PUBG मोबाइल इंडिया सीरीज (PMIS 2020) के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी गई है। PUBG ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। इस बार प्राइज मनी के तौर पर 50 लाख रुपए दिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन की तारीख का भी ऐलान भी कर दिया गया। आप रजिस्ट्रेशन 6 मई से PUBG मोबाइल इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं। हम आपको यहां बता रहें हैं कि आप किस तरह इसकी प्रक्रिया पूरी करेंगे।

PUBG मोबाइल इंडिया सीरीज के दूसरे सीजन का आधिकारिक ट्रेलर हाल ही में रीलीज किया गया था। आप इसे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। योग्य खिलाड़ियों को 6 मई को PUBG मोबाइल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने सभी साथियों के बारे में बताना होगा। गेम का नाम, कैरैक्टर आईडी, उम्र सहित कई जानकारियों को भी भरना होगा। खिलाड़ियों को PMIS में भाग लेने के लिए भारत का नागरिक होना जरूरी है।


PUBG ने अभी तक इस बात का भी खुलासा नहीं किया है कि PMIS 2020 ऑनलाइन या LAN इवेंट होगा। माना जा रहा है कि भारत में कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए इस पर विचार किया जाएगा। देश 3 मई तक लॉकडाउन था, जिसे 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया। अधिकांश बड़े शहर रेड जोन में हैं। ऐसे में LAN पर इवेंट कराना मुश्किल होगा। उम्मीद की जा रही है PMIS 2020 ऑनलाइन ही होगा। इस सीजन का प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।