IPL 2023, PBKS vs DC Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 64वें मैच में 17 मई की रात दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हरा दिया। इस जीत से दिल्ली का तो कोई फायदा नहीं हुआ, लेकिन पंजाब किंग्स का गणित जरूर बिगड़ गया। उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा हैं, लेकिन अब उसे 19 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाला मैच हर हाल में जीतना होगा। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर होना पड़ेगा।

पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 213 रन बनाए। दिल्ली की ओर से रिले रोसौव 37 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 82 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 38 गेंद पर 54 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन ही बना पाई। उसकी ओर से लियाम लिविंगस्टोन 5 चौके और 9 छक्के की मदद से 48 गेंद में 94 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन एक छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण उनका प्रयास नाकाफी रह गया। पंजाब किंग्स के 6 बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाए। इसमें से 4 बल्लेबाज (शिखर धवन, जितेश शर्मा, हरप्रीत बरार और राहुल चाहर) तो खाता भी नहीं खोल पाए।

इससे पहले पंजाब की टीम में दो बदलाव हुआ। अथर्व तायडे और कगिसो रबाडा को प्लेइंग 11 में मौका मिला। दिल्ली की बात करें तो चोटिल मिशेल मार्श की जगह एनरिक नॉर्खिया को मौका मिला। पंजाब की टीम अब 13 मैच में 6 जीत के साथ अंक तालिका में 8वें नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स के 13 मैच में अब 10 अंक हो गए हैं। वह 9वें नंबर पर पहुंच गई है। IPL 2023: पढ़ें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का बॉल टू बॉल स्कोर

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Match Ended

Indian Premier League, 2023

Punjab Kings 
198/8 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
213/2 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 64 )
Delhi Capitals beat Punjab Kings by 15 runs

Live Updates

IPL 2023, Punjab Kings vs Delhi Capitals Score: धर्मशाला में 10 साल बाद आईपीएल का मैच हुआ।

23:30 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC: ढेरों गलितयों के बावजूद बल्लेबाजों की दम पर जीती दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने मैदान पर कई गलतियां कीं, कैच टपकाएं, रन आउट के कई मौके गवाएं और पंजाब किंग्स की तरह आसानी से रन भी लुटाए, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने इतने रन बना दिए थे, जिस कारण पंजाब किंग्स उस लक्ष्य को पार नहीं कर पाया। लियाम लिविंगस्टन एक छोर पर संघर्ष करते रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त मदद नहीं मिली। अथर्व तायडे ने अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन उनकी पारी लक्ष्य के हिसाब से धीमी थी। मुकेश कुमार के महंगे स्पेल को छोड़ दिया जाए तो दिल्ली के सभी गेंदबाज़ों ने लगभग कसी हुई गेंदबाजी की।

23:10 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: नॉर्खिया के ओवर में 2 विकेट गिरे, बने सिर्फ 5 रन

हालांकि, सैम करन लंबी पारी नहीं खेल पाए। एनरिक नॉर्खिया 19वां ओवर लेकर आए। उन्होंने इस ओवर की दूसरी गेंद पर सैम करन को बोल्ड किया। तीसरी गेंद पर हरप्रीत बरार रन आउट हो गए। इस ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में सिर्फ 5 रन आए। 19 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 7 विकेट पर 181 रन है। उसे आखिरी ओवर में 33 रन चाहिए, जोकि लगभग असंभव लक्ष्य है।

23:06 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: 18वें ओवर से पंजाब ने बटोरे 21 रन

18वें ओवर से पंजाब किंग्स के खाते में 21 रन आए। पंजाब किंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 176 रन है। लिविंगस्टोन के 38 गेंद में 77 रन हैं। सैम करन के 3 गेंद में 7 रन हैं। 18वें ओवर में मुकेश कुमार की पहली और पांचवीं गेंद पर लिविंगस्टोन ने छक्के लगाए। तीसरी गेंद पर सैम करन ने छक्का लगाया। हालांकि, सैम करन लंबी पारी नहीं खेल पाए।

22:57 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: छक्का लगाने के चक्कर में लपके गए शाहरुख खान

17वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब किंग्स को पांचवां झटका लगा। खलील अहमद की गेंद पर शाहरुख खान को लॉन्ग ऑन पर अक्षर पटेल ने लपका। खलील की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर की फुलर थी। शाहरुख ने ऑफ स्टम्प पर शफल किया, लेकिन गेंद काफी दूर थी, इसलिए स्लॉग करने पर भी ना लंबाई मिली और ना ऊंचाई और अक्षर पटेल ने लॉन्ग ऑन पर कोई गलती नहीं की।

22:51 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: जितेश शर्मा लौटे पवेलियन, शाहरुख खान ने छक्के से खोला खाता

जितेश शर्मा इस बार पंजाब किंग्स के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। 16वें ओवर में वह एनरिक नॉर्खिया की चौथी गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खलील अहमद के हाथों लपके गए। जितेश ने गेंदें खेलीं, लेकिन खाता नहीं खोल पाए। जितेश की जगह शाहरुख खान बल्लेबाजी के लिए आए। शाहरुख ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला। 16 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 135 रन है।

22:44 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: पंजाब किंग्स को 5 ओवर में 86 रन

पंजाब किंग्स की पारी के 15 ओवर हो चुके हैं। उसका स्कोर 3 विकेट पर 128 रन है। पंजाब किंग्स को जीत के लिए अब 5 ओवर में 86 रन की जरूरत है। अथर्व तायडे 42 गेंद 55 रन बनाकर रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनकी जगह जितेश शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। लियाम लिविंगस्टोन और अथर्व तायडे के बीच 50 गेंद में 78 रन की साझेदारी हुई। लियाम लिविंगस्टोन के 28 गेंद में 47 रन हैं।

22:32 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: अथर्व तायडे ने पूरा किया अपना अर्धशतक

पंजाब किंग्स की पारी के 13 ओवर हो चुके हैं। उसका स्कोर 2 विकेट पर 112 रन हैं। लियाम लिविंगस्टोन और अथर्व तायडे के बीच 37 गेंद में 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। लियाम लिविंगस्टोन के 19 गेंद में 34 रन हैं। अथर्व तायडे के 39 गेंद में 52 रन हैं। पंजाब किंग्स को जीत के लिए अब 7 ओवर में 102 रन की जरूरत है।

22:23 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: पंजाब किंग्स ने 11 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 85 रन

लियाम लिविंगस्टोन और अथर्व तायडे के बीच 26 गेंद में 35 रन की साझेदारी हो चुकी है। पंजाब किंग्स का स्कोर 11 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन है। लियाम लिविंगस्टोन कें 15 गेंद में 22 रन हैं। अथर्व तायडे के 31 गेंद में 37 रन हैं। पंजाब किंग्स को अभी 54 गेंद में 129 रन की जरूरत है।

22:09 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: अक्षर पटेल ने शतकवीर बल्लेबाज को दिखाई पवेलियन की राह

सातवां ओवर अक्षर पटेल लेकर आए। उन्होंने आते ही दिल्ली कैपिटल्स को सफलता दिलाई। अक्षर ने अपनी चौथी गेंद पर पिछले मैच के शतकवीर प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन की राह दिखाई। यश ढुल ने वाइड लॉन्ग ऑन पर उनका कैच लपका। अक्षर की यह गेंद सीधी थी। प्रभसिमरन सिंह ने विद द टर्न खेलने के लिए स्टेप आउट किया, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर काऊ कॉर्नर की तरफ हवा में खड़ी हो गई। यश ढुल ने लॉन्ग ऑन से दौड़कर आए और आगे की तरफ स्लाइड करते हए गेंद लपक ली। प्रभसिमरन सिंह की जगह लियाम लिविंगस्टोन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। सात ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 2 विकेट पर 51 रन है।

22:00 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में बनाए 47 रन, गंवाया शिखर धवन का विकेट

पंजाब किंग्स की पारी के 6 ओवर हो चुके हैं। उसका स्कोर एक विकेट पर 47 रन है। प्रभसिमरन सिंह के 17 गेंद में 21 और अथर्व तायडे के 18 गेंद में 23 रन हैं। दोनों के बीच अब तक 29 गेंद में 47 रन की साझेदारी हुई है। तायडे ने अब तक 2 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। वहीं प्रभसिमरन भी 4 चौके जड़ चुके हैं।

21:47 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: प्रभसिमरन ने इशांत के ओवर में जड़े 3 चौके

पंजाब किंग्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिली है। चार ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 23 रन है। हालांकि, खास यह है कि अब तक फेंकी गईं 24 में से 17 गेंदें डॉट रही हैं। प्रभसिमरन सिंह ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब की पारी का पहला चौका लगाया। अभी उनके 15 गेंद में 20 रन हैं। प्रभसिमरन ने इशांत के दूसरे ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर भी चौके लगाए। अथर्व तायडे के 8 गेंद में एक रन हैं।

21:33 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: अथर्व तायडे ने खोला अपना और पंजाब किंग्स का खाता

दूसरा ओवर इशांत शर्मा लेकर आए। इशांत ने अपनी पहली ही गेंद पर शिखर धवन को पहली स्लिप पर अमन खान के हाथों कैच करा दिया। धवन गोल्डन डक हुए। धवन की अथर्व तायडे बल्लेबाजी के लिए आए हैं। तायडे ने इशांत की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।

21:30 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: पहले ओवर में पंजाब का नहीं खुला खाता

शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद पहला ओवर लेकर आए। प्रभसिमरन सिंह उनकी शुरुआती 5 गेंदों में एक भी रन नहीं बना पाए। आखिरी गेंद को अंपायर ने वाइड दे दिया, लेकिन खलील अहमद ने वॉर्नर पर रिव्यू लेने का दबाव डाला और कप्तान ने उनकी बात मान ली। खास यह रहा कि मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और पहले ओवर में पंजाब किंग्स का खाता नहीं खुला।

21:11 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: दिल्ली ने पंजाब को दिया 214 का टारगेट

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। रिले रोसौव 37 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 82 रन बनाए। फिलिप साल्ट 14 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रन बनाए। दोनों के बीच 30 गेंद पर 65 रन की साझेदारी हुई। हरप्रीत बरार के ओवर में 23 रन बने।

20:56 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live Score: रिले रोसौव का अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स ने 16.2 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। रिले रोसौव 55 रन बनाकर क्रीज पर। फिलिप साल्ट 3 रन बनाकर क्रीज पर। रोसौव का यह पहला आईपीएल अर्धशतक है।

20:49 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live Score: पृथ्वी शॉ को 54 रन पर सैम करन ने पवेलियन भेजा

दिल्ली कैपिटल्स ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। रिले रोसौव 45 रन बनाकर क्रीज पर। पृथ्वी शॉ को 54 रन पर सैम करन ने पवेलियन भेजा। दोनों के बीच 28 गेंद पर 54 रन की साझेदारी हुई। सैम करन ने ओवर में 10 रन दिए और आखिरी गेंद पर विकेट झटका।

20:41 (IST) 17 May 2023
DC vs PBKS Live Score: पृथ्वी शॉ का अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ओवर में 1 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। रिले रोसौव 36 और पृथ्वी शॉ 54 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 22 गेंद पर 44 रन की साझेदारी हुई। राहुल चाहर के ओवर में 13 रन बने।

20:36 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: कगिसो रबाडा के ओवर में 17 रन बने

दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर में 1 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। रिले रोसौव 28 और पृथ्वी शॉ 49 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 16 गेंद पर 31 रन की साझेदारी हुई। कगिसो रबाडा के ओवर में 17 रन बने। रिले रोसौव ने ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाया।

20:24 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live Score: डेविड वार्नर का शिखर धवन ने शानदार कैच लपका

दिल्ली कैपिटल्स को सैम करन ने पहला झटका दिया। डेविड वार्नर का शिखर धवन ने शानदार कैच लपका। उन्होंने 31 गेंद पर 46 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10.2 ओवर में 1 विकेट पर 94 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर रिले रोसौव क्रीज पर। पृथ्वी शॉ 31 गेंद पर 46 रन बनाकर क्रीज पर।

20:21 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर अर्धशतक के करीब

दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर में बगैर विकेट के 93 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 30 गेंद पर 45 और डेविड वार्नर 30 गेंद पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। नाथन एलिस के ओवर में 10 रन बने।

20:08 (IST) 17 May 2023
DC vs PBKS Live: पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर क्रीज पर

दिल्ली कैपिटल्स ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 71 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 22 गेंद पर 35 और डेविड वार्नर 20 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल चाहर के ओवर में 10 रन बने। पृथ्वी शॉ ने दो चौके जड़े।

19:58 (IST) 17 May 2023
DC vs PBKS Live: पृथ्वी ने अर्शदीप के ओवर में 15 रन ठोके

दिल्ली कैपिटल्स ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 51 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 16 गेंद पर 25 और डेविड वार्नर 14 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। पृथ्वी ने अर्शदीप के ओवर में 15 रन ठोके। ओवर में 16 रन बने। पृथ्वी ने 1 छक्का और 2 चौके लगाए।

19:46 (IST) 17 May 2023
DC vs PBKS Live: वॉर्नर ने तीसरे ओवर में जड़े 2 चौके, दिल्ली का स्कोर 18/0

दूसरा ओवर लेकर कगिसो रबाडा लेकर आए। उनके इस ओवर में 2 रन ही बने। सैम करन तीसरा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर की पांचवीं गेंद पर मैच का पहला चौका लगा। यह चौका डेविड वॉर्नर के बल्ले से आया। उन्होंने छठी गेंद पर भी गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना विकेट खोए 18 रन है। वॉर्नर के 11 गेंद में 13 और पृथ्वी शॉ के गेंद 7 गेंद में 5 रन हैं।

19:35 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: पहले ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 4 रन

दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने पारी की शुरुआत की। पंजाब किंग्स के लिए सैम करन पहला ओवर लेकर आए। डेविड वॉर्नर ने मैच की पहली गेंद खेली। यह गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर भी वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स का खाता नहीं खोल पाए। तीसरी गेंद को पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया। चौथी गेंद पर पृथ्वी शॉ अपना खाता नहीं खोल पाए। पांचवीं गेंद को डीप कवर की खेलकर 2 रन लिए। पृथ्वी ने आखिरी गेंद पर भी एक रन लिया। पहले ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 4 रन है।

19:08 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), रिले रोसौव, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

19:06 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह।

19:04 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: पंजाब किंग्स ने गेंदबाजी का फैसला किया

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम में दो बदलाव हुआ। अथर्व तायडे और कगिसो रबाडा की प्लेइंग 11 में मौका मिला। दिल्ली की बात करें तो मिशेल मार्श चोटिल हैं।

18:49 (IST) 17 May 2023
DC vs PBKS Live: धर्मशाला में 10 साल बाद आईपीएल मैच

दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में शुमार धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 10 साल बाद आईपीएल का कोई मैच होगा। साल 2013 में पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मैच हुआ था। ऋषि धवन उस मैच में मुंबई की टीम का हिस्सा थे। वह अब पंजाब के हिस्सा हैं।

18:44 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live:पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा , सैम करन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा।

18:34 (IST) 17 May 2023
PBKS vs DC Live: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI

डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रोवमैन पॉवेल, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार, मनीष पांडे।

IPL 2023,Punjab Kings vs Delhi Capitals Live Score: पंजाब किंग्स की टीम बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने की कोशिश करेगी। दिल्ली की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और वह इस मैच में सम्मान बनाए रखने और पंजाब किंग्स के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगी। पंजाब के लिए अभी तक का अभियान उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उसने अब तक छह मैच जीते हैं लेकिन उसे इतने ही मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है। उसकी टीम 12 अंक लेकर आठवें स्थान पर है लेकिन अब भी वह प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में शामिल है। उसे हालांकि अपने नेट रन रेट में सुधार करना होगा जो कि अभी माइनस 0.268 है। पिछले सप्ताह दिल्ली के खिलाफ 31 रन की जीत से पंजाब का मनोबल बढ़ा होगा और शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इस बार भी अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पंजाब को हालांकि अपनी बल्लेबाजी में काफी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।