भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबर सुनकर प्रशंसक हैरान रह गए थे। एक इंटरव्यू में रिंकू ने बताया है कि कैसे उनकी और प्रिया सरोज की प्रेम कहानी शुरू हुई। उन्होंने बताया कि दोनों का पहली बार राबता 2022 में हुआ था। रिंकू ने एक फैन पेज पर प्रिया की तस्वीर देखी थी। पहले तो वह मैसेज करने में हिचकिचा रहे थे, लेकिन जब प्रिया ने उनकी कुछ तस्वीरें लाइक की, तो रिंकू ने हिम्मत जुटाकर उन्हें मैसेज किया और इस तरह दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।
प्रिया सरोज को कैसे जाने रिंकू सिंह
न्यूज 24 से बातचीत में रिंकू सिंह ने बताया कि वह कैसे प्रिया सरोज को जाने। उन्होंने कहा, “ये शुरुआत हुई थी मतलब 2022 में जब कोविड में मुंबई में आईपीएल हुआ था। कहानी ऐसी थी कि एक फैनपेज था तो उसने फोटो डाली थी प्रिया की। उसने स्टोरी डाली थी। कुछ चल रहा था… वोटिंग का चल रहा था उसके गांव में। उसने बोला कि भईया स्टोरी डाल देंगे आपकी। हेल्प हो जाएगी।”
सारा ने शुरू किया नया बिजनेस; सचिन, अंजलि, सानिया चंडोक संग मिलकर पिलेट्स अकेडमी का किया शुभारंभ
मैसेज करने में हिचकिचा रहे थे रिंकू
रिंकू सिंह ने कहा,”एक दीदी हैं हमारी। प्रिया की बहन हैं। शूट का काम है दीदी का स्टोरी डालने के लिए। मैंने फोटो देखी प्रिया की। मुझे अच्छी लगी। थोड़ा लगा कि हां, मेरे लिए परफेक्ट है एकदम। सोचा मैंने कि मैसेज कर दूं। नहीं-नहीं यार सही नहीं रहेगा मैसेज। एक-दो फोटो उसने लाइक किए मेरे। तो फिर मैंने मैसेज कर दिया। फिर शुरुआत हुई।”
रिंकू-प्रिया 2022 से ही रिलेशनशिप में थे
रिंकू ने आगे बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रिया सरोज को मैसेज किया था। जवाब भी तुरंत आ गया था। बातचीत चालू हो गई थी। एक-डेढ़ हफ्ते बाद रेगुलर बात होने लगी। मैच से पहले जाने से बात होने लगी। प्यार वाली फिलिंग आने लगी। रिंकू ने यह भी बताया कि दोनों 2022 से ही रिलेशनशिप में थे।