IPL 2022 RR vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस ने 14 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स को 37 रन से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने गेंदबाजी चुनी।
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाई। इस जीत से गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। वहीं, राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर खिसक गई। गुजरात टाइटंस की ओर से डेब्यू मैन यश दयाल और लॉकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट लिए। पूरी पॉइंट्स टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। उनके अलावा संजू सैमसन ने 11, शिमरॉन हेटमेयर ने 29, रियान पराग ने 18, जिमी नीशम ने 17 रन बनाए। इसके अलावा उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
इससे पहले गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वह 52 गेंद में 87 रन बनाकर नाबाद रहे। डेविड मिलर 14 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 25 गेंद में 53 रन की नाबाद साझेदारी की।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल और रियान पराग ने एक-एक विकेट चटकाए। हालांकि, कुलदीप काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन दिए। हार्दिक पंड्या मैच के दौरान आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए थे, लेकिन जोस बटलर ने उन्हें फिर पीछे छोड़ दिया। हार्दिक के अब 5 मैच में 228 रन हो हैं। जोस बटलर के इतने ही मैच में 272 रन हैं। शिवम दुबे तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उनके 5 मैच में 207 रन हैं।
IPL 2022 RR vs GT: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं। ये थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रॉसी वैन डेर डूसेन, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेम्स नीशम, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा।
यहां क्लिक कर आप राजस्थान और गुजरात के मैच की ड्रीम 11 देख सकते हैं।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, यश दयाल, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन।
Indian Premier League, 2022
Rajasthan Royals
155/9 (20.0)
Gujarat Titans
192/4 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 24 )
Gujarat Titans beat Rajasthan Royals by 37 runs
IPL 2022, RR vs GT Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): डेथ ओवर्स में हेटमेयर का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है।
अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचने के लिए गुजरात टाइटंस को मशक्कत करनी पड़ी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी पारी और डेविड मिलर के फिनिशिंग टच के बाद जोस बटलर बॉस बनकर गुजरात पर भारी पड़ रहे थे। हालांकि, उनके जाने के बाद राजस्थान की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। गुजरात के खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और फील्डिंग में पूरी जान झोंक दी। इसका नतीजा उन्हें दो अंकों के रूप में मिला। इस बड़ी हार के बाद राजस्थान तीसरे स्थान पर खिसक गई है।
लॉकी फर्ग्यूसन 19वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में सिर्फ 4 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स स्कोर 8 विकेट पर 153 रन है। उसे जीत के लिए अब एक ओवर में 40 रन चाहिए, जो असंभव है।
हार्दिक पंड्या 18वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर की पहली गेंद पर नीशम ने 2 रन लिए। अगली गेंद पर छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन धीमी गति की ऑफ कटर पर चमका खा गए। गेंद ऊंची तो बहुत गई, लेकिन दूर नहीं। हार्दिक ने दाईं तरफ जाकर गेंद पर नजर बनाए रखी और एक मुश्किल कैच को आसान बनाया। नीशम 15 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, ओवर की तीन गेंद बाद ही वह मैदान से बाहर चले गए। उनका ओवर विजय शंकर ने पूरा किया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में सिर्फ 4 रन आए। अठारह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स स्कोर 8 विकेट पर 149 रन है। उसे जीत के लिए अब 2 ओवर में 44 रन चाहिए।
राशिद खान 17वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर की पांचवीं गेंद पर जेम्स नीशम ने चौका जड़ा। राजस्थान रॉयल्स के खाते में सिर्फ 7 रन आए। सत्रह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स स्कोर 7 विकेट पर 145 रन है। उसे जीत के लिए अब 3 ओवर में 48 रन चाहिए।
लॉकी फर्ग्यूसन 16वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रियान पराग ने छक्का जड़ दिया। हालांकि, आखिरी ओवर में वह अपना विकेट गंवा बैठे। रियान पराग 16 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। फर्ग्यूसन के इस ओवर से राजस्थान के खाते में 8 रन आए। 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 7 विकेट पर 138 रन है।
