IPL 2022 LSG vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022 ) के 20वें मैच में रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 रनों से हरा दिया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए। लखनऊ को 166 रनों का टारगेट दिया। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में 15 रनों की जरूरत थी। पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने स्टोइनिस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की।

लखनऊ की शुरुआत खराब रही। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में केएल राहुल और कृष्णप्पा गौतम को पवेलियन भेज दिया। तीसरे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने जेसन होल्डर को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद 10 वें ओवर में लखनऊ को दीपक हुड्डा के तौर पर चौथा झटका कुलदीप सेन ने दिया। युजवेंद्र चहल ने आयुष बदोनी को आउट करके लखनऊ को 5वां झटका दिया। चहल ने 16वें ओवर में क्विंटन डिकॉक और क्रुणाल पांड्या को पवेलियन भेज दिया। मार्क्स स्टोइनिस ने 17 गेंदों पर 38 रनों की पारी नाबाद पारी खेली। वहीं आवेश खान ने दो गेंदों पर 7 रन बनाए।

राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत करने जोस बटलर के साथ देवदत्त पडिक्कल करने आए। राजस्थान को पहला झटका छठे ओवर की पहली गेंद पर लगा। जोस बटलर को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। दूसरा झटका 9वें ओवर में संजू सैमसन को आउट करके जेसन होल्डर ने दिया। अगले ही ओवर में देवदत्त पडिक्कल को आउट करके कृष्णप्पा गौतम ने टीम को तीसरा झटका दिया। इसी ओवर में उन्होंने रस्सी वैन डेर डूसन को चलता किया।

राजस्थान की टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट गंवा दिया। 100 रन स्कोर 16 वें ओवर में पार हुआ। अश्विन 19 वें ओवर में रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटे। रियान पराग 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शिरमोन हेटमायर ने 6 छक्का और 1 चौके की मदद से 36 गेंदों पर 59 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

लखनऊ और राजस्थान दोनों टीमों में दो दो बदलाव हुआ है। एविन लुईस और एंड्रयू टाय को बाहर कर दिया गया। मार्कस स्टोइनिस और दुसमंथा चमिरा को मौका मिला। वहीं राजस्थान की टीम में नवदीप सैनी की जगह कुलदीप सेन और यशस्वी जायसवाल की जगह रस्सी वैन डेर डूसन को मौका मिला।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Rajasthan Royals 
165/6 (20.0)

vs

Lucknow Super Giants  
162/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 20 )
Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 3 runs

Live Updates

IPL 2022, RR vs LSG : राजस्थान ने लखनऊ को 3 रनों से हरा दिया।

23:36 (IST) 10 Apr 2022
राजस्थान ने 3 रन से मैच जीता, कुलदीप सेन की शानदार गेंदबाजी

आखिरी ओवर करने युवा कुलदीप सेन आए। आवेश खान ने गेंद हवा में खेल दी और एक रन मिला। स्टोइनिस स्ट्राइक पर। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर चौका आया। छठी गेंद पर स्टोइनिस ने छक्का जड़ा। राजस्थान ने 3 रन से मैच जीता। पहला मैच खेल रहे कुलदीप सेन की शानदार गेंदबाजी।

23:29 (IST) 10 Apr 2022
लखनऊ को आखिरी ओवर में 15 रनों की जरूरत

18 वें ओवर की शुरुआत वाइड से। अगली गेंद पर स्टोइनिस ने चौका जड़ा। अगली गेंद पर दो रन। अगली गेंद पर स्टोइनिस ने छक्का जड़ा। अगली गेंद पर कोई रन नहीं आया। पांचवीं गेंद पर कॉट बीहाइंड की अपील को मैदानी अंपायर ने खारिज किया। सैमसन ने रीव्यू लिया, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ था। आखिरी गेंद पर स्टोइनिस ने छक्का जड़ा। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 19 रन बने। आखिरी ओवर में 15 रनों की जरूरत। लखनऊ का स्कोर 19 ओवर में 8 विकेट पर 151 रन।

23:19 (IST) 10 Apr 2022
लखनऊ को जीत के लिए 2 ओवर में 34 रनों की जरूरत

17 वें ओवर की पहली गेंद पर स्टोइनिस ने छक्का जड़ा। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। तीसरी गेंद पर 1 रन। फिर वाइड। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। फिर वाइड। पांचवी गेंद पर एलबीडब्ल्यू का अपील खारिज। सैमसन ने रिव्यू लिया और चमिरा 13 रन बनाकर आउट। आवेश खान ने छठी गेंद पर छक्का जड़ा। चहल के ओवर में 15 रन बने। लखनऊ को जीत के लिए 2 ओवर में 34 रनों की जरूरत।

23:11 (IST) 10 Apr 2022
लखनऊ को जीत के सिए 3 ओवर में 49 रनों की जरूरत

लखनऊ को जीत के सिए 3 ओवर में 49 रनों की जरूरत। 17 ओवर में 7 विकेट पर 117 रन। स्टोइनिस 3 और चमीरा 13 रन बनाकर क्रीज पर।

23:05 (IST) 10 Apr 2022
क्रुणाल पांड्या को 22 रन पर चहल ने बोल्ड किया

क्रुणाल पांड्या को 22 रन पर चहल ने बोल्ड किया। 16 ओवर की समाप्ती के बाद लखनऊ का स्कोर 7 विकेट पर 106 रन। दुसमंथा चमिरा 4 और मार्क्स स्टोइनिस 1 बनाकर क्रीज पर। यजुवेंद्र चहल के ओवर में 9 रन बने और दो विकेट गिरे। 4 ओवर में 60 रनों की जरूरत।

22:59 (IST) 10 Apr 2022
लखनऊ को बड़ा झटका, क्विंटन डिकॉक आउट हुए

लखनऊ को युजवेंद्र चहल ने बड़ा झटका दिया है। क्विंटन डिकॉक 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

22:55 (IST) 10 Apr 2022
लखनऊ को 5 ओवर में 69 रनों की जरूरत

15 ओवर की समाप्ती के बाद लखनऊ का स्कोर 5 विकेट पर 97 रन। क्रुणाल पांड्या 19 और क्विंटन डिकॉक 38 रन बनाकर क्रीज पर। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 10 रन बने। 5 ओवर में 69 रनों की जरूरत।

22:48 (IST) 10 Apr 2022
लखनऊ को 6 ओवर में 79 रनों की जरूरत

14 ओवर की समाप्ती के बाद लखनऊ का स्कोर 5 विकेट पर 87 रन। क्रुणाल पांड्या 10 और क्विंटन डिकॉक 37 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप सेन के ओवर में 7 रन बने। 6 ओवर में 79 रनों की जरूरत।

22:38 (IST) 10 Apr 2022
लखनऊ को लगा पांचवां झटका

आयुष बदोनी को पवेलियन भेजकर लखनऊ को युजवेंद्र चहल ने लखनऊ को 5वां झटका दिया। 12 ओवर में 5 विकेट 74 रन। जीत के लिए 8 ओवर में 92 रनों की जरूरत।

22:29 (IST) 10 Apr 2022
लखनऊ को जीत के लिए 10 ओवर में 105 रनों की दरकार

लखनऊ का स्कोर 10 ओवर में 4 विकेट पर 61 रन। आयुष बदोनी 2रन और क्विंटन डिकॉक 24 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 10 ओवर में 105 रनों की दरकार।

22:23 (IST) 10 Apr 2022
लखनऊ की टीम संकट में

लखनऊ की टीम संकट में। दीपक हुड्डा को कुलदीप सेन ने पवेलियन भेजा। लखनऊ का स्कोर 9.1 ओवर में 52 रन 4 विकेट पर।

