रणजी ट्रॉफी में 18 साल बाद बिहार की एंट्री हुई है। टीम का पहला मैच मुंबई के खिलाफ था। यह मुकाबला मोमिनुल हक स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि इस स्टेडियम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रणजी ट्रॉफी की मेजबानी करने वाले स्टेडियम का हाल देखकर फैंस हैरान रह गए।

स्टेडियम का हुआ बुरा हाल

मैच से एक दिन पहले एक फैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने दिखाया कि पटना के स्टेडियम में आम सुविधाएं भी नहीं है। वीडियो में दिखाया गया कि फैंस की बैठने की जगह केवल बड़ी बड़ी झाड़ियां है। एंट्री गेट पर जाले और पत्थर पड़े हैं। स्टैंड्स पर लोगों के कपड़े सुखे हुए हैं। झाड़ियां देखकर साफ समझ आ रहा था कि यहां सांप भी हो सकते हैं।

स्टेडियम का हाल देखकर फैंस नाराज

कई फैंस ने वीडियो की निंदा की और सरकार से इसे लेकर अहम कदम उठाने को कहा। उन्होंने सभी मंत्रियों को इसमें टैग किया। कुछ का कहना था कि बिहार को अगर क्रिकेट में आगे बढ़ना है तो उन्हें इन सब चीजों में सुधार करना होगा। कुछ ने इसे भ्रष्टाचार भी बताया। विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन, तेज गेंदबाज मुकेश कुमार, शाहबाज नदीम और आकाशदीप बिहार के रहने वाले हैं। यह सभी टीम इंडिया में चुने जा चुके हैं।

आशुतोष हैं टीम के कप्तान

बिहार रणजी टीम का कमान आशुतोष अमन को सौंपा गई है। 37 साल के आशुतोष गया के रहने वाले है। वह फर्स्ट क्लास , लिस्ट ए और टी20 मिलाकर 2700 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2700 से ज्यादा रन बनाए वहीं 234 विकेट लिए हैं। हर मैच में औसतन 6 विकेट लेते हैं। 24 वर्षीय साकिबुल गनी टीम के उप-कप्तान हैं।