पृथ्वी शॉ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में 1 ओवर में 6 चौके लगाने वाले दो बल्लेबाजों में से एक हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 सीजन में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 6 मैच की 6 पारियों में 21.66 के औसत और 152.94 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 130 रन बनाये। इसमें उनका उच्चतम स्कोर 40 रन रहा था।
पृथ्वी शॉ अक्सर विवादों में भी घिर जाते हैं। शायद खराब फॉर्म और विवादों के चलते ही पृथ्वी शॉ आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गये। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व ओपनर को मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। नवंबर 2024 में यूट्यूब के चैनल Focused Indian पर एक वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में पृथ्वी शॉ ने अपने नये घर की कुछ झलकियां दिखाईं।
इसी दौरान पृथ्वी शॉ ने बताया कि वह मटन चिकन खाने के बाद ‘खून’ पीते हैं। हालांकि, यह ‘खून’ कोकम का होता है। पृथ्वी शॉ ने वीडियो में अपने केयरटेकर से भी मिलवाया और बताया कि उन्होंने क्यों उसका नाम बदलकर प्रिंस कर दिया है। वीडियो में पृथ्वी शॉ घर के अंदर लगी लिफ्ट भी दिखाते हैं, जो एक दरवाजे के पीछे होती है। पृथ्वी शॉ ने बताया कि उस लिफ्ट को वह ही खोल सकते हैं।
पृथ्वी के फिंगरप्रिंट से ही खुलेगा लिफ्ट वाला दरवाजा
पृथ्वी शॉ अपने फिंगरप्रिंट की मदद से दरवाजा खोलते हैं। दरवाजा खुलने पर लिफ्ट दिखती है। लिफ्ट को भी सिर्फ कार्ड से ही खोला जा सकता है। बिना कार्ड के लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुलेगा। इसके बाद पृथ्वी शॉ ने घर के केयरटेकर से एंकर को मिलवाया। पृथ्वी ने बताया, ‘यह मेरा केयरटेकर है प्रिंस। इसका असली नाम पता है क्या है? इसका असली नाम पृथ्वी सिंह है, इसलिए मैंने इसका नाम बदल दिया… आजसे तेरा नाम प्रिंस है।’
कोकम का खून पीते हैं पृथ्वी शॉ
बातचीत के बाद महफिल डाइनिंग टेबल पर सजती है। खाना खाने के बाद पृथ्वी शॉ लाल रंग का एक पेय पदार्थ पीते हैं, जिसका रंग बिल्कुल खून की तरह दिखता है। एंकर पृथ्वी शॉ से पूछता है, ‘यह क्या है… खून है? पृथ्वी शॉ कहते हैं, ‘हां खून है। कोकम का खून। कोकम खून। थोड़ा डाइजेशन के लिए।’ एंकर कोकम के खून की काफी तारीफ करता है। एंकर पूछता है, ‘रोजाना पीते हैं।’ पृथ्वी शॉ कहते हैं, ‘नहीं रोजाना नहीं। कभी ऐसा मटन या चिकन वगैरह ‘तोड़’ दिया तो इसे डाइजेशन के लिए पीता हूं।’
औषधीय फल है कोकम
कोकम सेब की तरह दिखने वाला एक औषधीय फल है। इसका वैज्ञानिक नाम गार्सिनिया इंडिका (garcinia indica) है। कोकम ऐसा फल है जिसके सेवन से वजन कम होता है, इम्युनिटी बढ़ती है, ब्लड शुगर कंट्रोल होता है, हार्ट स्वस्थ रहता है। इसमें एंटी-डायरिय गुण भी पाये जाते हैं। आयुर्वेद में कोकम को सुखाकर मसाले के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
कोकम का फल तेजी से वेट लॉस करने में बेहद असरदार साबित होता है। कोकम पाचन तंत्र में सुधार करता है, साथ ही भूख को बढ़ाता है। कोकम के बारे में कहा जाता है कि महीनेभर ही उसके सेवन से भारी शरीर फिट हो जाता है। इस फल को खाने से जिम और डाइटिंग की जरूरत नहीं पड़ती है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