22:21 (IST) 10 Apr 2022
लखनऊ का स्कोर 9 ओवर में 3 विकेट पर 52 रन

लखनऊ का स्कोर 9 ओवर में 3 विकेट पर 52 रन। दीपक हुड्डा 25 रन और क्विंटन डिकॉक 17 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन के ओवर में 5 रन बने। जीत के लिए 66 गेंदों में 114 रन।

22:07 (IST) 10 Apr 2022
लखनऊ का स्कोर 6 ओवर में 31 रन 3 विकेट पर

पावरप्ले समाप्त। रविचंद्रन अश्विन ने छठे ओवर में 5 रन दिए। लखनऊ का स्कोर 6 ओवर में 31 रन 3 विकेट पर। डिकॉक 6 और दीपक हुड्डा 15 रन बनाकर क्रीज पर।

21:56 (IST) 10 Apr 2022
लखनऊ को लगा तीसरा झटका

चौथे ओवर में लखनऊ को प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरा झटका दिया। जेसन होल्डर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज के तौर पर दीपक हुड्डा आए हैं।

21:53 (IST) 10 Apr 2022
लखनऊ का स्कोर 2 विकेट पर 13 रन

3 ओवर का खेल समाप्त। लखनऊ का स्कोर 2 विकेट पर 13 रन। जेसन होल्डर 8 और क्विंटन डीकॉक 4 रन बनाकर क्रीज पर।

21:44 (IST) 10 Apr 2022
पहले ही ओवर में बोल्ट ने लखनऊ को दो झटका दिया

पहले ही ओवर में बोल्ट ने लखनऊ को दो झटका दिया। केएल राहुल को बोल्ड करने के बाद। कृष्णप्पा गौतम को भी पवेलियन भेज दिया। ओवर में 5 रन बने। होल्डर 4 और डिकॉक 0 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान का स्कोर 1 ओवर में दो विकेट पर 5 रन।

21:22 (IST) 10 Apr 2022
राजस्थान ने लखनऊ को दिया 166 रनों का टारगेट

20 ओवर की समाप्ती के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 165 रन। लखनऊ को दिया 166 रनों का टारगेट। आखिरी ओवर में 16 रन बना। पराग 8 रन बनाकर आउट हुए। हेटमायर ने नाबाद 59 रन बनाए और बोल्ट ने नाबाद 2 रन बनाए।

21:13 (IST) 10 Apr 2022
अश्विन रिटायर्ड आउट हुए

19 वें ओवर में रविचंद्नन अश्विन रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर चले गए। रियान पराग बल्लेबाजी करने आए हैं। आईपीएल के इतिहास में यह पहला मामला है।

21:10 (IST) 10 Apr 2022
हेटमायर 38 और अश्विन 27 रन बनाकर क्रीज पर

जेसन होल्डर के ओवर में 18 रन बने। राजस्थान का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन। हेटमायर 38 और अश्विन 27 रन बनाकर क्रीज पर।

20:57 (IST) 10 Apr 2022
राजस्थान का स्कोर 100 के पार

16 वें ओवर में अश्विन ने दो छक्का जड़ा। गौतम के इस ओवर में 16 रन बने। राजस्थान का स्कोर 100 के पार। 16 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन।

20:50 (IST) 10 Apr 2022
राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 87 रन

14 ओवर का खेल समाप्त। राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 87 रन। शिमरोन हेटमायर 16 और अश्विन 7 रन बनाकर क्रीज पर।

20:39 (IST) 10 Apr 2022
रविचंद्रन अश्विन 4 और शिरमोन हेटमायर 12 रन बनाकर क्रीज पर

राजस्थान की टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 4 और शिमरोन हेटमायर 12 रन बनाकर क्रीज पर।

20:29 (IST) 10 Apr 2022
राजस्थान संकट में

गौतम ने वैन डेर डूसन को पवेलियन भेजकर राजस्थान को संकट में डाला। 9.5 ओवर में टीम का स्कोर 4 विकेट पर 67 रन।

