भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की चर्चा सुर्खियों में है। सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि राजनीतिक जगत में भी उनकी शादी को लेकर बातें चल रही हैं। वजह भी साफ है। रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनियां लोकसभा सांसद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिंकू सिंह मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज से शादी करने वाले हैं। दोनों के परिवार इसके लिए तैयार है। रिंकू सिंह पहले क्रिकेटर नहीं है जिनका सियासी महिलाओं के साथ कनेक्शन हैं।

सौरव गांगुली और नगमा

भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली का नाम एक्ट्रेस नगमा के साथ जुड़ा था। दोनों की अफेयर की अफवाहें काफी समय तक अखबार की सुर्खियों में बनी रही। हालांकि दोनों में से किसी ने इसपर कुछ नहीं कहा। सौरव गांगुली ने 1997 में डोना बनर्जी से शादी की। इसके कुछ साल बाद ही नगमा के राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई। 2004 में वह कांग्रेस से जुड़ीं और लोकसभा चुनाव में प्रचार भी किया। साल 2014 में नगमा ने मेरठ से लोकसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन वह हार गईं।

रविंद्र जडेजा और रिवाबा जडेजा

भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा भी राजनीति से जुड़ी हुई हैं। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी। शादी से पहले रिवाबा का राजनीति से कनेक्शन नहीं था। हालांकि धीरे-धीरे उनकी इसमें दिलचस्पी बढ़ी। रिवाबा 2022 में बीजेपी के टिकट पर जामनगर से चुनाव लड़ी थीं। इस दौरान रविंद्र जडेजा ने उनके लिए प्रचार भी किया था। वह अब जामनगर की विधायक हैं। रिवाबा सोशल मीडिया पर अपने काम जुड़े वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

ग्लेन टर्नर और सुक्खी टर्नर

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्लेन टर्नर ने भारत की रहने वाली महिला सुखविंदर गिल से शादी की है। वाइफ सुखी टर्नर अब न्यूजीलैंड के डुनेडिन शहर की मेयर बन चुकी हैं। वह साल 1995 से लेकर 2004 तक डुनेडिन शहर में मेयर के तौर पर कार्यरत रहीं। उन्होंने न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के लोगों के लिए भी काफी काम किया है।

रिंकू सिंह की चल रही सपा सांसद प्रिया सरोज से शादी की बात, पिता भी हैं सपा से विधायक; दोनों की सगाई की खबरों को लेकर दिया अपडेट