IPL 2022 RR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 58वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। मिशेल मार्श प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वार्नर ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 41 गेंद में नाबाद 52 रन की पारी खेली। मिशेल मार्श 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 62 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 4 गेंद में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिए। इस जीत के बाद आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति में बदलाव तो नहीं हुआ, लेकिन उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं अब भी बनी हुईं हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए अगले दोनों मैच बहुत महत्वपूर्ण हो गए हैं।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 गेंद में 50 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 30 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से चेतन साकरिया ने 23, एनरिक नॉर्ट्जे ने 39 और मिशेल मार्श ने 25 रन देकर 2-2 विकेट लिए।

इस मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने एक बदलाव किया। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 में दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले जब दोनों की भिड़ंत हुई थी, तब दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 15 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 में अब तक 11 में से 7 मैच में जीत हासिल की है। उसके 14 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 11 में से 5 मैच में जीत हासिल की है। उसके 10 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है।

IPL 2022 RR vs DC: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रॉसी वैन डेर डूसेन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

यहां क्लिक कर आप राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के लिए सुझाई गई ड्रीम 11 देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, श्रीकर भारत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन साकरिया, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे।

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Rajasthan Royals 
160/6 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
161/2 (18.1)

Match Ended ( Day – Match 58 )
Delhi Capitals beat Rajasthan Royals by 8 wickets

Live Updates

IPL 2022, RR vs DC Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): संजू सैमसन 140 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले एकमात्र कप्तान हैं।

23:25 (IST) 11 May 2022
जीत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स टॉप-4 में पहुंचने से अब भी दूर

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैच में 12 अंक हो गए हैं। वह हालांकि टॉप-4 से अभी दूर है। दूसरी ओर, 14 अंक के साथ राजस्थान रॉयल्स को अब अपने अगले दोनों मुकाबलों में सावधान रहना होगा। हालांकि, वह एक मैच भी जीतकर आगे जा सकती है, लेकिन तब उन्हें अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

23:08 (IST) 11 May 2022
चहल के खाते में देर से आई सफलता

युजवेंद्र चहल 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर मिशेल मार्श को कुलदीप सेन के हाथों कैच कराया। मिशेल मार्श 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 62 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए। मिशेल मार्श की जगह ऋषभ पंत क्रीज पर आए। उन्होंने चहल की चौथी और छठी गेंद पर छक्के लगाए। अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 12 गेंद में सिर्फ 3 रन चाहिए।

23:02 (IST) 11 May 2022
दिल्ली कैपिटल्स जीत की ओर

ट्रेंट बोल्ट 17वां ओवर लेकर आए। मिशेल मार्श ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया और तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर डेविड वार्नर ने चौका लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 15 रन आए। सत्रह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 135 रन है। डेविड वार्नर के 39 गेंद में 48 रन हैं। मिशेल मार्श के 61 गेंद में 89 रन हैं। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 18 गेंद में 17 रन की जरुरत है।

22:58 (IST) 11 May 2022
डेविड वार्नर ने चौका तो मिशेल मार्श ने छक्का लगाया

रविचंद्रन अश्विन 16वां ओवर लेकर आए। वार्नर ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। मिशेल मार्श ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 15 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 120 रन है। डेविड वार्नर के 37 गेंद में 44 रन हैं। मिशेल मार्श के 57 गेंद में 78 रन हैं। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 24 गेंद में 32 रन की जरुरत है।

22:55 (IST) 11 May 2022
वार्नर ने भी खोले हाथ, चहल की गेंद पर जड़ा चौका

युजवेंद्र चहल 15वां ओवर लेकर आए। डेविड वार्नर ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 9 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 114 रन है। डेविड वार्नर के 34 गेंद में 38 रन हैं। मिशेल मार्श के 54 गेंद में 70 रन हैं।