20:25 (IST) 10 Apr 2022
पडिक्कल भी आउट

कृष्णप्पा गौतम ने पडिक्कल को पवेलियन भेजा। वह 29 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान का स्कोर 9.1 ओवर में 3 विकेट पर 64 रन।

20:21 (IST) 10 Apr 2022
सैमसन को आउट करके राजस्थान को होल्डर ने दूसरा झटका दिया

सैमसन को आउट करके राजस्थान को होल्डर ने दूसरा झटका दिया। राजस्थान का स्कोर 8.3 ओवर में दो विकेट पर 60 रन। देवदत्त पडिक्कल के साथ रस्सी वैन डेर डूसन क्रीज पर।

20:14 (IST) 10 Apr 2022
RR vs LSG IPL 2022: देवदत्त पडिक्कल 28 और संजू सैमसन 12 बनाकर क्रीज पर

8 ओवर का खेल समाप्त। राजस्थान का स्कोर 1 विकेट पर 58 रन। आवेश खान के ओवर में 6 रन बने। देवदत्त पडिक्कल 28 और संजू सैमसन 12 बनाकर क्रीज पर।

20:10 (IST) 10 Apr 2022
राजस्थान का 50 रन पूरा

राजस्थान का 50 रन पूरा। रवि बिश्नोई के ओवर में 8 रन बने। राजस्थान का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 52 रन। देवदत्त पडिक्कल 28 और संजू सैमसन 7 रन बनाकर क्रीज पर।

20:06 (IST) 10 Apr 2022
LSG vs RR 1PL 2022: पावरप्ले समाप्त

आवेश खान की शानदार गेंदबाजी। केवल दो रन दिए और विकेट भी झटका। पावरप्ले समाप्त। राजस्थान का स्कोर 1 विकेट पर 44 रन। देवदत्त पडिक्कल और संजू सैमसन क्रीज पर।

20:02 (IST) 10 Apr 2022
आवेश खान ने लखनऊ को दिलाई पहली सफलता

आवेश खान ने जोस बटलर को क्लीन बोल्ड करके राजस्थान को पहला झटका। उन्होंने 13 रन बनाए। राजस्थान का स्कोर 5.1 ओवर में 42 रन 1 विकेट पर।

19:59 (IST) 10 Apr 2022
राजस्थान का स्कोर 5 ओवर में बगैर किसी विकेट के 42 रन

राजस्थान का स्कोर 5 ओवर में बगैर किसी विकेट के 42 रन। जोस बटलर 13 और पडिक्कल 25 रन बनाकर क्रीज पर।

IPL 2022, RR vs LSG: अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RR) से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169-3 का स्कोर खड़ा किया। जोस बटलर ने नाबाद 70 रन बनाए, जबकि शिमरोन हेटमायर ने 42 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने भी 37 रन जोड़े। आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज, वानिंदु हरारंगा और हर्शल पटेल ने एक-एक विकेट लिया। बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और अनुज रावत ने 29 और 26 रन बनाए। आरसीबी ने इसके बाद कुछ विकेट जल्दी गंवा दिए। बाद में दिनेश कार्तिक ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली जबकि शाहबाज अहमद ने 45 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो उन्होंने अपना पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीता था। डीसी की ओर से पृथ्वी शॉ ने 61 रन बनाए। ऋषभ पंत ने नाबाद 39 जबकि सरफराज खान ने नाबाद 36 रन की पारी खेली और 149-3 का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ की ओर से क्विंटन डी कॉक ने बतौर ओपनर 80 रन की शानदार पारी खेली। केएल राहुल ने भी 24 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 19 रन बनाए जबकि आयुष बडोनी ने नाबाद 10 रन बनाकर एलएसजी को 6 विकेट से जीत दिलाई।