Pro Kabaddi 2018: प्रो कबड्डी सीजन-6 में 24 नवंबर को दूसरा मुकाबला बेंगलुरु बुल्स-तमिल थलाइवाज के बीच खेला गया, जिसमें बेंगलुरु ने 36-22 से जीत दर्ज की। पहले मैच में यू मुंबा का सामना दबंग दिल्ली से हुआ, जिसमें मुंबई ने 39-23 से जीत दर्ज की। मैच के 23वें मिनट तक दिल्ली को दूसरी बार ऑलआउट का सामना करना पड़ा, जहां से मुंबई ने जबरदस्त लीड बना ली थी। यहां से दिल्ली वापसी नहीं कर सका और अंतत: उसे पीकेएल के इतिहास में इस टीम के हाथों दसवीं बार हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि आज का बंगाल वॉरियर्स ने पुणे चरण के पहले मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स को 33-31 से मात दी।
दिल्ली को हराकर यू मुंबा टॉप पर: सिद्धार्थ देसाई के नौ अंकों की बदौलत यू मुंबा ने आज के पहले मैच में दबंग दिल्ली को 39-23 से हरा दिया। यहां के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबा की टीम पहले हाफ में 15-8 से आगे थीं और टीम ने दूसरे हाफ में भी लगातार अंक लेते हुए आसान जीत दर्ज कर ली।
मुंबा की 16 मैचों में यह 11वीं जीत है और अब वह 62 अंकों के साथ जोन-ए में शीर्ष पर पहुंच गया है। वहीं, दबंग दिल्ली को 12 मैचों में छठी शिकस्त खानी पड़ी है। टीम 33 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।
विजेता मुंबा की ओर से देसाई के अलावा रोहित बाल्यान ने आठ और सुरेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह तथा फजल अत्राचली ने चार-चार अंक लिए। टीम को रेड से 18, टैकल से 15, आलआउट से चार और दो अतिरिक्त अंक भी मिले। वहीं, दिल्ली के लिए चंद्रन रणजीत ने सात और नवीन कुमार ने चार अंक बटोरे। दिल्ली ने रेड से 15, टैकल से पांच और तीन अतिरिक्त अंक भी हासिल किया।
[show_pro_kabaddi_scorecard id=”705″]


बेंगलुरु बुल्स ने मैच 36-22 से जीत लिया है।
मैच खत्म होने में 4 मिनट बाकी। इस वक्त बेंगलुरु बुल्स ने 27-12 से लीड बना रखी है।
मैच खत्म होने में 11 मिनट बाकी। इस वक्त बेंगलुरु बुल्स ने 24-18 से लीड बना रखी है।
दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। पहले 1 मिनट के खेल तक कोई भी टीम अंक नहीं जुटा सकी है। बेंगलुरु 17, थलाइवाज 12
पहले 20 मिनट का खेल पूरा हो चुका है। इस वक्त बेंगलुरु ने 17-12 से लीड बना रखी है।
मैच के पहले 11 मिनट में बेंगलुरु बुल्स ने थलाइवाज पर दोगुनी से ज्यादा लीड बना रखी है। बेंगलुरु के पास फिलहाल 13-5 से लीड मौजूद है।
मैच के पहले 6 मिनट में बेंगलुरु बुल्स ने 5-2 से लीड बना रखी है। थलाइवाज को अपने खेल में तेजी लानी होगी।
आज का दूसरा मैच शुरू हो चुका है। इस वक्त बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज पर 3-1 से लीड बना रखी है।
यू मुंबा की दिल्ली पर 10वीं जीत। मुंबई ने 39-23 से मैच अपने नाम कर लिया है।
मुकाबला समाप्त होने में 2 मिनट का समय बाकी। मुंबई ने 35-20 से लीड बना रखी है। मुंबई जीत के करीब।
मैच के 34वें मिनट तक फजर और सुरिंदर की जोड़ी कमाल कर रही है। मुंबई ने 32-17 से लीड बना रखी है।
मैच खत्म होने में 10 मिनट बाकी रह गए हैं। मुंबई ने इस वक्त तक 29-13 से लीड बना रखी है।
मैच के 23वें मिनट तक दिल्ली को दूसरी बार ऑलआउट का सामना करना पड़ा। हाफ टाइम के बाद दिल्ली के खाते में 1, जबकि मुंबई की झोली में 8 अंक आए हैं। मुंबई 21, दिल्ली 10
दूसरे हाफ की शुरुआत हो चुकी है। पहले 2 मिनट के खेल तक ्मुंबई ने दोगुनी लीड बना रखी है। मुंबई 18, दिल्ली 9
पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। इस वक्त मुंबई ने 15-8 से लीड बना रखी है।
पहले 15 मिनट के खेल तक मुंबई ने 9-6 से लीड बना रखी है। दिल्ली शुरुआत में बढ़त बनाने के बाद पिछड़ता नजर आ रहा है।
मैच के पहले 9 मिनट में सिद्धार्थ देसाई 4 रेड में 1 अंक ले सके हैं। मुंबई इस वक्त 6-4 से लीड कर रही है।
मैच के पहले 4 मिनट में दोनों टीमों ने 3-3 से बराबरी बना रखी है।
दिल्ली ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना है। मुंबई ने पहली रेड में बोनस का असफल प्रयास किया। मुकाबले का पहला अंक दिल्ली ने फजल अत्राचली को आउट कर जुटाया। दिल्ली 1, मुंबई 0
यू मुम्बा: रिशांक देवाडिगा, प्रशांत कुमार राय, जीवा कुमार, श्रीकांत जाधव, सचिन कुमार, दर्शन कादियान, सियोंग रियोन किम, सुलेमान काबिर, नरेंदर, रोहित कुमार चौधरी, अमित, भानु प्रताप तोमर, पंकज, नितेश कुमार।
दबंग दिल्ली: चंद्रन रंजीत, विशाल माने, विराज लांडगे, पवन कुमार, रवींदर पहल, राजेश नरवाल, शबीर बापू, सिद्धार्थ, खोमसान थोंगखाम, अनिल कुमार, कमल किशोर जाट, योगेश हूडा, जोगिंदर नरवाल, सतपाल नरवाल, मेराज शेख, तुशार बलराम भोइर, तापस पाल, विशाल, नवीब कुमार।