22:49 (IST) 11 May 2022
डेविड वार्नर ने कुलदीप सेन की गेंद पर जड़ा चौका

कुलदीप सेन 14वां ओवर लेकर आए। डेविड वार्नर ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 7 रन आए। चौदह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 105 रन है। डेविड वार्नर के 31 गेंद में 32 रन हैं। मिशेल मार्श के 51 गेंद में 68 रन हैं। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 36 गेंद में 56 रन की जरुरत है।

22:42 (IST) 11 May 2022
दिल्ली को जीत के लिए 7 ओवर में चाहिए 63 रन, 9 विकेट हाथ में

प्रसिद्ध कृष्णा 13वां ओवर लेकर आए। मिशेल मार्श ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने अगली गेंद पर भी चौका लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 10 रन आए। तेरह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 98 रन है। डेविड वार्नर के 28 गेंद में 27 रन हैं। मिशेल मार्श के 48 गेंद में 66 रन हैं। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 42 गेंद में 63 रन की जरुरत है।

22:35 (IST) 11 May 2022
दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर में बनाए 88 रन, गंवाया सिर्फ एक विकेट

रविचंद्रन अश्विन 12वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 5 रन आए। बारह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 88 रन है। डेविड वार्नर के 25 गेंद में 26 रन हैं। मिशेल मार्श के 45 गेंद में 57 रन हैं। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 48 गेंद में 73 रन की जरुरत है।

22:33 (IST) 11 May 2022
मिशेल मार्श ने छक्का लगाकर पूरा किया अर्धशतक

युजवेंद्र चहल 11वां ओवर लेकर आए। मिशेल मार्श ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके साथ ही मिशेल मार्श ने आईपीएल 2022 में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 9 रन आए। ग्यारह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 83 रन है। डेविड वार्नर के 23 गेंद में 24 रन हैं। मिशेल मार्श के 41 गेंद में 55 रन हैं।

22:27 (IST) 11 May 2022
मिशेल मार्श ने जड़ा चौका

कुलदीप सेन 10वां ओवर लेकर आए। मिशेल मार्श ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 7 रन आए। दस ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 74 रन है। उसे जीत के लिए 60 गेंद में 87 रन बनाने हैं। डेविड वार्नर के 22 गेंद में 23 रन हैं। मिशेल मार्श के 36 गेंद में 47 रन हैं।

22:20 (IST) 11 May 2022
चहल के ओवर में दो बार बीट हुए डेविड वार्नर

युजवेंद्र चहल 9वां ओवर लेकर आए। डेविड वार्नर ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर जोस बटलर ने डेविड वार्नर का कैच छोड़ दिया। वार्नर उनकी छठी गेंद पर भी बीट हुए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 11 रन आए। नौ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 67 रन है। उसे जीत के लिए 66 गेंद में 94 रन बनाने हैं। डेविड वार्नर के 20 गेंद में 22 रन हैं। मिशेल मार्श के 32 गेंद में 42 रन हैं।

22:15 (IST) 11 May 2022
अश्विन ने अपने ओवर में दिए सिर्फ 2 रन

रविचंद्रन अश्विन 8वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में सिर्फ 2 रन आए। आठ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 56 रन है। मिशेल मार्श के 30 गेंद में 40 रन हैं। डेविड वार्नर के 16 गेंद में 13 रन हैं। उसे जीत के लिए 72 गेंद में 105 रन बनाने हैं।

22:10 (IST) 11 May 2022
मिशेल मार्श ने एक ओवर में जड़े 2 छक्के

कुलदीप सेन सातवां ओवर लेकर आए। मिशेल मार्श ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। मिशेल मार्श का यह तीसरा छक्का है। उन्होंने पांचवीं गेंद पर भी छक्का लगाया। सात ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 54 रन है। मिशेल मार्श के 28 गेंद में 39 रन हैं। डेविड वार्नर के 12 गेंद में 12 रन हैं। उसे जीत के लिए 78 गेंद में 107 रन बनाने हैं।

22:06 (IST) 11 May 2022
प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर मिशेल मार्श ने जड़ा छक्का