15 ओवर का खेल हो चुका है राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 130 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 5 ओवर में 63 रन चाहिए। रियान पराग के 11 गेंद में 11 रन हैं। जेम्स नीशम के 8 गेंद में 8 रन हैं।
दसवां ओवर हार्दिक पंड्या लेकर आए। उनके इस ओवर से राजस्थान के खाते में रन आए। दस ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 4 विकेट पर 89 रन है। उसे जीत के लिए 10 ओवर में 104 रन चाहिए। शिमरॉन हेटमेयर के 8 गेंद में 8 और रॉसी वैन डेर डूसेन के 8 गेंद में 6 रन हैं। दोनों के बीच अभी 15 गेंद में 15 रन की साझेदारी हुई है।
नौ ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 82 रन है। उसे जीत के लिए 66 गेंद में 111 रन चाहिए। शिमरॉन हेटमेयर और रॉसी वैन डेर डूसेन क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अभी 10 गेंद में 9 रन की ही साझेदारी हुई है।
आठवां ओवर लॉकी फर्ग्यूसन लेकर आए। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर संजू सैमसन हार्दिक पंड्या के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हो गए। संजू 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमेयर क्रीज पर आए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन ने 2017 से 2020 के दौरान आईपीएल में पावरप्ले में 13 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 2 विकेट झटके थे। वह 2021 से अब तक पावरप्ले में 18 ओवर फेंक चुके हैं और 10 विकेट झटक चुके हैं। आठ ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 76 रन है। रॉसी वैन डेर डूसेन के 3 गेंद में 2 रन हैं। हेटमेयर के एक गेंद में एक रन हैं। राजस्थान को जीत के लिए 72 गेंद में 117 रन चाहिए।
लॉकी फर्ग्यूसन की पांचवीं गेंद पर जोस बटलर ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 23 गेंद में अपना पचासा पूरा किया।हालांकि, आखिरी गेंद पर फर्ग्यूसन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। पावरप्ले के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 65 रन है। संजू के 3 गेंद में 3 रन हैं।
छठा ओवर लॉकी फर्ग्यूसन लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर अश्विन को कवर पॉइंट पर डेविड मिलर के हाथों लपकवाया। अश्विन 8 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन की जगह संजू सैमसन क्रीज पर आए। संजू ने ओवर की तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला।
पांच ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 56 रन है। पांचवां ओवर राशिद खान लेकर आए। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर बटलर को बीट किया। बटलर के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर ने नकार दिया। रिव्यू लिया, लेकिन पिचिंग आउट साइड स्टंप होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। इस ओवर से राजस्थान के खाते में 7 रन आए। पांच ओवर के बाद जोस बटलर के 22 गेंद में 48 रन हैं। रविचंद्रन अश्विन के 7 गेंद में 8 रन हैं।
दूसरा ओवर यश दयाल लेकर आए। यह उनका डेब्यू मैच है। उनकी पहली गेंद पर बटलर ने चौका जड़ दिया। बटलर ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, आखिरी गेंद पर यश दयाल पडिक्कल को पवेलियन भेजने में सफल रहे। पडिक्कल बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हुए। यश की यह ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ बॉल थी। पडिक्कल ने बैकफुट पर जाकर गेंद को कट करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे पर लग कर स्लिप पर खड़े शुभमन गिल के पास गई। उन्होंने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। खास यह रहा कि रविचंद्रन अश्विन नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने पारी की शुरुआत की। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। बटलर ने उनकी दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर चौके जड़ दिए। पहले ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है।
हार्दिक पंड्या की कप्तानी पारी के चलते गुजरात टाइटंस एक विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। गुजरात ने तीसरे ओवर में दो विकेट गंवा दिए थे। उस समय टीम का स्कोर सिर्फ 15 रन था। उसके बाद हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए। पहले उन्होंने अभिनव मनोहर के साथ पारी संभाली। फिर दोनों ने मिलकर तेजी से रन बटोरे। अभिनव के बाद डेविड मिलर टीम के खाते में तेजी से रन जुटाए। अब देखने वाली बात यह होगी कि ओस के कारण गीली हो रही गेंद के साथ क्या हार्दिक पंड्या एंड कंपनी 193 के लक्ष्य का बचाव कर पाएगी या नहीं?
