पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स इस बार अपने कप्तान ऋषभ पंत के साथ दमदार वापसी के मूड में है। टीम की पहली टक्कर पंजाब किंग्स से होगी। इस मैच में फैंस की नजरें ऋषभ पंत पर टिकी होंगी जो कि 15 महीने बाद वापसी कर रहे हैं।
पंत को बतौर बल्लेबाज विकेटकीपर खेलने की अनुमति मिल गई है और वह कप्तानी का दारोमदार भी संभालेंगे। उन्होंने डेविड वॉर्नर से कमान संभाली है जिनकी कप्तानी में दिल्ली पिछले साल 10 टीमों में नौवे स्थान पर रही थी।
IPL 2024 PBKS vs DC Live Score
शिखर धवन के रूप में पंजाब के पास ऐसा कप्तान है जो राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने के बाद अपनी उपयोगिता साबित करने को बेताब है। ऑलराउंडर सिकंदर रजा, सैम कुरन, लियाम लिविंगस्टोन और ऋषि धवन का फॉर्म अहम होगा। पंजाब किंग्स और दिल्ली में से कोई भी टीम में जगह नहीं बना पाया है।
IPL 2024 PBKS vs DC Pitch Report
All Live Streaming Details of Punjab Kings And Delhi Capitals below: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच कब, कहां और कैसे देखें
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कब खेला जाएगा मुकाबला?
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच 23 मार्च 2024 को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का मैच भारतीय समयानुसार दोहपर 03:30 बजे शुरू होगा।
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 के मैच में टॉस शाम 03:00 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर चैनल पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर किया जाएगा। फैंस हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेजी समेत कई अलग-अलग भाषाओं में भी मैच देख सकते हैं।
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच को भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।