प्रसिद्ध कृष्णा छठा ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर मिशेल मार्श ने छक्का लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 10 रन आए। छह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 38 रन है। उसे जीत के लिए 84 गेंद में 123 रन बनाने हैं।

21:58 (IST) 11 May 2022
बोल्ट के ओवर में पड़े दो चौके

ट्रेंट बोल्ट पांचवां ओवर लेकर आए। मिशेल मार्श ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका लगाया। वार्नर ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 12 रन आए। पांच ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 28 रन है। उसे जीत के लिए 90 गेंद में 133 रन बनाने हैं।

21:52 (IST) 11 May 2022
मिशेल मार्श ने अश्विन की गेंद पर जड़ा छक्का

रविचंद्रन अश्विन चौथा ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर अश्विन ने मिशेल मार्श ने छक्का लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 11 रन आए। चार ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 16 रन है। उसे जीत के लिए 96 गेंद में 145 रन बनाने हैं।

21:50 (IST) 11 May 2022
दिल्ली कैपिटल्स ने 3 ओवर में बनाए 5 रन

ट्रेंट बोल्ट तीसरा ओवर लेकर आए। ओवर की तीसरी गेंद पर मिशेल मार्श बीट हुए। अंपायर ने आउट नहीं दिया। संजू ने रिव्यू नहीं लिया। हालांकि, टीवी रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद पैड पर लगकर विकेट पर जा रही थी। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 5 रन है।

21:48 (IST) 11 May 2022
मेडन रहा प्रसिद्ध कृष्णा का ओवर

प्रसिद्ध कृष्णा दूसरा ओवर लेकर आए। उनके ओवर में मार्श और डेविड वार्नर एक भी रन नहीं ले पाए। दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर एक रन है।

21:47 (IST) 11 May 2022
श्रीकर भरत खोल नहीं पाए खाता

दिल्ली कैपिटल्स को पारी की दूसरी गेंद पर ही पहला झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट ने श्रीकर भरत को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। श्रीकर भरत बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह मिशेल मार्श क्रीज पर आए। मार्श ने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना और दिल्ली कैपिटल्स का खाता खोला।

21:21 (IST) 11 May 2022
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 161 रन

शार्दुल ठाकुर 20वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपने इस ओवर में सिर्फ 6 रन दिए। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए। अश्विन ने आईपीएल और टी20 करियर में पहली बार अर्धशतक लगाया।

21:14 (IST) 11 May 2022
नॉर्ट्जे ने झटका अपना दूसरा विकेट

एनरिक नॉर्ट्जे 19वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को स्थानापन्न खिलाड़ी कमलेश नागरकोटी के हाथों कैच कराया। पडिक्कल 30 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी जगह ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए। उन्नीस ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 6 विकेट पर 154 रन है। नॉर्ट्जे ने इस मैच में 2 विकेट लिए हैं।

21:10 (IST) 11 May 2022
चेतन साकरिया ने दिल्ली को दिलाई पांचवीं सफलता

चेतन साकरिया ने दिल्ली कैपिटल्स को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर रियान पराग को लॉन्ग ऑन पर रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच कराया। रियान पराग 5 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह रॉसी वैन डेर डूसेन क्रीज पर आए। 18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5 विकेट पर 146 रन है।

20:58 (IST) 11 May 2022
Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: एनरिक नॉर्ट्जे ने झटका संजू सैमसन का विकेट

एनरिक नॉर्ट्जे 17वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को पवेलियन की राह दिखाई। संजू एक चौके की मदद से 4 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। नॉर्ट्जे यह गेंद मिडिल-लेग की फुल बॉल थी। संजू उसे स्लॉग करने के लिए गए लेकिन ठीक से टाइम नहीं कर पाए। गेंद मिडविकेट पर खड़ी हो गई और वहां शार्दुल ठाकुर ने एक बेहतरीन कैच लपक लिया। संजू की जगह रियान पराग क्रीज पर आए।

