भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) के उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगी। सीजीएफ ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और खेल समिति के सदस्यों के पदों के लिए बुधवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। उषा के अलावा कुक आइलैंड्स के ह्यू ग्राहम, बैरी हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका), सैंड्रा ओसबोर्न (बारबाडोस), रिचर्ड पॉवर्स (कनाडा), इयान रीड (स्कॉटलैंड) और डॉ डोनाल्ड रुकेरे (युगांडा) भी उपाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अफ्रीका से कर्नल बोत्सांग त्शेनेगो (बोत्सवाना); अमेरिका से जूडी सिमंस (बरमूडा), एशिया से क्रिस्टोफर चान (सिंगापुर), मैक्सवेल डीसिल्वा (श्रीलंका), डॉ. पीटी उषा (भारत); कैरेबियन से एफ्रैम पेन (ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह); यूरोप से लुईस मैकी (इंग्लैंड), हैरी मर्फी (जिब्राल्टर), हेलेन फिलिप्स (वेल्स) और ओशिनिया से क्रेग फिलिप्स (ऑस्ट्रेलिया) हैं।

कब होंगे चुनाव

सीजीएफ की 14 और 15 नवंबर को सिंगापुर में होने वाली आम सभा में चुनाव कराए जाएंगे। शुरुआती दिन छह क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का चुनाव होगा, उसके बाद उसी दिन छह खेल समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। अगले दिन राष्ट्रपति और तीन उपराष्ट्रपति चुने जाएंगे। पीटी उषा को पिछले साल दिसंबर में आईओए का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। सीजीएफ के अध्यक्ष पद के लिए क्रिस जेनकिंस (वेल्स) और केरेन स्मिथ (न्यूजीलैंड) दो उम्मीदवार मैदान में हैं।

खेल समिति के सदस्यों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार

बता दें कि खेल समिति के सदस्यों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अफ्रीका से पेनाल्वा सीजर (मोजाम्बिक), जप्पी म्हांगो (मलावी); अमेरिका से एंड्रयू ब्राउनली (फॉकलैंड द्वीप); एशिया से लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह (भारत); कैरेबियन से क्लिफ विलियम्स (एंटीगुआ और बारबुडा); यूरोप से फ्रांसेस्का कार्टर-केली (इंग्लैंड); ओशिनिया से एंटोनी बौडियर (वानुअतु), ग्राहम चाइल्ड (न्यूजीलैंड) और ग्रांट हैरिसन (ऑस्ट्रेलिया) हैं।