रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की टीम के कप्तान यश ढुल को कप्तानी से हटा दिया गया है। उनकी जगह सीनियर प्लेयर हिम्मत सिंह के हाथों में कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। टीम मैनेजमेंट ने यह एक्शन सोमवार को पुडुचेरी के खिलाफ मिली हार के बाद उठाया। पुडुचेरी के खिलाफ दिल्ली को अपने घर में ही 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ गया। दिल्ली की टीम अब अपना अगला मैच 12 जनवरी को जम्मू कश्मीर के खिलाफ हिम्मत सिंह की कप्तानी में खेलेगी।

IND vs AFG: रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगर लगाए 18 सिक्स तो T20I में छक्कों के इस आंकड़े को छूने वाले बनेंगे पहले बल्लेबाज

2022 में दिल्ली के कप्तान बने थे यश ढुल

भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे यश ढुल को दिसंबर 2022 में दिल्ली की टीम का कप्तान बनाया गया था। 2022 में दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने के बाद यश ढुल ने 43.88 की औसत से 1185 रन बनाए थे, लेकिन सोमवार को अपने घरेलू मैदान पर पुडुचेरी के खिलाफ दिल्ली की टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यश ढुल ने दो मैच में सिर्फ 23 रन भी बनाए हैं।

फॉर्म की वजह से यश को हटाया है कप्तानी से- DDCA

पुडुचेरी के खिलाफ मिरी हार के बाद डीडीसीए की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “यश एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, लेकिन फॉर्म में नहीं है। हम चाहते थे कि वह एक बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन करे, इसीलिए हमने उसे कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त किया है। हिम्मत सीनियर खिलाड़ी है और उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया है। वही आगे टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगे।

Sanju Samson T20I Record: संजू सैमसन का T20I में हे बेहद खराब रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शायद ही मिले खेलने का मौका!

हिम्मत कर चुके हैं कप्तानी

बता दें कि यश ढुल पिछले कुछ समय से तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं और वह पारी की शुरुआत करने से हिचक रहे हैं। बात करें हिम्मत सिंह की तो इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले सीजन में यश ढुल की गैरमौजूदगी में कुछ मैचों में कप्तानी की थी। 2017 में डेब्यू करने वाले हिम्मत सिंह 22 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं।