इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में मंगलवार (8 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS)के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी में एक ही गेंद पर छक्का लगने और विकेट गिरने का अनोखा मामला देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स की पारी में 18वें ओवर की 5वीं गेंद पर पर महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का जड़ा। इसके बाद बाउंड्री लगाने के लिए संघर्ष कर रहे डेवोन कॉनवे रिटायर्ड आउट हो गए। ऐसे में 1 ही गेंद पर छक्का भी लग गया और विकेट भी गिर गया।
चेन्नई सुपर किंग्स को कॉनवे को रिटायर्ड आउट करने का कोई फायदा नहीं हुआ। कॉनवे जब रिटायर्ड आउट हुए तो चेन्नई का स्कोर 17.5 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन था। महेंद्र सिंह धोनी ने इसके बाद अगली ही गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद अर्शदीप सिंह के ओवर में छक्का और चौका भी जड़ा, लेकिन यह काफी साबित नहीं हुआ। आखिरी ओवर में चेन्नई को 28 रन चाहिए थे। यश ठाकुर ने पहली ही गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 12 गेंद पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 27 रन बनाए। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने 1 छक्का भी जड़ा, लेकिन इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ा।
आईपीएल में 5 बल्लेबाज रिटायर्ड आउट हो चुके हैं
ड्वेन कॉनवे इस सीजन रिटायर्ड आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा रिटायर्ड आउट हुए थे। आईपीएल में 5 बल्लेबाज रिटायर्ड आउट हो चुके हैं। 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए रविचंद्रन अश्विन पहली बार रिटायर्ड आउट हुए थे। इसके बाद 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के अथर्व तायडे और मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन रिटायर्ड आउट हुए थे।
प्रियांश आर्या का शतक: पिछले मैच में पहली गेंद पर आउट,चेन्नई के खिलाफ 6 से खोला खाता; शतक जड़ा
क्या है रिटायर्ड आउट को लेकर नियम?
आईपीएल 2025 मैच प्लेइंग कंडीशन में सेक्शन 25.4 बल्लेबाज के रिटायर होने से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है। बीमारी, चोट या किसी अन्य अपरिहार्य कारण के कारण बल्लेबाज रिटायर होता है तो वह बल्लेबाजी करने फिर आ सकता है। ऐसा कोई कारण न होने पर वह मैदान से बाहर जाता है तो वह फिर बल्लेबाजी करने नहीं आ सकता। वह रिटायर्ड आउट होता। पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें।