इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर जेमी वार्डी की पत्नी ने खुलासा किया है कि 12 साल की उम्र में उनके साथ यौन शोषण हुआ था। 38 साल की रेबेख वार्डी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी। रेबेख ने बताया कि वे इसके यौन शोषण के बाद बेघर हो गई थी। उनकी बेटी मेगन 15 साल की हो गईं। रेबेख ने बेटी के लिए इंस्टाग्राम पर एक संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी अभी भी बच्ची है, लेकिन मैं 15 साल तक बच्ची नहीं थी।
रेबेख ने लिखा, ‘‘12 साल की उम्र से घर में मेरे साथ यौन शोषण किया जा रहा था। यह वही आदमी था जिस पर मुझे सबसे ज्यादा भरोसा था। मैंने शर्म, भय और क्रोध को खत्म करने के लिए गोलियों और वोदका का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया। कुछ ही महीनों बाद मैं बेघर हो गई थी। रूम रेंट देने के लिए मुझे बार में ग्लास साफ करना पड़ता था।’’ रेबेख के इस पोस्ट को लेकर उनकी तारीफ हो रही है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स ने कहा कि आपने बहादुरी का काम किया है।
रेबेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी मेगन के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। इसके साथ अपनी बचपन की तस्वीरों को भी साझा किया। रेबेख एक फॉलोवर ने कहा, ‘आपने इसे शेयर किया। यह एक बहादुरी वाला काम है।’’ एक अन्य फॉलोवर ने कहा, ‘आप बहादुरी से भी ज्यादा आगे हैं।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘आप उनलोगों के लिए प्रेरणा है जो इन सदमों से बाहर नहीं आ पाते हैं।’
रेबेख के पति जेमी वार्डी ने 2007 में सीनियर करियर की शुरुआत की थी। वे 2012 से लेस्टर सिटी के लिए खेल रहे हैं। टीम के लिए उन्होंने 265 मैच में 119 गोल दागे हैं। वार्डी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के इस सीजन में 26 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 19 गोल दागे। प्रीमियर लीग में 202 मैच में उन्होंने 99 गोल किए हैं। वे 2015 से इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच में खेल रहे हैं। इस दौरान 26 मैच में 7 गोल किए।