IPL 2022 PBKS vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 52वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन बनाए। राजस्थान को 190 रनों के टारगेट को 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान के 11 मैच में 14 अंक हो गए हैं। टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। पंजाब की टीम 11 में 6 मैच हारकर अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।

राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा। टीम को जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 4 ओवर में ही 46 रन जोड़ा। कगिसो रबाडा ने जोस बटलर को आउट करके टीम को पहला झटका दिया। 9वें ओवर में ऋषि धवन ने संजू सैमसन को आउट किया। 15वें ओवर में यशस्वी जायसवाल को अर्शदीप सिंह ने आउट किया। 19 वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने देवदत्त पडिक्कल को आउट किया। हेटमायर 31 और रियान पराग 0 रन बनाकर नाबाद रहे।

पंजाब के लिए जॉनी बेयरस्टो ने अर्धशतक जड़ा। टीम को शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टों ने अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम को पहला झटका छठे ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने शिखर धवन को आउट करके दिया। टीम को दूसरा झटका 11वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने भानुका राजपक्षे को आउट करके दिया। 15 वें ओवर में उन्होंने मयंक अग्रवाल को आउट किया। इसी ओवर में उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को भी पवेलियन भेज दिया।

19वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया। ऋषि धवन 5 और जितेश शर्मा 38 रन बनाकर नाबाद रहे। मंयक अग्रवाल की अगुवाई वाली टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजस्थान की टीम में एक बदलाव हुआ है। करुण नायर की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिला है। पंजाब किंग्स के 10 मैच में 10 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स के 10 मैच में 12 अंक हैं। वह आईपीएल 2022 की शीर्ष-4 टीमों में शामिल है।

IPL 2022 PBKS vs RR: गेंद दर गेंद स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर और कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11: जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा

Match Ended

Indian Premier League, 2022

Punjab Kings 
189/5 (20.0)

vs

Rajasthan Royals  
190/4 (19.4)

Match Ended ( Day – Match 52 )
Rajasthan Royals beat Punjab Kings by 6 wickets

Live Updates

IPL 2022, PBKS vs RR: छह विकेट से जीत के साथ राजस्थान के 11 मैच में 14 अंक हो गए हैं। टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। पंजाब की टीम 11 में 6 मैच हारकर अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।

19:26 (IST) 7 May 2022
राजस्थान ने छह विकेट से पंजाब को हराया

राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी। राहुल चाहर ने पहली गेंद वाइड की। अगली गेंद पर शिरमोन हेटमायर ने छक्का जड़ा। पांच गेंदों पर 1 रनों की जरूरत। अगली गेंद पर कोई रन नहीं आया। चार गेंदों पर 1 रनों की जरूरत थी। अगली गेंद पर भी कोई रन नहीं आया। तीन गेंदों पर 1 रनों की जरूरत थी। राजस्थान ने छह विकेट से पंजाब को हराया। हेटमायर 31 और रियान पराग 0 रन बनाकर नाबाद रहे।

19:22 (IST) 7 May 2022
राजस्थान को जीत के लिए 1 ओवर में 8 रनों की जरूरत

राजस्थान का स्कोर 19 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन। अर्शदीप सिंह ने देवदत्त पडिक्कल को 31 रन पर आउट किया और 3 रन दिए। जीत के लिए 1 ओवर में 8 रनों की जरूरत। रियान पराग 0 और शिरमोन हेटमायर 24 रन बनाकर क्रीज पर।

19:18 (IST) 7 May 2022
राजस्थान को जीत के लिए 2 ओवर में 11 रनों की जरूरत

राजस्थान का स्कोर 18 ओवर में 3 विकेट पर 179 रन। रबाडा के ओवर में 16 रन बने। जीत के लिए 2 ओवर में 11 रनों की जरूरत। देवदत्त पडिक्कल 30 और शिरमोन हेटमायर 22 रन बनाकर क्रीज पर।

19:09 (IST) 7 May 2022
राजस्थान को जीत के लिए 3 ओवर में 27 रनों की जरूरत

17 ओवर का खेल समाप्त। राजस्थान का स्कोर 17 ओवर में 3 विकेट पर 163 रन। जीत के लिए 3 ओवर में 27 रनों की जरूरत। देवदत्त पडिक्कल 21 और शिरमोन हेटमायर 15 रन बनाकर क्रीज पर।

18:52 (IST) 7 May 2022
राजस्थान को लगा तीसरा झटका

राजस्थान को लगा तीसरा झटका। यशस्वी जायसवाल को 68 रन पर अर्शदीप सिंह ने आउट किया। टीम का स्कोर 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 141 रन। जीत के लिए 34 गेंदों पर 49 रनों की जरूरत।

18:49 (IST) 7 May 2022
राजस्थान को जीत के लिए 6 ओवर में 50 रनों की जरूरत

राजस्थान का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट पर 140 रन। देवदत्त पडिक्कल 15 और यशस्वी जायसवाल 68 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 6 ओवर में 50 रनों की जरूरत। राहुल चाहर के ओवर में 13 रन बने।

18:37 (IST) 7 May 2022
यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक

12 ओवर का खेल समाप्त। राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 113 रन। यशस्वी जायसवाल 50 और देवदत्त पडिक्कल 6 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 8 ओवर में 77 रनों की जरूरत।

18:27 (IST) 7 May 2022
राजस्थान को जीत के लिए 10 ओवर में 95 रनों की जरूरत

10 ओवर का खेल समाप्त। राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 95 रन। यशस्वी जायसवाल 37 और देवदत्त पडिक्कल 4 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 10 ओवर में 95 रनों की जरूरत।

18:19 (IST) 7 May 2022
राजस्थान को लगा दूसरा झटका

राजस्थान को लगा दूसरा झटका। ऋषि धवन ने संजू सैमसन को आउट किया। उन्होंने 23 रन बनाए। टीम का स्कोर 8.1 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन। यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर क्रीज पर।

18:11 (IST) 7 May 2022
राजस्थान को जीत के लिए 13 ओवर में 116 रनों की जरूरत

राजस्थान का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 74 रन। संजू सैमसन 21 और यशस्वी जायसवाल 23 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 13 ओवर में 116 रनों की जरूरत।

17:55 (IST) 7 May 2022
राजस्थान को लगा पहला झटका

राजस्थान को लगा पहला झटका। कगिसो रबाडा के औवर में 20 रन बनाने के बाद जोस बटलर आउट हुए। टीम का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट पर 46 रन। जीत के लिए 16 ओवर में 144 रनों की जरूरत।

17:51 (IST) 7 May 2022
राजस्थान का स्कोर 3 ओवर में 26 रन

राजस्थान का स्कोर 3 ओवर में 26 रन। जोस बटलर 10 और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर क्रीज पर। संदीप शर्मा के ओवर में 6 रन बने। जीत के लिए 17 ओवर में 164 रनों की जरूरत।

17:40 (IST) 7 May 2022
राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू

राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू। यशस्वी जायसवाल 14 और जोस बटलर 0 क्रीज पर। संदीप शर्मा ने पंजाब के लिए गेंदबाजी शुरू की। पहले ओवर में 14 रन बने।

17:24 (IST) 7 May 2022
राजस्थान को मिला 190 रनों का लक्ष्य

20 ओवर का खेल समाप्त। पंजाब ने 5 विकेट पर 189 रन बनाए। राजस्थान को मिला 190 रनों का लक्ष्य। कुलदीप सेन ने आखिरी ओवर में 16 रन दिए। ऋषि धवन 5 और जितेश शर्मा 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

17:16 (IST) 7 May 2022
पंजाब को लगा पांचवां झटका

पंजाब को लगा पांचवां झटका। लियाम लिविंगस्टोन 22 को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। 19 ओवर में टीम का स्कोर 5 विकेट पर 173 रन। जितेश शर्मा 23 और ऋषि धवन 4 रन बनाकर क्रीज पर।

17:03 (IST) 7 May 2022
पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 147 रन

17 ओवर का खेल समाप्त। पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 147 रन। जितेश शर्मा 15 और लियाम लिविंगस्टोन 10 रन बनाकर क्रीज पर। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 15 रन बने।

16:50 (IST) 7 May 2022
जॉनी बेयरस्टो भी आउट

युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी। मयंक अग्रवाल को आउट करने के दो गेंद बाद ही उन्होंने जॉनी बेयरस्टो 56 रन को पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 14.4 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन। जितेश शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर।

16:44 (IST) 7 May 2022
पंजाब को लगा तीसरा झटका

पंजाब को लगा तीसरा झटका। युजवेंद्र चहल ने मयंक अग्रवाल को 15 रन पर आउट किया। टीम का स्कोर 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 118 रन। जॉनी बेयरस्टो 56 रन बनाकर क्रीज पर।

16:39 (IST) 7 May 2022
जॉनी बेयरस्टो का अर्धशतक

13 ओवर का खेल समाप्त। पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 109 रन। जॉनी बेयरस्टो 50 और मयंक अग्रवाल 13 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप सेन के ओवर में 4 रन बने।

16:26 (IST) 7 May 2022
पंजाब को लगा दूसरा झटका

पंजाब को लगा दूसरा झटका। भनुका राजपक्षे 27 रन बनाकर आउट हुए। युजवेंद्र चहल ने उन्हें आउट किया। जॉनी बेयरस्टो 44 रन बनाकर क्रीज पर। टीम का स्कोर 2 विकेट पर 89 रन।

16:18 (IST) 7 May 2022
पंजाब का स्कोर 9 ओवर में 1 विकेट पर 76 रन

पंजाब का स्कोर 9 ओवर में 1 विकेट पर 76 रन। जॉनी बेयरस्टो 42 और भानुका राजपक्षे 17 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप सेन के ओवर में 12 रन आए।

16:07 (IST) 7 May 2022
पंजाब का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 56 रन

पंजाब का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 56 रन। जॉनी बेयरस्टो 32 और भानुका राजपक्षे 8 रन बनाकर क्रीज पर। युजवेंद्र चहल के ओवर में 8 रन आए।

15:58 (IST) 7 May 2022
पंजाब को लगा पहला झटका

पंजाब को लगा पहला झटका। शिखर धवन को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। टीम का स्कोर 5.1 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन।

15:55 (IST) 7 May 2022
पंजाब का स्कोर 5 ओवर में 46 रन

पंजाब का स्कोर 5 ओवर में 46 रन बगैर किसी विकेट के। जॉनी बेयरस्टो 31 और शिखर धवन 12 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट के ओवर में 18 रन बने।

15:44 (IST) 7 May 2022
पंजाब का स्कोर 3 ओवर में 17 रन बगैर किसी विकेट

पंजाब का स्कोर 3 ओवर में 17 रन बगैर किसी विकेट के। जॉनी बेयरस्टो 11 और शिखर धवन 5 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट के ओवर में एक भी रन नहीं आया।

15:34 (IST) 7 May 2022
पंजाब की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब की बल्लेबाजी शुरू। जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन बल्लेबाजी करने आए हैं। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाजी की शुरुआत की। बेयरस्टो ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर फिर चौका लगा। ओवर में 10 रन बने।

15:12 (IST) 7 May 2022
पंजाब किंग्स प्लेइंग 11

जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा

15:12 (IST) 7 May 2022
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर और कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

15:08 (IST) 7 May 2022
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मंयक अग्रवाल की अगुवाई वाली टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान की टीम में एक बादलाव हुआ है। करुण नायर की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिला।

IPL 2022, PBKS vs RR: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं। इनमें से राजस्थान रॉयल्स ने 13 मैच जीते हैं। वहीं पंजाब किंग्स 10 मैच जीतने में सफल रही है। इस सीजन दोनों पहली बार आमने-सामने हैं, वहीं वानखेड़े स्टेडियम में दोनों क बीच यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले 12 अप्रैल 2021 को दोनों टीमें वानखेड़े में आमने-सामने हुईं थीं। तब पंजाब किंग्स ने 4 रन से वह मैच अपने नाम किया था। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 221 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन ही बना पाई थी।

टीम इस प्रकार हैं : पंजाब किंग्स: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टॉ, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, शाहरुख खान, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, ईशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज अंगद बावा, ऋषि धवन, प्रेरक मांकड़, वैभव अरोड़ा, ऋतिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नाथन एलिस, अथर्व ताएदे, भानुका राजपक्षे, बेनी हॉवेल।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, रियान पराग, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, ओबेद मैककॉय, अनुय सिंह, कुलदीप सेन, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, तेजस बरोका, कुलदीप यादव, शुभम गरवाल, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर-नाइल, रासी वान डेर डूसन, डेरिल मिचेल।