RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का 39वां मुकाबला आज विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच दुबई में खेला गया। हर्षल पटेल की शानदार हैट्रिक की बदौलत आरसीबी ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 54 रनों से मात दी।

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 5 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 51 रन बना चुकी थी। इसके बाद पूरी टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई।

हर्षल पटेल ने 3.1 ओवर में 17 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा युजवेंद्र चहल ने तीन, ग्लेन मैक्सवेल ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट झटके।

पहले खेलते हुए विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 51 और ग्लेन मैक्सवेल ने 56 रन बनाकर अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने को एक-एक सफलता मिली थी।

IPL: एमएस धोनी के धुरंधरों ने 7वीं बार आखिरी गेंद पर जीता मैच, KKR के नाम छठी बार दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

इस हार के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं 10 मैच में छठी जीत दर्ज कर आरसीबी 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। रोहित शर्मा की टीम की इस सीजन में 10 मैचों में से ये छठी हार थी।

Match Ended

Indian Premier League, 2021

Royal Challengers Bangalore 
165/6 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
111 (18.1)

Match Ended ( Day – Match 39 )
Royal Challengers Bangalore beat Mumbai Indians by 54 runs

Live Updates
23:29 (IST) 26 Sep 2021
RCB की शानदार जीत, हर्षल की हैट्रिक से मुंबई इंडियंस 111 रनों पर ढेर

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 5 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 51 रन बना चुकी थी। इसके बाद पूरी टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी ने पांच बार की चैंपियन टीम को 54 रनों से करारी शिकस्त दी। विराट कोहली की टीम की इस जीत के हीरो रहे हर्षल पटेल जिन्होंने हैट्रिक लेते हुए चार विकेट अपने नाम किए।

23:12 (IST) 26 Sep 2021
मुंबई इंडियंस हार के करीब, हर्षल पटेल ने ली हैट्रिक

आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल ने पारी के 17वें ओवर में हैट्रिक लेकर मुंबई इंडियंस को हार के मुंह में ढकेल दिया है। पटेल ने पहले हार्दिक पंड्या (3), फिर कीरोन पोलार्ड (7) और उसके बाद राहुल चाहर (0) को वापस पवेलियन भेजा।

22:58 (IST) 26 Sep 2021
लगातार तीसरी बार SKY फेल, मुश्किल में मुंबई इंडियंस

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। मोहम्मद सिराज ने सूर्यकुमार यादव को 8 रनों पर आउट कर टीम को 5वीं सफलता दिलाई। टीम को आखिरी 5 ओवर में जीत के लिए 67 रनों की जरूरत है। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या क्रीज पर मौजूद हैं।

22:46 (IST) 26 Sep 2021
MI का चौथा विकेट गिरा, मैक्सवेल ने लिया दूसरा विकेट

ग्लेन मैक्सवेल ने क्रुणाल पंड्या को 5 रनों पर क्लीन बोल्ड करके मुंबई इंडियंस की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुंबई इंडियंस को ये चौथा झटका लगा है और मैक्सवेल ने अपना दूसरा विकेट लिया है। उनके अलावा युजवेंद्र चहल ने भी दो विकेट अपने नाम किए हैं।

22:32 (IST) 26 Sep 2021
MI को तीसरा झटका, ईशान किशन 9 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। ईशान किशन को भी युजवेंद्र चहल ने वापस पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। ये चहल का दूसरा विकेट है। किशन ने 12 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाए। टीम को जीत के लिए 9 ओवर में 84 रनों की जरूरत है।

22:28 (IST) 26 Sep 2021
मैक्सवेल ने रोहित को किया आउट, MI को लगा बड़ा झटका

5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस की पारी अब डगमगा गई है। पहले क्विंटन डी कॉक को 24 रनों पर युजवेंद्र चहल ने वापस पवेलियन भेजा और उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान रोहित शर्मा का 43 रनों पर अहम विकेट झटका। 10 ओवर में मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन है। अगले 10 ओवर में जीत के लिए 87 रनों की जरूरत है।

22:11 (IST) 26 Sep 2021
MI को लगा पहला झटका, डी कॉक 24 रन बनाकर आउट

अच्छी शुरुआत के बाद 166 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को क्विंटन डी कॉक के रूप में पहला झटका लगा है। डी कॉक को 24 रनों पर युजवेंद्र चहल ने वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित शर्मा और ईशान किशन अब क्रीज पर मौजूद हैं।