उन्नीसवां ओवर कुलदीप सेन लेकर आए। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड मिलर ने चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने पांचवीं और छठी गेंद पर भी चौके जड़े। कुलदीप के इस ओवर से गुजरात के खाते में 21 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 4 विकेट पर 179 रन है। हार्दिक पंड्या के 48 गेंद में 76 रन हैं। डेविड मिलर के 12 गेंद में 30 रन हैं।
अठारह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 4 विकेट पर 158 रन है। अठारहवां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा लेकर आए थे। उनके इस ओवर से गुजरात के खाते में 13 रन आए। ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक ने चौका जड़ा। डेविड मिलर ने पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार चौके जड़े। हार्दिक पंड्या के 47 गेंद में 75 रन हैं। डेविड मिलर के 7 गेंद में 10 रन हैं।
सोलहवां ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आए। चहल ने ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिनव मनोहर को अश्विन के हाथों कैच करा दिया। अभिनव 28 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए। अभिनव आउट होने से पहले चौथी गेंद पर छक्का लगाया था। अभिनव की जगह डेविड मिलर क्रीज पर आए। चहल के इस ओवर से गुजरात के खाते में 9 रन आए। सोलह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 4 विकेट पर 139 रन है। हार्दिक पंड्या के 41 गेंद में 67 रन हैं।
पंद्रहवां ओवर रविचंद्रन अश्विन लेकर आए। उनके इस ओवर से गुजरात के खाते में 16 रन आए। हार्दिक पंड्या ने उनकी तीसरी और चौथी गेंद पर छक्के लगाए। चौदह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 130 रन है। हार्दिक पंड्या के 40 गेंद में 66 रन हैं। अभिनव मनोहर के 24 गेंद में 36 रन हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 50 गेंद में 70 रन की साझेदारी हो चुकी है।
चौदहवां ओवर कुलदीप सेन लेकर आए। उनके इस ओवर से गुजरात के खाते में 13 रन आए। हार्दिक पंड्या ने उनकी पहली गेंद पर चौका जड़ा। तीसरी गेंद को भी बाउंड्री के बाहर भेजा और अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा पचासा है। ओवर की आखिरी गेंद पर अभिनव मनोहर ने चौका लगाया। चौदह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 114 रन है। हार्दिक पंड्या के 35 गेंद में 51 रन हैं। अभिनव मनोहर के 23 गेंद में 35 रन हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 44 गेंद में 61 रन की साझेदारी हो चुकी है।
तेरहवां ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आए। उनके इस ओवर से गुजरात के खाते में 14 रन आए। अभिनव मनोहर ने पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक हार्दिक को दी। हार्दिक ने चौथी गेंद पर एक रन लिया। मनोहर ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। इसके साथ ही गुजरात का शतक पूरा हो गया। तेरह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 101 रन है। हार्दिक पंड्या के 30 गेंद में 42 रन हैं। अभिनव मनोहर के 22 गेंद में 31 रन हैं।
बारहवां ओवर जेम्स नीशम लेकर आए। उनके इस ओवर से गुजरात के खाते में 9 रन आए। उनके इस ओवर की दूसरी गेंद को हर्दिक पंड्या ने बाउंड्री के बाहर भेजा। बारह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 87 रन है। हार्दिक पंड्या के 28 गेंद में 40 रन हैं। अभिनव मनोहर के 18 गेंद में 19 रन हैं। दोनों के बीच 32 गेंद में 34 रन की साझेदारी हो चुकी है।
