Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) 2021 में आज यानी 27 दिसंबर को दो मुकाबले हुए। पहला मुकबला तमिल थलाइवाज और यू मुंबा के बीच खेला गया। यह मुकाबला टाई रहा। दूसरे मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धा को 32-29 से हराया। यह उसकी लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने 25 दिसंबर को हरियाणा स्टीलर्स को 40-38 से हराया था।

इस मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से अर्जुन देशवाल ने सबसे ज्यादा 11 पॉइंट बनाए। कप्तान दीपक निवास हुड्डा ने भी कमाल का खेल दिखाया। उन्होंने 9 अंक बनाए। जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर इस मैच में हर डू और डाई रेड में पॉइंट बनाया गया।

यूपी योद्धा के लिए प्रदीप नरवाल अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। वह कई बार आउट हुए। वह सिर्फ 3 पॉइंट ही बना पाए। यूपी योद्धा की ओर से सुरिंदर गिल ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने सुपर-10 बनाया। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर पाया।

वहीं, पहले मैच में तमिल थलाइवाज ने एक समय 10 पॉइंट की लीड बना ली थी। हालांकि, फिर यू मुंबा ने वापसी की। मैच खत्म होने में जब सिर्फ कुछ सेकंड्स बाकी थे, तब यू मुंबा की ओर से अजीत रेड के लिए आए। उस समय यू मुंबा की टीम 30-29 से आगे थी।

मुंबई के अजीत ने सोचा कि वह अपनी टीम को एक अंक और लीड दिला दें। यहीं वे गलती कर गए और तमिल थलाइवाज के डिफेंडर्स ने उन्हें दबोच लिया। इसके साथ ही मैच 30-30 की बराबरी पर खत्म हुआ।

तमिल थलाइवाज और यू मुंबा ने अब तक 3-3 मैच खेले हैं। इनमें से यू मुंबा ने एक मैच जीता है, जबकि एक में उसे हार झेलनी पड़ी है। उसके 9 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। वहीं, तमिल थलाइवाज को अपने दो मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। एक मुकाबला टाई रहा। उसके अभी 6 अंक हैं। वह नौवें नंबर पर है।

यूपी योद्धा और जयपुर पिंक पैंथर्स ने अब तक 3-3 मैच खेले हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। उसके 11 अंक हो गए हैं। यूपी योद्धा पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर कायम है। उसके 3 मैच में 2 हार के साथ 7 अंक हैं।

Live Updates
21:43 (IST) 27 Dec 2021
जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता मैच

प्रो कबड्डी लीग 2021-22 के छठे दिन के दूसरे मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धा को 32-29 से हराया। यह उसकी लगातार दूसरी जीत है।

21:31 (IST) 27 Dec 2021
यूपी योद्धा वापसी की ओर

यूपी योद्धा वापसी की ओर बढ़ रही है। उसने लगातार 4 अंक हासिल किए हैं। हालांकि, जयुपर पिंक पैंथर्स अब भी 2 पॉइंट से आगे है।

21:28 (IST) 27 Dec 2021
जयपुर के 30 अंक हुए

जयपुर पिंक पैंथर्स के 30 अंक हो गए हैं। यूपी योद्धा के 24 अंक हैं।

21:24 (IST) 27 Dec 2021
पिंक पैंथर्स 4 अंक से आगे

अब 5 मिनट का खेल बाकी है। इस समय जयपुर के 28 और यूपी योद्धा के 24 अंक हैं। यूपी योद्धा को वापसी करनी है तो उसे बड़ा हाथ मारना होगा।

21:22 (IST) 27 Dec 2021
जयपुर की बढ़त 5 अंक हुई

जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपनी बढ़त 5 अंक की कर ली है। डू और डाई में जयपुर के अर्जुन देशवाल ने 2 अंक हासिल किए। इस समय जयपुर के 28 और यूपी योद्धा के 23 हैं।

