Pro Kabaddi League 2021-22: प्रो कबड्डी लीग सीजन-8 के 28वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हरियाणा स्टीलर्स ने 38-36 से मात दी। एक वक्त 14 पॉइंट्स से पिछड़ने के बाद गुजरान ने बढ़त को 2 पॉइंट की कर दिया और हरियाणा ने मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में पुणेरी पलटन को बेंगलुरु बुल्स ने करारी शिकस्त दी।

हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स पर आज के पहले मुकाबले में 38-36 से करीबी जीत दर्ज कर ली है। गुजरात के राकेश ने कुल 19 पॉइंट्स लेकर अंतर को कम किया। हरियाणा के विकास कंडोला ने 11 पॉइंट्स लेकर अपनी टीम को 2 पॉइंट्स से जीत दिलाई। हरियाणा के ऑलराउंडर मीतू ने भी अपना सुपर 10 पूरा किया।

29वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने पुणेरी पलटन को 40-29 से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर कब्जा कर लिया है। बुल्स के कप्तान पवन सेहरावत 11 पॉइंट्स लेकर स्टार रेडर रहे। 6 मैचों में बेंगलुरु की ये चौथी जीत है और 23 पॉइंट्स के साथ वे टेबल टॉपर बन गए हैं। दूसरी ओर पलटन ने 5 में से 4 मुकाबले गंवाए हैं और 5 पॉइंट्स के साथ वे आखिरी यानी 12वें स्थान पर हैं।

PKL 2021-22 11th Day Results: दबंग दिल्ली और तमिल थलाइवाज का मुकाबला 30-30 से टाई, आज के तीनों मुकाबले बराबरी पर समाप्त

इससे पहले बुल्स और पलटन के बीच प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में 12 मुकाबले हुए थे। जिसमें पुणेरी पलटन ने 7 मैच जीते थे, तो पवन सहरावत की बेंगलुरु बुल्स को सिर्फ 5 मुकाबलों में जीत मिली थी।

Live Updates
21:39 (IST) 2 Jan 2022
पलटन को 40-29 से हरा टॉप पर पहुंची बेंगलुरु बुल्स

पीकेएल 2021-22 के 29वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने पुणेरी पलटन को 40-29 से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर कब्जा कर लिया है। बुल्स के कप्तान पवन सेहरावत 11 पॉइंट्स लेकर स्टार रेडर रहे। 6 मैचों में बेंगलुरु की ये चौथी जीत है और 23 पॉइंट्स के साथ वे टेबल टॉपर बन गए हैं।

21:22 (IST) 2 Jan 2022
पवन ने पूरा किया सुपर 10, बुल्स निकले 35-23 से आगे

मैच के करीब आखिरी 6 मिनट शेष हैं और बेंगलुरु बुल्स के कप्तान पवन सेहरावत ने शानदार वापसी करते हुए अपना सुपर 10 पूरा किया और बुल्स की बढ़त को 35-23 कर दिया। वहीं चंद्रन रंजीत ने भी 6 पॉइंट्स अपने नाम किए हैं।

21:14 (IST) 2 Jan 2022
पवन ने दिलाई बुल्स को 28-21 की लीड

पहले हाफ में पिछड़ने के बाद बेंगलुरु बुल्स ने अब दूसरे हाफ के पहले 10 मिनट में 28-21 की बढ़त बना ली है। पवन सेहरावत ने शानदार वापसी करते हुए अपनी टीम को लीड दिलाई। पवन ने और रंजीत ने बुल्स के लिए 6-6 पॉइंट्स अपने नाम किए हैं। अब आखिरी 10 मिनट का खेल शेष है।

21:11 (IST) 2 Jan 2022
भरत और रंजीत की शानदार रेड, बेंगलुरु बुल्स ने स्कोर किया बराबर

पुणेरी पलटन की बढ़ती लीड पर भरत और सी. रंजीत ने ब्रेक लगा दिया है। स्कोर करीब 28 मिनट तक 20-20 की बराबरी पर पहुंच गया है। हाफ टाइम तक पुणेरी पलटन ने 18-13 की लीड ले रखी थी। हालांकि बुल्स के लिए पवन सेहरावत अभी सिर्फ एक पॉइंट ही ले पाए हैं।

21:06 (IST) 2 Jan 2022
दूसरा हाफ शुरू, पुणेरी पलटन 19-14 से आगे

पुणेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच जारी है। दूसरा हाफ शुरू हो गया है और पलटन की लीड 19-14 की है। पहला हाफ खत्म होने तक पुणेरी ने मजबूत बुल्स के खिलाफ 18-13 की बढ़त ले ली थी। बेंगलुरु के स्टार पवन सेहरावत अभी तक खास नहीं कर पाए हैं। असलम ने 5 पॉइंट्स अपने नाम किए हैं।

20:59 (IST) 2 Jan 2022
पुणेरी पलटन ने हाफ टाइम तक ली 18-13 की लीड

पीकेएल-8 में आज 12वें दिन का दूसरा मुकाबला पुणेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच जारी है। पहला हाफ खत्म हो गया है और पुणेरी पलटन ने शानदार खेल दिखाते हुए मजबूत बुल्स के खिलाफ 18-13 की बढ़त ले ली है। बेंगलुरु के स्टार पवन सेहरावत अभी तक पलटन के डिफेंस को बीट नहीं कर पाए हैं। असलम ने 5 पॉइंट्स अपने नाम किए हैं।

20:51 (IST) 2 Jan 2022
पुणेरी पलटन ने बेंगलुरु बुल्स पर 10-7 की बनाई बढ़त

पीकेएल-8 में आज 12वें दिन का दूसरा मुकाबला पुणेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच जारी है। पलटन ने बुल्स पर पहले हाफ के 14 मिनट में 11-7 की बढ़त बना ली है। पुणेरी के असलम ने 4 पॉइंट्स अपने नाम कर लिए हैं।

20:41 (IST) 2 Jan 2022
मोहित और विशाल ने दिलाई पुणेरी पलटन को शुरुआती बढ़त

पीकेएल-8 में आज 12वें दिन का दूसरा मुकाबला पुणेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच जारी है। पलटन के लिए रेडर मोहित और डिफेंडर विशाल ने पहला पॉइंट लेकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद शुरुआती 5 मिनट के बाद स्कोर अब 3-3 की बराबरी पर पहुंच गया है। चंद्रन रंजीत ने बुल्स के लिए 3 रेड पॉइंट् लिए।

20:30 (IST) 2 Jan 2022
शानदार कोशिश के बाद 2 पॉइंट्स से हारी गुजरात जायंट्स

हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स पर आज के पहले मुकाबले में 38-36 से करीबी जीत दर्ज कर ली है। एक वक्त ऐसा था कि गुजरात करीब 14 पॉइंट्स से पिछड़ रही थी इसके बाद दूसरे हाफ में गुजरात के राकेश ने कुल 19 पॉइंट्स लेकर अंतर को कम किया। हरियाणा के विकास कंडोला ने 11 पॉइंट्स लेकर अपनी टीम को 2 पॉइंट्स से जीत दिलाई। हरियाणा के ऑलराउंडर मीतू ने भी अपना सुपर 10 पूरा किया।

20:18 (IST) 2 Jan 2022
आखिरी 5 मिनट शेष, गुजरात के राकेश ने मैच को बनाया रोमांचक

हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स पर पहले हाफ में 22-10 की बढ़त बना ली थी। लेकिन दूसरे हाफ में गुजरात जायंट्स के लिए राकेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 का आंकड़ा पूरा किया और अभी तक 16 पॉइंट्स ले लिए हैं। इस वक्त हरियाणा 30-28 से आगे है।

20:08 (IST) 2 Jan 2022
राकेश ने 12 पॉइंट्स लेकर हरियाणा की बढ़त को किया कम, स्कोर हुआ 28-23

हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स पर पहले हाफ में 22-10 की बढ़त बना ली थी। लेकिन दूसरे हाफ में गुजरात जायंट्स के लिए राकेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 का आंकड़ा पूरा किया और 12 पॉइंट्स ले लिए। इस वक्त हरियाणा 28-23 से आगे है।

19:53 (IST) 2 Jan 2022
पहला हाफ खत्म, गुजरात पर हरियाणा ने ली 22-10 की लीड

हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स पर पहले हाफ में ही खतरनाक बढ़त बना ली है। पूरे हाफ में गुजरात की टीम दो बार ऑलआउट हुई। हाफटाइम खत्म होने तक हरियाणा ने 22-10 की बढ़त बना ली है। हरियाणा के लिए विकास कंडोला ने 9 पॉइंट्स अपने नाम किए हैं।

19:45 (IST) 2 Jan 2022
पहले हाफ में दो बार ऑलआउट हुई गुजरात, हरियाणा 18-6 से आगे

हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स पर पहले हाफ में ही खतरनाक बढ़त बना ली है। करीब 15 मिनट के खेल में गुजरात दो बार ऑलआउट हो गई। हरियाणा ने 18-6 की शानदार बढ़त अपने नाम कर ली है। हरियाणा के रेडर विकास कंडोला ने 5 और ऑलराउंडर मीतू ने 4 पॉइंट्स अपने नाम किए हैं।

19:40 (IST) 2 Jan 2022
गुजरात जायंट्स हुई ऑलआउट, हरियाणा स्टीलर्स 11-5 से आगे

पीकेएल 2021-22 में आज का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच जारी है। शुरुआती लीड लेने के बाद गुजरात जायंट्स पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। शुरुआती 10 मिनट का खेल हो चुका है गुजरात ने ऑलआउट होकर हरियाणा को 11-5 की लीड दे दी है। रेडर विकास कंडोला ने हरियाणा के लिए अभी तक 4 पॉइंट्स ले लिए हैं।

19:36 (IST) 2 Jan 2022
गुजरात जायंट्स ने हरियाणा स्टीलर्स पर बनाई शुरुआती बढ़त

पीकेएल 2021-22 में आज का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच शुरू हो गया है। पहले 5 मिनट का करीब खेल हो चुका है। गुजरात ने हरियाणा पर 3-2 की बढ़त बना ली है। गुजरात के लिए रेडर अजय कुमार ने पहला पॉइंट लिया वहीं हरियाणा के लिए विकास कंडोला ने ये काम किया।

19:15 (IST) 2 Jan 2022
हरियाणा स्टीलर्स का स्क्वॉड

रेडर्स: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), आशीष (Ashish), विकास (Vikash Chandola), मोहम्मद इस्माइल (Mohammad Esmaeil), विनय (Vinay)

ऑलराउंडर्स: अजय (Ajay), हामिद नादेर (Hamid Nader), राजेश नारवाल (Rajesh Narwal), रोहित गुलिया (Rohit Gulia), श्रीकांत (Shrikant Tewthia), विकास जागलान (Vikas Jaglan)

डिफेंडर्स: रवि कुमार (Ravi Kumar), चांद सिंह (Chand Singh), राजेश गुर्जर (Rajesh Gurjar), सुरेंदर नड्डा (Surender Nada)

19:15 (IST) 2 Jan 2022
गुजरात जायंट्स का स्क्वॉड

रेडर्स: रमनजीत सिंह (Harmanjeet Singh), सोनू (Sonu), रतन (Rathan K), मनिंदर सिंह (Maninder Singh), हर्षित यादव (Harshit Yadav), प्रदीप कुमार (Pardeep Kumar), अजय कुमार (Ajay Kumar), राकेश नरवाल (Rakesh Narwal)

ऑलराउंडर्स: हदी ओशतोरक (Hadi Oshtorak), गिरीश मारुती एर्नाक (Girish Maruti Ernak)

डिफेंडर्स: प्रवेश भैंसवाल (Parvesh Bhainswal), सुमित कुमार (Sunil Kumar), सुमति (Sumit), अंकित (Ankit), सोलेमन पहलवानी (Soleiman Pahlevani)

19:14 (IST) 2 Jan 2022
8.30 बजे शुरू होगी आज की दूसरी भिड़ंत

29वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स का सामना पुणेरी पलटन से होगा। इस सीजन पुनेरी पलटन निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। दोनों टीमों के अभियान की शुरुआत हार के साथ हुई थी लेकिन बेंगलुरु बुल्स ने उसके बाद अपनी गलतियों को सुधारा और जीत की हैट्रिक लगा दी। ये मुकाबला 8.30 बजे रात से शुरू होगा।

19:14 (IST) 2 Jan 2022
7.30 बजे शुरू होगा आज का पहला मुकाबला

पीकेएल 2021-22 के 12वें दिन आज का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा। लीग में गुजरात जायंट्स 7वें और हरियाणा स्टीलर्स 11वें स्थान पर है।