IPL 2022 RR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 58वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। मिशेल मार्श प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वार्नर ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 41 गेंद में नाबाद 52 रन की पारी खेली। मिशेल मार्श 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 62 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 4 गेंद में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिए। इस जीत के बाद आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति में बदलाव तो नहीं हुआ, लेकिन उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं अब भी बनी हुईं हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए अगले दोनों मैच बहुत महत्वपूर्ण हो गए हैं।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 गेंद में 50 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 30 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से चेतन साकरिया ने 23, एनरिक नॉर्ट्जे ने 39 और मिशेल मार्श ने 25 रन देकर 2-2 विकेट लिए।

इस मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने एक बदलाव किया। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 में दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले जब दोनों की भिड़ंत हुई थी, तब दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 15 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 में अब तक 11 में से 7 मैच में जीत हासिल की है। उसके 14 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 11 में से 5 मैच में जीत हासिल की है। उसके 10 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है।

IPL 2022 RR vs DC: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रॉसी वैन डेर डूसेन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

यहां क्लिक कर आप राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के लिए सुझाई गई ड्रीम 11 देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, श्रीकर भारत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन साकरिया, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Rajasthan Royals 
160/6 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
161/2 (18.1)

Match Ended ( Day – Match 58 )
Delhi Capitals beat Rajasthan Royals by 8 wickets

Live Updates

IPL 2022, RR vs DC Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): संजू सैमसन 140 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले एकमात्र कप्तान हैं।

20:12 (IST) 11 May 2022
मिशेल मार्श ने झटका यशस्वी जायसवाल का विकेट

मिशेल मार्श 9वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को पवेलियन की राह दिखाई। मिशेल की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर ललित यादव ने यशस्वी का कैच लपका। यशस्वी 19 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। इस समय राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 8.1 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन है।

20:11 (IST) 11 May 2022
कुलदीप यादव ने अपने ओवर में दिए सिर्फ 5 रन

कुलदीप यादव 8वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 5 रन आए। आठ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 54 रन है। यशस्वी के 18 गेंद में 19 और रविचंद्रन अश्विन के 19 गेंद में 26 रन हैं।

20:07 (IST) 11 May 2022
सात ओवर के बाद राजस्थान के खाते में 49 रन

सातवां ओवर मिशेल मार्श लेकर आए। उनके इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 6 रन आए। सात ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 49 रन है। यशस्वी के 15 गेंद में 16 और रविचंद्रन अश्विन के 16 गेंद में 24 रन हैं।

20:01 (IST) 11 May 2022
RR vs DC: अश्विन ने चौके के बाद जड़ा छक्का

अक्षर पटेल छठा ओवर लेकर आए। अश्विन ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 11 रन आए। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 43 रन है। यशस्वी के 12 गेंद में 13 और रविचंद्रन अश्विन के 13 गेंद में 21 रन हैं।

19:56 (IST) 11 May 2022
Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: अश्विन ने 3 गेंद में जड़े 2 चौके

पांचवां ओवर शार्दुल ठाकुर लेकर आए। रविचंद्रन अश्विन ने उनकी दूसरी और चौथी गेंद पर चौके लगाए। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 9 रन आए। पांच ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 32 रन है। यशस्वी के 11 गेंद में 13 और रविचंद्रन अश्विन के 8 गेंद में 10 रन हैं।

19:53 (IST) 11 May 2022
DC vs RR Live Match Score: यशस्वी ने चौके के बाद छक्का जड़ा

चौथा ओवर एनरिक नॉर्ट्जे लेकर आए। यशस्वी जायसवाल ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 23 रन है। यशस्वी के 10 गेंद में 13 और रविचंद्रन अश्विन के 3 गेंद में एक रन हैं।

19:46 (IST) 11 May 2022
RR vs DC Live Match Score: शार्दुल ठाकुर ने लपका जोस बटलर का कैच

तीसरा ओवर चेतन साकरिया लेकर आए। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर जोस बटलर का विकेट झटक लिया। शार्दुल ठाकुर ने मिड-ऑन पर बटलर का कैच लपका। बटलर 11 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए हैं। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 11 रन है। यशस्वी के 6 गेंद में 2 रन हैं। अश्विन को अभी खाता खोलना है।

19:41 (IST) 11 May 2022
IPL 2022 DC vs RR: जोस बटलर ने जड़ा चौका

दूसरा ओवर एनरिक नॉर्ट्जे लेकर आए। जोस बटलर ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक यशस्वी जायसवाल को दी। हालांकि, यशस्वी अगली 4 गेंद में एक भी रन नहीं बना पाए। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 10 रन है। यशस्वी के 6 गेंद में 2 और जोस बटलर के 6 गेंद में 7 रन हैं।

19:32 (IST) 11 May 2022
IPL 2022 RR vs DC: यशस्वी के बाद जोस बटलर ने भी खोला अपना खाता

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला ओवर चेतन साकरिया लेकर आए। यशस्वी ने उनकी पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरी गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर एक रन लेकर जोस बटलर ने भी अपना खाता खोला।

19:28 (IST) 11 May 2022
राजस्थान और दिल्ली के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद

राजस्थान रॉयल्स की जहां कोशिश इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने पर होगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की नजर न सिर्फ राजस्थान रॉयल्स से पुराना बदला लेने, बल्कि अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने पर भी होगी।

19:07 (IST) 11 May 2022
ये है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, श्रीकर भारत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन साकरिया, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे।

19:06 (IST) 11 May 2022
ये है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रॉसी वैन डेर डूसेन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

IPL 2022, RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने राजस्थान रॉयल्स 8 पारियों में 57.33 के औसत और 166.69 के स्ट्राइक रेट से 344 रन बनाए हैं। आईपीएल 2022 में पिछले 8 में से 7 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। पिछले 4 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 50 रन के अधिक के अंतर से जीत हासि की है। संजू सैमसन बतौर कप्तान 140 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने कप्तान और गैर-कप्तान के रूप में दोनों भूमिकाओं में 140 से अधिक का स्ट्राइक रेट बरकरार रखा है। यही नहीं, कप्तानी संभालने के बाद उनका स्ट्राइक रेट और भी बढ़ गया है।