Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग 2021-22 के 15वें दिन यानी 5 जनवरी 2022 को 2 मुकाबले हैं। पहला मुकाबला पुणेरी पलटन और गुजरात जॉयंट्स के बीच बेंगलुरु में खेला गया। इस मैच में पुणे ने गुजरात को 33-26 से हराया। पुणेरी पलटन के मोहित गोयत ने सुपर-10 पूरा किया।

दूसरे मुकाबले में दबंग दिल्ली ने तेलुगु टाइंट्स को 36-35 से हराया। इस मैच में दिल्ली के नवीन कुमार ने 25 पॉइंट बनाए। यह एक मैच में किसी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड नवीन कुमार के नाम था।

इस जीत के बाद दबंग दिल्ली पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। उसके 6 मैच में 26 अंक हो गए हैं। उसने अब तक 4 मैच जीते हैं, जबकि 2 टाई खेले हैं। तेलुगु टाइटंस 11वें नंबर पर मौजूद है। उसके 6 मैच में 10 अंक हैं। वह अब तक एक भी मैच नहीं जीती है और 4 मैच हारी है। उसने 2 मैच टाई खेले हैं।

पुणेरी पलटन आखिरी स्थान यानी 12वें नंबर पर मौजूद है। उसके 6 मैच में 10 अंक हैं। वह 2 मैच जीती है, जबकि 4 में उसे हार झेलनी पड़ी है। गुजरात जॉयंट्स 8वें नंबर पर है। उसके 6 मैच में 14 अंक हैं। उसने अब तक एक मैच जीता और 3 गंवाए हैं, जबकि दो मैच टाई खेले हैं।

Live Updates
21:27 (IST) 5 Jan 2022
रोमांचक मोड़ पर मैच

अब लगभग पांच मिनट का खेल बचा है। मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है। दबंग दिल्ली के 32 अंक हैं, जबकि तेलुगु टाइटंस के 29 अंक हैं।

20:59 (IST) 5 Jan 2022
हाफ टाइम के समय स्कोर बराबर

हाफ टाइम के समय दबंग दिल्ली के 18 और तेलुगु टाइटंस के 18 अंक हैं।

20:55 (IST) 5 Jan 2022
दिल्ली ने की शानदार वापसी

पहले हाफ में अब 3 मिनट का समय बचा है। इस बीच, तेलुगु टाइटंस ने दिल्ली को ऑलआउट किया, लेकिन जल्द दबंगों ने वापसी की और स्कोर 17-17 से बराबर कर लिया।

20:47 (IST) 5 Jan 2022
तेलुगु टाइटंस की हुई वापसी

अगले 4 मिनट में खेल बदला। तेलुगु टाइटंस ने वापसी की। 10 मिनट के खेल के बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो गया है। दोनों के अब 9-9 अंक हैं।

20:43 (IST) 5 Jan 2022
दिल्ली का जलवा कायम

छह मिनट के खेल के बाद दबंग दिल्ली का जलवा कायम है। उसके 7 अंक हैं। तेलुगु टाइटंस के 4 अंक हैं।

20:35 (IST) 5 Jan 2022
दबंग दिल्ली ने टॉस जीता

दबंग दिल्ली और तेलुगु टाइटंस के बीच मैच शुरू हो चुका है। दबंग दिल्ली ने टॉस जीता है।

20:33 (IST) 5 Jan 2022
पहले मैच में पुणेरी पलटन जीती, दूसरे में दिल्ली और टाइटंस में भिड़ंत

पीकेएल सीजन 8 में 15वें दिन पुणे ने गुजरात को 33-26 से हरा दिया। दूसरे मैच में अब दबंग दिल्ली और तेलुगु टाइटंस आमने सामने होने वाली हैं। इस मैच के अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिए।

20:20 (IST) 5 Jan 2022
गुजरात 8 अंक से पिछड़ी

छह मिनट का खेल बचा है। इस समय पुणे के खाते में 30 और गुजरात के 22 अंक हैं।

20:13 (IST) 5 Jan 2022
पुणे की 5 अंक की लीड बरकरार

दूसरे हाफ में 10 मिनट का खेल खत्म हो चुका है। पुणेरी पलटन के 26 और गुजरात जॉयंट्स के 21 अंक हैं।

20:07 (IST) 5 Jan 2022
पुणे की लीड 5 अंक की हुई

दूसरे हाफ के पहले 5 मिनट में पुणेरी पलटन ने फिर दबदबा बनाने की कोशिश की। छह मिनट के बाद पुणे के खाते में 24 अंक हैं। वहीं, गुजरात के 19 अंक हैं।

19:57 (IST) 5 Jan 2022
पुणेरी पलटन ने बनाया दबदबा

हाफ टाइम के बाद गुजरात के खाते में 13 अंक हैं। वहीं, पुणेरी पलटन के 19 अंक हैं।

19:47 (IST) 5 Jan 2022
गुजरात ने की वापसी

अगले 5 मिनट गुजरात ने वापसी की कोशिश की। उसने 6 अंक बनाए। वहीं, पुणे 3 अंक ही बना पाई। 15 मिनट के बाद पुणे के 14 और गुजरात के 10 अंक हैं।

19:43 (IST) 5 Jan 2022
गुजरात हुई ऑलआउट

दूसरे 5 मिनट में पुणेरी पलटन का दबदबा रहा। उसने गुजरात को ऑलआउट कर दिया। उसने इस दौरान 8 अंक बनाए, जबकि गुजरात एक भी अंक नहीं बना पाया। 10 मिनट बाद पुणे के 11 और गुजरात के 4 अंक हैं।

19:36 (IST) 5 Jan 2022
पहले 5 मिनट के बाद गुजरात एक अंक से आगे

पुणेरी पलटन के खिलाफ गुजरात ने शुरुआती मिनटों में एक अंक की लीड बनाई। हालांकि, इसके बाद पुणेरी पलटन ने भी वापसी की। पहले 5 मिनट के बाद गुजरात के 4 और पुणे के 3 अंक हैं।