प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 में बुधवार को आखिर कार यू-मुम्बा ने अपने घर में तीन हार के बाद खाता खोल लिया। मुंबई ने अंत समय पर रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुके मैच में हरियाणा स्टीलर्स को मात देते हुए घर में पहली जीत दर्ज की। मुंबई को इससे पहले अपने घर में पिछले तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसने लाज बचाते हुए चौथा मैच 38-32 से जीत लिया।
हरियाणा से रेड मारने आए सुरजीत को आउट कर मुंबई ने अपना खाता खोला। इसके बाद वजीर सिंह ने रेड में सफलता हासिल करते हुए दो अंक लेकर हरियाणा को 2-1 से बढ़त दिला दी। मुंबई ने इसके बाद अच्छी कोशिश जारी रखते हुए काशीलिंग अदाके और श्रीकांत जाधव के दम पर 6-2 से बढ़त ले ली। अपनी टीम को मजबूती देते हुए काशीलिंग ने डू ऑर डाई रेड में सफलता हासिल कर मुंबई को 9-4 से आगे कर दिया।
मुंबई के पास हरियाणा को ऑल आउट करने का मौका था, लेकिन दर्शन कादियान ने ऐसा नहीं होने दिया और स्कोर 9-11 किया। मुंबई ने आखिरकार 12वें मिनट में हरियाणा को ऑल आउट कर 18-10 से बढ़त ले ली। पहले हाफ की समाप्ति तक मुंबई ने 20-15 से बढ़त ले ली थी।
दूसरे हाफ में ऑल आउट की कगार पर पहुंचने वाली मुंबई को डिफेंडर कुलदीप ने सुपर टैकल मारते हुए बचाया और स्कोर 23-16 कर दिया। दीपक कुमार दहिया ने सफल रेड मारते हुए हरियाणा के अंतर को कम करने की कोशिश की।
अंकों के अंतर को कम होता देखा हरियाणा की टीम में नई ऊर्जा देखी गई। उसने अपने बेहतरीन डिफेंस के दम पर काशीलिंग को आउट कर स्कोर 25-24 किया। हालांकि, इस दौरान उनके रेडर विकास खंडोला चोटिल हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर मैट से बाहर ले जाया गया। 30वें मिनट में हरियाणा की तरफ से रेड मारने आए दीपक ने स्कोर स्कोर 27-27 से बराबर कर मैच को रोमांचक बना दिया।
यहां से मैच बराबरी का हो गया था। मुंबई ने फिर 32-30 की बढ़त ले ली और फिर सुपर टैकल लगाते हुए स्कोर 34-30 कर दिया। मैच की समाप्ति में दो मिनट का समय शेष रह गया था। मुंबई 36-32 से आगे थी। हरियाणा ने काफी कोशिश की लेकिन वह अंकों के अंतर को पाट नहीं पाई और मैच हार गई।
यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, U Mumba vs Haryana Steelers Match :
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”338″]
-यू मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स को 6 अंक से हराया।
-दर्शन कादियान रेड में आउट। मुंबा 36, हरियाणा 32
-मैच समाप्ति में ढाई मिनट शेष। मुंबा (35) के पास चार अंक की लीड।
-डू ऑर डाई रेड में श्रीकांत जाधव ने अंक जुटाया। मुंबा 35, हरियाणा 31
-मैच खत्म होने में 5 मिनट बाकी। इसी बीच मुंबा ने 4 अंक की लीड कायम की।
-मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर है। यू मुंबा ने सुपर टैकल किया। हरियाणा 30, मुंबा 32
-33वें मिनट मुकाबला 29-29 की बराबरी पर।
-वजीर सिंह ने रेड में अक जुटाया। हरियाणा 28, मुंबा 29
-हरियाणा के दीपक ने दर्शन और कुलदीप को आउट किया। मुंबा 27, हरियाणा 27
-वजीर सिंह ने सुरेंद्र को टच किया। हरियाणा 25, मुंबा 26
-मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर है। मुकाबला खत्म होने में 12 मिनट बाकी।
-विकास कंडोला चोटिल। मैच रोका गया। मुंबा 25, हरियाणा 24
-यू मुंबा मैच में पहली बार ऑलआउट। मुंबा 25, हरियाणा 22
-दीपक दहिया ने सुपर रेड में तीन अंक जुटाए। मुंबा 24, हरियाणा 19
-श्रीकांत जाधव ने वजीर को आउट किया। हरियाणा 24, मुंबा 24
-नितिन मदने को टीम ने कोर्ट से बाहर बुलाया।
-विकास कंडोला ने नौवां अंक लिया। मुंबा 23, हरियाणा 16
-दूसरे हाफ का पहला अंक मुंबा के नितिन मदाने ने लिया।
-दूसरा हाफ शुरू।
-हरियाणा के लिए विकास कंडोला (8) सबसे अधिक अंक जुटाने वाले खिलाड़ी हैं।
-मुंबा की ओर से काशी (4), अनूप कुमार (4) और श्रीकांत जाधव (4) अंक जुटा चुके हैं।
-पहले हाफ तक यू मुंबा (20) पांच अंक की लीड पर है।
-मुंबा का रिव्यू खत्म। हरियाणा 15, मुंबा 20
-पहला हाफ खत्म होने में साढ़े 3 मिनट का समय बाकी। हरियाणा 14, मुंबा 18
-विकास कंडोला ने 8 अंक जुटा लिए हैं। मुकाबले में हरियाणा (13) सिर्फ 5 अंक पीछे।
-मोहित चिल्लर ने एंकल होल्ड कर श्रीकांत को आउट किया। हरियाणा 12, मुंबा 18
-विकास रेड में आउट। हरियाणा ऑलआउट। मुंबा 15, हरियाणा 10
-हरियाणा ने ऑलआउट का खतरा टाला। विकास कंडोला ने रेड में 2 अंक जुटाए। मुंबा 10 हरियाणा 7
-हरियाणा ऑलआउट के करीब। इसी बीच अनूप ने रेड में अंक जुटाया। मुंबा 10, हरियाणा 5
-काशी ने रेड में 2 अंक हासिल किए। सुरेंद्र और विकास आउट। मुंबा 9, हरियाणा 4
-हरियाणा ने 8वें मिनट में कुछ हद तक वापसी की। मुंबा 7, हरियाणा 4
-यू मुंबा शानदार फॉर्म में दिख रही है। टीम ने तीसरा डिफेंस प्वाइंट लिया। मुंबा 6, हरियाणा 2
-मैच के पहले 5 मिनट मुंबा 4, हरियाणा 2
-काशी ने दूसरी रेड में बोनस अंक लिया। मुंबा 3, हरियाणा 2
-काशी ने रेड में टच अंक लिया। दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर।
-हरियाणा के वजीर सिंह ने रेड में 2 शिकार किए। मुंबा 1, हरियाणा 2
-यू मुंबा के सुरेंद्र ने पहली ही रेड में सुरजीत को टैकल किया।
-यू मुंबा ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
-हरियाणा स्टीलर्स इस सीजन सिर्फ एक ही मैच हारा है। वो भी यू मुंबा के हाथों।
-यू मुंबा पिछले लगातार चार मैच हार चुका है।
-मुंबा की ओर से शब्बीर बापू इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
-यू मुंबा को इस सीजन 16 ऑलआउट मिले हैं।
-हरियाणा स्टीलर्स का अब तक का प्रदर्शन :- L, T, W, T, W, W
-यू मुंबा का अब तक का प्रदर्शन :- L, W, W, L, W, L, L, L, L
-यू मुंबा का पिछला मैच मुंबई में भारी बारिश के चलते नहीं हो सका था।
यू मुंबा :
रेडर- दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव
डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह
ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार
हरियाणा स्टीलर :
रेडर – खोम्सन थोंग्खाम, दीपक कुमार, सुरजीत सिंह, प्रशांत के राय, दीपक दहिया, वजीर सिंह, विकास खंदोला, आशीष छोकर
डिफेंडर – मोहित छिल्लर, नीरज कुमार, विकास, सुरेंदर नाडा, महेंद्र सिंह ढाका, जीवा गोपाल, राकेश एस कुमार
ऑलराउंडर – डेविड मोसंबयी, मयूर शिवतारकर, दीपक राठी, प्रमोद नरवाल।
