Prithvi Shaw vs Sapna Gill: भारत के युवा स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को इंफ्लूएंसर सपना गिल के छेड़छाड़ करने के मामले में बड़ी राहत मिली है। एयरपोर्ट पुलिस का कहना है कि मामले में पृथ्वी शॉ के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है और सपना के आरोप बेबुनियाद हैं। शॉ इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे। यह सारा मामला 15 फरवरी का है और लगभग चार महीने बाद शॉ को इस मामले में राहत मिली है।
पुलिस ने कोर्ट में दी रिपोर्ट
एयरपोर्ट पुलिस ने सोमवार को अंधेरी के मजिस्ट्रेट कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया कि सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर जो भी आरोप लगाए हैं वह सब झूठे हैं। सपना गिल के वकील काशिफ खान ने कहा बताया था कि सपना ने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष यादव के खिलाफ बल्ले से हाथापाई करने और सपना को एसॉल्ट करने की शिकायत दर्ज की थी। उस समय सपना बेल पर जेल से बाहर थी। वहीं शॉ का कहना था कि सपना और एक और शख्त ने सेल्फी न देने के कारण उनके साथ बद्तमीजी की और साथ ही इस खिलाड़ी की गाड़ी का विनडशील्ड भी तोड़ दिया।
पुलिस को पृथ्वी शॉ के खिलाफ नहीं मिले सबूत
रिपोर्ट में बताया गया कि जांच के दौरान पुलिस ने होटल के स्टाफ के बयान लिए थे। इन लोगों ने बताया कि सपना पृथ्वी शॉ के साथ वीडियो बना रही थी। यह बात शॉ को पसंद नहीं आई और उन्होंने ऐसा न करने को कहा। इसी वजह से सपना को गुस्सा आ गया। होटल के स्टाफ ने सपना को बाहर कर दिया। उसी समय सपना ने शॉ से कहा, ‘देख अब मैं तेरी क्या हालत करती हूं।’ एक घंटे बाद पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त भी होटल से बाहर निकले। सबका कहना था कि शॉ ने सपना गिल के साथ कोई बदतमीजी नहीं की। पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि गिल और उसका दोस्त शोबित ठाकुर नशे में थे और नाच रहे थे।
वायरल हुआ था पृथ्वी शॉ का वीडियो
15 फरवरी को पृथ्वी शॉ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वह किसी लड़की के साथ क्रिकेट के बल्ले से लड़ते नजर आ रहे थे। इंफ्लूएंसर सपना गिल का कहना था कि शॉ को उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे वहीं इस क्रिकेटर ने सपना गिल पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। शॉ की शिकायत के बाद सपना को गिरफ्तार किया गया था। बेल मिलने पर उन्होंने शॉ के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।