21:16 (IST) 27 Dec 2021
जयपुर 4 अंक से आगे

अब नौ मिनट का खेल बचा है। जयपुर पिंक पैंथर्स ने 24 अंक बना लिए हैं। यूपी के खाते में अभी 20 अंक हैं।

21:09 (IST) 27 Dec 2021
रंग में नहीं दिख रहे प्रदीप नरवाल

इस मैच में प्रदीप नरवाल ने अपने रंग में नहीं दिख रहे हैं। वह तीसरी बार आउट हुए हैं। हालांकि, अगले ही मिनट में यूपी योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स के दीपक निवास हुड्डा को आउट कर दिया। इस समय जयपुर पिंक पैंथर्स के 22 और यूपी योद्धा के 15 अंक हैं।

21:00 (IST) 27 Dec 2021
हॉफ टाइम तक जयपुर 7 पॉइंट से आगे

मैच में दोनों टीमें शानदार खेल दिखा रही हैं। यूपी योद्धा ने सुपर रेड कर एक साथ 3 पॉइंट हासिल किए। हालांकि, अगली ही रेड में जयपुर पिंक पैंथर्स ने 3 रेड हासिल कर यूपी की मेहनत पर पानी फेर दिया। इसके साथ ही हॉफ टाइम हो गया। हॉफ टाइम के समय जयपुर के 19 और यूपी के 12 अंक थे।

20:51 (IST) 27 Dec 2021
जयपुर पिंक पैंथर्स 9-6 से आगे

पहले हॉफ में करीब 14 मिनट का खेल हो चुका है। जयपुर पिंक पैंथर्स के 9 अंक हैं। यूपी योद्धा के 6 अंक हैं। यूपी योद्धा के 4 खिलाड़ी आउट हो चुके हैं। जयपुर के सभी 7 खिलाड़ी मैट पर हैं।

20:44 (IST) 27 Dec 2021
यूपी योद्धा एक अंक से पीछे

जयपुर पिंक पैंथर्स ने यूपी योद्धा के स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल का शिकार कर लिया है। इस समय यूपी योद्धा एक अंक से पीछे है। जयपुर के 6 और यूपी के 5 अंक हैं।

20:41 (IST) 27 Dec 2021
जयपुर पिंक पैंथर्स 4-2 से आगे

यूपी योद्धा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मैच शुरू हो चुका है। जयपुर पिंक पैंथर्स ने टॉस जीता और शुरुआत में 2 अंक भी हासिल कर लिए। हालांकि, बाद में दीपक हुड्डा और प्रदीप नरवाल ने यूपी योद्धा के लिए एक-एक अंक हासिल कर लिया। इस समय जयपुर के 4 और यूपी के 2 अंक हैं।

20:25 (IST) 27 Dec 2021
यू मुंबा ने फिर बनाई बढ़त

यू मुंबा ने 2 अंक बढ़त बना ली है। इस समय स्कोर उसके पक्ष में 30-28 है।

20:24 (IST) 27 Dec 2021
दोनों टीमों का स्कोर 28-28 से बराबर

अब 3 मिनट का खेल बचा है। तमिल थलाइवाज ने स्कोर बराबर कर लिया है। उसने बोनस के साथ एक अंक भी हासिल किया। इस समय दोनों टीमों के 28-28 अंक हैं।

20:17 (IST) 27 Dec 2021
यू मुंबा ने वापसी की

यू मुंबा ने वापसी कर ली है। उसने तमिल थलाइवाज के खिलाफ 2 अंक की लीड बना ली है। इस समय उसके खाते में 28, जबकि तमिल थलाइवाज के 26 अंक हैं।

20:13 (IST) 27 Dec 2021
तमिल थलाइवाज 3 अंक से आगे

अभी 7 मिनट का खेल बचा है। तमिल थलाइवाज के 22 अंक हैं। यू मुंबा के खाते में 22 अंक हैं।

20:09 (IST) 27 Dec 2021
तमिल थलाइवाज 23-20 से आगे

अभी 11 मिनट का खेल बचा है। तमिल थलाइवाज के 23 अंक हैं। यू मुंबा के खाते में 20 अंक हैं।