22:06 (IST) 26 Sep 2021
पॉवरप्ले खत्म, MI को मिली तेज शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की है। दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक शानदार टच में नजर आ रहे हैं। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में ही टीम का स्कोर 50 पार पहुंचा दिया था।

21:39 (IST) 26 Sep 2021
RCB ने MI को दिया 166 रनों का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य मिला है। पहले खेलते हुए विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। विराट कोहली ने 51 और ग्लेन मैक्सवेल ने 56 रन बनाकर अर्धशतकीय पारियां खेली। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने को एक-एक सफलता मिली।

21:10 (IST) 26 Sep 2021
आरसीबी की आधी टीम आउट, बुमराह ने एक ओवर में झटके 2 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने आरसीबी को पारी के 19वें ओवर में डबल झटका दिया। उन्होंने पहले ग्लेन मैक्सवेल और फिर डीविलियर्स को वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने कुल 4 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

21:06 (IST) 26 Sep 2021
मैक्सवेल ने भी ठोका पचासा, RCB का स्कोर 150 पार

विराट कोहली के 51 रनों की पारी के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने भी 33 गेंदों पर पचासा जड़ दिया है। इसी के साथ आरसीबी ने 18 ओवर तक 3 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। मैक्सवेल के साथ डीविलियर्स क्रीज पर मौजूद हैं।

20:54 (IST) 26 Sep 2021
RCB का तीसरा विकेट गिरा, विराट कोहली 51 रन बनाकर आउट

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली 51 रन बनाकर एडम मिल्ने का शिकार बने। उन्होंने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले सीएसके के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। आरसीबी को ये तीसरा झटका लगा है। अब क्रीज पर डीविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल मौजूद हैं।

20:44 (IST) 26 Sep 2021
विराट कोहली का लगातार दूसरा पचासा

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद आरसीबी की पारी को संभालते हुए लगातार अपना दूसरा और आईपीएल का 42वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने इससे पहले 30 रन बनाते ही अपने टी20 करियर के 10 हजार रन भी पूरे कर लिए थे।

20:27 (IST) 26 Sep 2021
विराट कोहली ने पूरे किए 10 हजार टी20 रन

विराट कोहली ने टी20 करियर में 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने अपना 30वां रन बनाते ही ये उपलब्धि हासिल की। इसमें फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए, आईपीएल और टी20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड शामिल है।

20:26 (IST) 26 Sep 2021
विराट कोहली के 10 हजार टी20 रन पूरे, क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की

विराट कोहली ने टी20 करियर में 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने अपना 30वां रन बनाते ही ये उपलब्धि हासिल की। इसमें फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए, आईपीएल और टी20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड शामिल है।

20:01 (IST) 26 Sep 2021
पडिक्कल के बाद कोहली ने संभाला, पॉवरप्ले हुआ समाप्त

दूसरे ओवर में ही देवदत्त पडिक्कल का विकेट जल्दी गंवाने के बाद आरसीबी की पारी को कप्तान कोहली ने संभाल लिया है। कोहली ने अभी तक 2 चौके और 3 छक्के जड़े हैं। इसी के साथ पहले पॉवरप्ले तक आरसीबी ने एक विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं।

19:48 (IST) 26 Sep 2021
RCB का पहला विकेट गिरा, पडिक्कल 0 पर आउट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की पारी के दूसरे ओवर में ही जसप्रीत बुमराह ने देवदत्त पडिक्कल को बिना खाता खोले वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया है। विराट कोहली के साथ अब श्रीकर भरत क्रीज पर मौजूद हैं।

19:36 (IST) 26 Sep 2021
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहबाज अहमद, डेनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

19:17 (IST) 26 Sep 2021
MI ने जीता टॉस, RCB की पहले बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले बल्लेबाजी करेगी। आज मुंबई इंडियंस की टीम में हार्दिक पंड्या की वापसी हुई है। उन्हें सौरभ तिवारी की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं आरसीबी ने आज तीन बदलाव किए हैं।

19:09 (IST) 26 Sep 2021
ये है रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहबाज अहमद, डेनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

19:08 (IST) 26 Sep 2021
ये है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

18:52 (IST) 26 Sep 2021
7 बजे होगा टॉस और 7.30 बजे शुरू होगा लाइव एक्शन

आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2021 का 39वां मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे और लाइव एक्शन शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।