ग्यारहवां ओवर रविचंद्रन अश्निन लेकर आए। उनके इस ओवर से गुजरात के खाते में 6 रन आए। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर अभिनव मनोहर बीट हुए, लेकिन अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। ग्यारह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 78 रन है। हार्दिक पंड्या के 25 गेंद में 35 रन हैं। अभिनव मनोहर के 15 गेंद में 15 रन हैं।
दसवां ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आए। उनके इस ओवर से गुजरात के खाते में 5 रन आए। दस ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 72 रन है। हार्दिक पंड्या के 23 गेंद में 34 रन हैं। अभिनव मनोहर के 11 गेंद में 10 रन हैं।
नौवां ओवर रविचंद्रन अश्विन लेकर आए। उनके इस ओवर से गुजरात के खाते में 5 रन आए। नौ ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 67 रन है। हार्दिक पंड्या के 19 गेंद में 31 रन हैं। अभिनव मनोहर के 9 गेंद में 8 रन हैं।
आठवां ओवर जीम्स नीशम लेकर आए। उनके इस ओवर से गुजरात के खाते में 8 रन आए। ओवर की आखिरी गेंद पर अभिनव मनोहर ने चौका जड़ा। आठ ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 62 रन है। हार्दिक पंड्या के 16 गेंद में 27 रन हैं। अभिनव मनोहर के 6 गेंद में 7 रन हैं।
गुजरात को तीसरा झटका रियान पराग ने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर दिया। तीसरा विकेट गिरते ही टाइम आउट का समय हो गया। गिल रियान की कैरम गेंद पर हार्दिक की तरह चौथे स्टंप के बाहर से लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ना चाहते थे, लेकिन चकमा खा गए। लॉन्ग ऑन पर हेटमायर ने कैच लपक लिया। गिल 14 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। सात ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेट पर 54 रन है। हार्दिक पंड्या के 14 गेंद में 24 रन हैं। अभिनव मनोहर ने भी एक रन लेकर अपना खाता खोल लिया है।
गुजरात ने पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) में 42 रन बनाए और दो विकेट गंवाए। छह ओवर के बाद शुभमन गिल के 12 गेंद में 9 और हार्दिक पंड्या के 12 गेंद में 18 रन थे।
तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर कुलदीप सेन ने राजस्थान को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने विजय शंकर को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। कुलदीप की यह गेंद इतनी अच्छी नहीं थी फिर भी विकेट निकाल गई। यह बाहर जाती छोटी गेंद थी। सातवें स्टंप के बाहर। विजय शंकर छोड़ते तो वाइड होती, लेकिन वह उसका पीछा करने चले गए और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए सैमसन के दस्तानों में पहुंच गई। विजय शंकर 7 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए।
दूसरा ओवर प्रसिद्ध कृष्णा लेकर आए। दूसरी गेंद बैक ऑफ लेंथ बॉल थी। शुभमन गिल ने कदमताल करते हुए कवर पॉइंट की ओर खेला और सिंगल चुराने का प्रयास किया। रॉसी ने तेजी से गेंद फील्ड की, एक हाथ उठाई और स्ट्राइकर छोर पर गिल्लियां बिखेर दीं और मैथ्यू वेड रन आउट हो गए। वेड 3 चौके की मदद से 6 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए।
IPL 2022, RR vs GT Live Score: आईपीएल 2022 के पहले 11 में से 7 मुकाबलों में पहली पारी में 170 से अधिक रन बने थे। इसके बाद के दस में से सिर्फ दो मैच में ही 170 से ज्यादा रन बने। वे दोनों मैच ब्रेबोर्न में खेले गए थे। आईपीएल में पिछले आधे दशक में केवल जसप्रीत बुमराह ने राशिद खान और युजवेंद्र चहल से ज्यादा विकेट लिए हैं। वहीं, बीच के ओवर्स में दोनों स्पिनर विकेट लेने वालों की सूची में सबसे ऊपर हैं। आईपीएल 2019 के बाद से डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में शिमरोन हेटमेयर दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं। डिविलियर्स अब संन्यास ले चुके हैं। हेटमेयर ने डेथ ओवर्स में 195.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।