20:51 (IST) 11 May 2022
देवदत्त पडिक्कल ने दो गेंद में जड़े 2 चौके

मिशेल मार्श की तीसरी और चौथी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने चौके लगाए। मिशेल मार्श के इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने एक विकेट गंवाया। हालांकि, उसके खाते में 9 रन भी आए। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3 विकेट पर 116 रन है। देवदत्त पडिक्कल के 21 गेंद में 37 रन हैं। संजू सैमसन के एक गेंद में एक रन हैं।

20:48 (IST) 11 May 2022
मिशेल मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई तीसरी सफलता

मिशेल मार्श 15वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर अश्विन का विकेट झटक लिया। मिशेल मार्श की यह गेंद ऑफ स्टंप से बाहर बैक ऑफ लेंथ बॉल थी। अश्विन लेग स्टंप की ओर शफल कर रूम बनाकर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर मारना चाहते थे, लेकिन गेंद सर्किल में ही टंग गई और डेविड वॉर्नर ने एक आसान कैच लपक लिया। अश्विन 38 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं।

20:46 (IST) 11 May 2022
अश्विन ने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया

चेतन साकरिया 14वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर अश्विन ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अश्विन ने आईपीएल और टी20 करियर का अपना पहला अर्धशतक लगाया। चेतन के इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 10 रन आए। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 107 रन है। रविचंद्रन अश्विन के 37 गेंद में 50 और देवदत्त पडिक्कल के 17 गेंद में 29 रन हैं।

20:39 (IST) 11 May 2022
अक्षर के ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने 2 गेंद में जड़े 2 छक्के

अक्षर पटेल 13वां ओवर लेकर आए। देवदत्त पडिक्कल ने उनकी चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्के लगाए। अक्षर के इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 14 रन आए। 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 97 रन है। रविचंद्रन अश्विन के 33 गेंद में 42 और देवदत्त पडिक्कल के 15 गेंद में 27 रन हैं।

20:33 (IST) 11 May 2022
अश्विन ने कुलदीप की गेंद पर जड़ा छक्का

कुलदीप यादव 12वां ओवर लेकर आए। रविचंद्रन अश्विन ने उनकी पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। कुलदीप के इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 11 रन आए। 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 83 रन है। रविचंद्रन अश्विन के 31 गेंद में 41 और देवदत्त पडिक्कल के 11 गेंद में 14 रन हैं। अश्विन ने आईपीएल में किसी मैच में पहली बार 28 या उससे ज्यादा गेंदें खेली हैं।

20:31 (IST) 11 May 2022
फॉलोथ्रू में अश्विन का कैच नहीं पकड़ पाए शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर 11वां ओवर लेकर आए। ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन बीट हुए। हालांकि, शार्दुल ठाकुर फॉलोथ्रू में उनका कैच नहीं पकड़ पाए। उनके इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में सिर्फ 4 रन आए। 11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 72 रन है। रविचंद्रन अश्विन के 27 गेंद में 32 और देवदत्त पडिक्कल के 9 गेंद में 12 रन हैं।

20:24 (IST) 11 May 2022
RR vs DC Live Match Score: राजस्थान ने 10 ओवर में बनाए 68 रन, गंवाए 2 विकेट

कुलदीप यादव 10वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में सिर्फ 4 रन आए। दस ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 68 रन है। रविचंद्रन अश्विन के 23 गेंद में 29 और देवदत्त पडिक्कल 7 गेंद में 11 रन हैं।

IPL 2022, RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने राजस्थान रॉयल्स 8 पारियों में 57.33 के औसत और 166.69 के स्ट्राइक रेट से 344 रन बनाए हैं। आईपीएल 2022 में पिछले 8 में से 7 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। पिछले 4 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 50 रन के अधिक के अंतर से जीत हासि की है। संजू सैमसन बतौर कप्तान 140 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने कप्तान और गैर-कप्तान के रूप में दोनों भूमिकाओं में 140 से अधिक का स्ट्राइक रेट बरकरार रखा है। यही नहीं, कप्तानी संभालने के बाद उनका स्ट्राइक रेट और भी बढ़ गया है।