Rahul Tripathi Debut: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) को डेब्यू करने का मौका मिला। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह टीम में मौका मिला। संजू पहले टी20 में कैच लेने के प्रयास में चोटिल हो गए थे और पूरे टी20 सीरीज से बाहर हो गए। इसके साथ ही राहुल त्रिपाठी का 7 महीने का इंतजार खत्म हुआ। 31 वर्षीय क्रिकेटर ने भारत के बैटिंग कोच विक्रम राठौर से डेब्यू कैप मिला। जून 2022 में आयरलैंड दौरे पर उन्हें पहली बार टीम इंडिया में चुना गया था और उन्होंने जनवरी 2022 में डेब्यू किया। इन 7 महीनों में 4 सीरीज में उनका चयन हुआ, लेकिन वह बेंच पर बैठे रह गए।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में जन्में राहुल त्रिपाठी घरेलू क्रिकेट में पुणे से ही खेलते हैं। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में ही साल 2017 में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (RPS) की टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने 14 मैच में 146.44 की स्ट्राइक रेट से 391 रन बनाए थे। टीम को फाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।
राजस्थान रॉयल्स के लिए नहीं रहा अच्छा प्रदर्शन (Rahul Tripathi brilliant performance for RR)
इसके बाद राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (RPS) की फ्रेंचाइजी सस्पेंड हो गई। राहुल त्रिपाठी को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने खरीदा। साल 2018 और 2019 में वह इसी फ्रेंचाइजी से खेले, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। साल 2018 में 12 मैचों में उन्होंने 25.11 के औसत और 135.32 से 226 रन बनाए। इस दौरान एक अर्धशतक जड़ा। साल 2019 में 8 मैच में उन्होंने 23.50 के औसत और 119.49 के स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए। इस दौरान 1 अर्धशतक जड़ा।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किया शानदार प्रदर्शन (Rahul Tripathi performance for SRH)
साल 2020 में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने उन्हें ट्रेड किया। इस सीजन में उन्होंने 11 मैच में 23 के औसत और 127.07 के स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए। एक अर्धशतक जड़ा। साल 2021 में 17 मैच में 28.35 के औसत और 140.28 के स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए। इस दौरान 2 अर्धशतक जड़े।
राहुल त्रिपाठी का आईपीएल करियर (Rahu Tripathi IPL Career)
साल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन में राहुल त्रिपाठी को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 14 मैच में 37.55 के औसत और 158.24 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए। इस दौरान 3 अर्धशतक जड़े। उन्होंने 76 आईपीएल मैचों में 28.09 के औसत और 140.80 के स्ट्राइक रेट से 1798 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक जड़ा है। 93 उनका सर्वोच्च स्कोर है।