रणजी ट्रॉफी 2020 का पहला सेमीफाइनल राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सौराष्ट्र और गुजरात के बीच खेला गया। सौराष्ट्र ने गुजरात के खिलाफ 92 रन से जीत हासिल कर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। सौराष्ट्र ने पिछले 8 सीजन में चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले दूसरे सेमीफाइनल में कोलकाता ने बंगाल को हरा दिया। उसने कर्नाटक को 174 रनों से हराया।
अब 9 से 13 मार्च तक होने वाले फाइनल में सौराष्ट्र का मुकाबला बंगाल से होगा। इस मैच में गुजरात ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 127.4 ओवर में 304 रन बनाए। गुजरात की पहली पारी 87.3 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हो गई। सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में 98.4 ओवर में 274 रन बनाकर गुजरात को जीत के लिए 327 रन का लक्ष्य दिया। हालांकि, पार्थिव पटेल (93 रन) और चिराग गांधी (96 रन) के अथक प्रयास के बावजूद गुजरात की पूरी टीम 72.2 ओवर में 234 रन पर ही सिमट गई। गुजरात के आखिरी 5 विकेट 13 रन के भीतर गिरे। गुजरात ने 327 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 7 रन बनाए थे।
गुजरात उलटफेर करने से चूक गया और सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी 2020 के फाइनल में जगह बना ली। उसने गुजरात को 92 रन से हराया। गुजरात के आखिरी पांच विकेट महज 13 रन के भीतर गिरे। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने दूसरी पारी में 56 रन देकर 7 विकेट चटकाए। सौराष्ट्र पिछले 8 सीजन में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है।
चिराग गांधी और पार्थिव पटेल के क्रीज पर रहते हुए ऐसा लग रहा था कि गुजरात चमत्कार कर सकती है, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है। एक समय गुजरात का स्कोर 66.1 ओवर में 221 रन था, लेकिन अगली गेंद पर पार्थिव आउट हो गए। तब से अब तक सिर्फ 5 रन बने हैं और 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। 71 ओवरों के बाद उसका स्कोर 9 विकेट पर 226 रन ही बने हैं। उसे अब भी जीत के लिए 101 रनों की जरूरत है। इस समय अरजान नागवासवल्ला और चिंतन गाजा क्रीज पर हैं।
गुजरात को जीत के लिए अब भी 101 रन बनाने हैं और उसके 2 विकेट गिरना ही शेष हैं। रोश की जगह आए चिंतन गाजा का अभी खाता नहीं खुला है। चिराग गांधी 96 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल अपन शतक पूरा नहीं कर पाए। वे 93 रन के निजी स्कोर पर जयदेव उनादकट की गेंद पर हार्विक देसाई को अपना कैच थमा बैठे। उनादकट ने अगली ही गेंद पर अक्षर पटेल का खुद ही कैच पकड़ लिया। अक्षर की जगह आए रोश कलारिया भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और धर्मेंदसिंह जडेजा की गेंद पर बरोत के हाथों कैच आउट हो गए। इस तरह 7 गेंद के अंदर गुजरात के तीन विकेट गिर गए।
गुजरात का स्कोर 200 रन के पार पहुंच चुका है। चिराग गांधी 82 और पार्थिव पटेल 88 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 242 गेंदों में 143 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। उसे जीत के लिए अब भी 121 रनों की जरूरत है और उसके पांच विकेट गिरना शेष हैं।
रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में पांचवें दिन गुजरात की टीम दूसरी पारी में 5 विकेट पर 195 रन बनाकर खेल रही है। जीत के लिए उसे अब भी 132 रनों की जरूरत है। टीम के कप्तान पार्थिव पटेल 85 और चिराग गांधी 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। पार्थिव और चिराग छठे विकेट के लिए अब तक 230 गेंदों पर 133 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल और चिराग गांधी का संघर्ष जारी है। दोनों ने सौराष्ट्र के खिलाफ छठे विकेट के लिए 80 रन से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी लगाया। पार्थिव 57 और चिराग 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात के 5 विकेट पर 144 रन हो गए हैं। उसे सौराष्ट्र के खिलाफ जीत के लिए 183 रन और बनाने हैं।
कप्तान पार्थिव पटेल और चिराग गांधी ने गुजरात की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने छठे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की है। गुजरात ने 5 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। पार्थिव 48 और चिराग 34 रन बनाकर नाबाद हैं। सौराष्ट्र के खिलाफ जीत के लिए उसे 214 रन और बनाने हैं।
गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल ने पारी को संभाला। टीम के 5 विकेट पर 86 रन हो गए हैं। पार्थिव 48 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, चिराग गांधी ने 25 गेंद पर 16 रन बना लिए हैं। गुजरात को जीत के लिए 241 रन और बनाने हैं।
गुजरात के 5 विकेट 63 रन पर गिर गए हैं। उसे जीत के लिए 264 रन और बनाने हैं। इस मुश्किल लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसे चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। गुजरात के चिराग गांधी और पार्थिव पटेल क्रीज पर हैं। पार्थिव 29 गेंद पर 33 रन बना चुके हैं। समित गोहेल 5, भार्गव मेराई 14, ध्रुव रावल 5 और रूजूल भट्ट 1 रन बनाकर आउट हुए।
सेमीफाइनल के पांचवें दिन गुजरात को सौराष्ट्र के खिलाफ जीत के लिए बड़े लक्ष्य को हासिल करना होगा। गुजरात ने 327 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन 1 विकेट पर 7 रन बना लिए थे। उसके बल्लेबाज भार्गव मेराई और समित गोहेल क्रीज पर मौजूद हैं। स्टार बल्लेबाज प्रियांक पांचाल खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए थे।