क्रिकेट के मैदान कई ऐसे हादसे हुए हैं जिसे देखकर लोग काफी परेशान हुए हैं। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच जंग के दौरान कई बार खिलाड़ी चोटिल होकर मैदान से बाहर गए हैं। ऐसा ही एक हादसा पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League 2021) के 18वें मैच के दौरान हुआ। इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बल्लेबाज आंद्रे चोटिल चोटिल हो गए। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाना पड़ा।

क्वेटा की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही थी। पारी के 14वां ओवर लेकर मोहम्मद मूसा आए थे। इस ओवर में रसेल ने अपने आक्रामक अंदाज में दो छक्के लगा दिए। इसके बाद मूसा ने एक बाउंसर मार दी। रसेल उसे खेलने से चूक गए। गेंद उनके हेलमेट पर जाकर लगी। टीम के फीजियो मैदान पर आए और रसेल को चेक किया। इसके बाद वेस्टइंडीज का यह बल्लेबाज बैटिंग करने लगा, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए। रसेल को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर हॉस्पिटल ले जाया गया।

क्वेटा ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम के तहत रसेल की जगह तेज गेंदबाज नसीम शाह को मैदान में उतारा। इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान इससे नाराज दिखे। मैच में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो की महज 36 गेंद में नाबाद 90 रन की पारी की मदद से इस्लामाबाद यूनाइटेड ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को 10 विकेट से रौंद दिया। मुनरो ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और पांच छक्के लगाए। उन्हें इस्लामाबाद में जन्में आस्ट्रेलियाई उस्मान ख्वाजा का अच्छा साथ मिला जिन्होंने नाबाद 41 रन बनाये। क्वेटा की टीम 133 रन पर सिमट गई थी।

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इन दोनों बल्लेबाजों की मदद से महज 10 ओवर में 137 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलायाी। पाकिस्तान की प्रीमियर टी20 लीग में इससे पहले इतनी तेजी से किसी भी टीम ने लक्ष्य का पीछा नहीं किया था। इस जीत से इस्लामाबाद की टीम तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और लाहौर कलंदर्स से दो अंक पीछे है।