये खर्च किए। केकेआर ने अगले सीजन के लिए 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया जिसमें 4 कैप्ड तो वहीं दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल रहे।
रिंकू सिंह की सैलरी में हुई 12.45 करोड़ की बढ़ोतरी
आईपीएल 2024 में रिंकू सिंह की सैलरी 55 करोड़ रुपये थी, लेकिन इस बार उन्हें केकेआर ने सबसे ज्यादा 13 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया और उनकी सैलरी में कुल 12.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। केकेआर ने अगले सीजन के लिए वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को 12-12 करोड़ देकर रिटेन किया जबकि हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को 4-4 करोड़ में बतौर अनकैप्ड रिटेन किया।
आईपीएल 2025 के लिए केकेआर की रिटेंशन
रिंकू सिंह – 13 करोड़।
वरुण चक्रवर्ती – 12 करोड़।
सुनील नरेन – 12 करोड़।
आंद्रे रसेल – 12 करोड़।
हर्षित राणा – 4 करोड़।
रमनदीप सिंह – 4 करोड़।
रिंकू सिंह साल 2018 में केकेआर के साथ जुड़े थे और तब इस टीम ने उन्हें 80 लाख में खरीदा था। उसके बाद वो केकेआर के साथ लगातार जुड़े हुए हैं, लेकिन उन्हें सैलरी के रूप में 80 लाख रुपये 2018 से 2021 तक ही मिले। इसके बाद केकेआर ने साल 2022 में 55 लाख में अपनी टीम के साथ जोड़ा और आईपीएल 2024 तक उनकी कीमत इतनी ही थी। रिंकू साल 2023 में सबसे ज्यादा चर्चा में अपनी खेल की वजह से आए और इस सीजन में उन्होंने 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के लगाकर सुर्खियां भी बटोरी थीं।
य
j