20:05 (IST) 27 Dec 2021
तमिल थलाइवाज 22-19 से आगे

डू और डाई रेड में तमिल थलाइवाज ने अंक गंवा दिया। यू मुंबा ने पिछले 5 मिनट में 5 अंक हासिल किए है। इस समय तमिल थलाइवाज के खाते में 22 और यू मुंबा के खाते में 19 अंक हैं।

20:03 (IST) 27 Dec 2021
डू और डाई रेड में यू मुंबा ने लिया अंक

डू और डाई रेड में यू मुंबा ने एक अंक हासिल किया। यू मुंबा पर ऑलआउट होने का खतरा मंडरा रहा है। तमिल थलाइवाज के खाते में 21 और यू मुंबा के 16 अंक हैं।

20:00 (IST) 27 Dec 2021
तमिल थलाइवाज की दूसरे हॉफ में शानदार शुरुआत

तमिल थलाइवाज ने दूसरे हॉफ में शानदार शुरुआत की। उसने लगातार दो पॉइंट लिए। अब उसके 19 अंक हो गए हैं। वहीं, यू मुंबा के 14 अंक हैं।

19:53 (IST) 27 Dec 2021
तमिल थलाइवाज के पास 3 पॉइंट की ही रह गई लीड

पहले हॉफ में ऑलआउट होने के बाद यू मुंबा ने शानदार वापसी की। उसकी वापसी में अजीत कुमार ने अहम भूमिका निभाई। अजीत ने 4 पॉइंट की रेड ली। हॉफ टाइम के समय यू मुंबा के 14 और तमिल थलाइवाज के 17 अंक हैं।

19:49 (IST) 27 Dec 2021
यू मुंबा ने लिए लगातार 3 पॉइंट

यू मुंबा की वापसी होती दिख रही है। उसने लगातार तीन पॉइंट हासिल किए। इस समय उसके खाते में 8 अंक हो गए हैं। तमिल थलाइवाज के अभी 15 अंक ही हैं।

19:46 (IST) 27 Dec 2021
तमिल थलाइवाज 15-5 से आगे

तमिल थलाइवाज की कमान रेडर सुरजीत सिंह के पास है। वहीं, फजल अतराचली यू मुंबा की कप्तानी कर रहे हैं। यू मुंबा टीम अब तक खास चुनौती नहीं दे पाई है। हालांकि, उसके फैंस को उम्मीद है कि टीम वापसी करेगी। तमिल थलाइवाज के खाते में इस समय 15 अंक हैं, जबकि यू मुंबा के 5 पॉइंट ही हैं।

19:43 (IST) 27 Dec 2021
तमिल थलाइवाज का दबदबा बरकरार

तमिल थलाइवाज के खिलाड़ी मैच में लगातार अपना दबदबा बनाए हुए हैं। 12 मिनट का खेल हो चुका है। तमिल थलाइवाज के खाते में अब तक 13 अंक आ चुके हैं। यू मुंबा के खाते में अब तक सिर्फ 3 अंक ही आए हैं।

19:41 (IST) 27 Dec 2021
तमिल थलाइवाज 10-2 से आगे

तमिल थलाइवाज ने खेल शुरू होने के 7 मिनट के भीतर ही पूर्व चैंपियन यू मुंबा को ऑलआउट कर दिया। इस समय उसके खाते में 10 अंक हैं, जबकि यू मुंबा के अभी सिर्फ 2 अंक ही हैं।

19:39 (IST) 27 Dec 2021
तमिल थलाइवाज 4-2 से आगे

तमिल थलाइवाज ने मैच की शुरुआत में ही बढ़त बना ली है। अभी सिर्फ 4 मिनट का खेल हुआ। तमिल थलाइवाज ने अपने खाते में 4 अंक हासिल कर लिए है। यू मुंबा के खाते में अभी 2 अंक ही हैं।