भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह ने अपनी अदाओं से फिर इंटरनेट पर सनसनी मचाई है। उनकी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह मैजेंटा कलर की बिकिनी पहने स्विमिंग पूल में हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘Aquaholic’. इसका मतलब है कि उन्हें पानी की लत है।
ऐसा पहली बार नहीं है, जब प्राची सिंह अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले भी वह कई बार अपने वीडियोज और फोटोज को लेकर मीडिया की सुर्खियां बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट वीडियोज में वह अपने डांस मूव्स से लोगों को घायल कर चुकी हैं। उनके Belly Dance वाले वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो चुके हैं। प्राची सिंह कलर्स टीवी के शो ‘उड़ान’ से चर्चा में आईं थीं। वह ‘उड़ान’में वंशिका शर्मा की भूमिका में थीं।
प्राची साल 2019 में ‘उड़ान’ में शामिल हुईं थी। अभिनय के साथ प्राची सिंह बहुत अच्छी डांसर भी हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने डांस के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। प्राची नियमित तौर पर अपने वर्कआउट वीडियो भी पोस्ट करके फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। प्राची भले ही अब तक सिर्फ एक टीवी शो में दिखाई दी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अक्सर चर्चा का केंद्र बनती रही हैं।
View this post on Instagram
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 से पहले पृथ्वी और एक्ट्रेस प्राची सिंह के बीच डेटिंग को लेकर खबरें आईं थीं। इन दोनों ने एक-दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किए थे। प्राची सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पृथ्वी शॉ की तस्वीरें भी शेयर की थीं।
प्राची सिंह ने अपने डांस का यह वीडियो 8 मई को वर्ल्ड बेली डांस डे के मौके पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।
View this post on Instagram
आईपीएल 2021 के दौरान भी जब पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार पारी खेली और बढ़िया स्कोर किया तब प्राची ने उन्हें लेकर इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी पोस्ट की।
यही नहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उस दौरान भी प्राची ने हर मौके पर पृथ्वी शॉ की तारीफ की। इन सबके बावजूद पृथ्वी और प्राची में से किसी ने भी एक दूसरे के बीच अपने रिश्तों को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है।