ऑस्ट्रेलिया ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में गुरुवार (28 सितंबर) को भारत को 21 रनों हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में अपना खाता खोला। इस हार के बाद भी मेजबान भारत 3-1 की अजेय बढ़त लिए हुए है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वार्नर (124) और एरॉन फिंच (94) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 231 रनों की साझेदारी के दम पर भारत के सामने 335 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। मेजबान टीम केदार जाधव (67), रोहित शर्मा (65) और अजिंक्य रहाणे (53) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद भी लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और पूरे 50 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 313 रन बना सकी।
अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती तो कोहली वनडे मैचों में लगातार जीत के महेंद्र सिंह धोनी के रिकार्ड को तोड़ देते। धोनी के नाम वनडे में लगातार नौ जीत का रिकार्ड है। कोहली ने इंदौर में खेले गए इस सीरीज के तीसरे मैच में जीत हासिल करते हुए धोनी के रिकार्ड की बराबरी तो कर ली थी, लेकिन वह इस रिकार्ड को तोड़ नहीं सके।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित और रहाणे ने मनमाफिक शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 18.2 ओवरों में 106 रनों की साझेदारी की। अर्धशतक पूरा करने के थोड़ी देर बाद ही रहाणे, केन रिचर्डसन का शिकार हो गए। रहाणे ने 66 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का लगाया।
कुछ देर बाद रोहित और कप्तान विराट कोहली (21) के बीच रन लेने में गलतफहमी हुई और रोहित पवेलियन लौट गए। रोहित ने अपनी पारी में 55 गेंदें खेलीं और पांच शानदार छक्के लगाए । कोहली (21), नाथन कल्टर नाइल की गेंद को पर बोल्ड हो गए। 147 के कुल स्कोर तक भारत ने अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों को खो दिया था।
यहां से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या (41) और जाधव ने टीम को संभाला और चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। पांड्या ने एक बार फिर लेग स्पिनर एडम जाम्पा को अपना निशाना बनाया, लेकिन जाम्पा ने ही 38वें ओवर में उन्हें वार्नर के हाथों कैच कराया।
जाधव ने इसके बाद मनीष पांडे (33) के साथ टीम की जीत दिलाने के लिए संघर्ष किया, लेकिन यह दोनों खिलाड़ी असफल रहे। 69 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का मारने वाले जाधव 46वें ओवर में पवेलियन लौट लिए। 47वें ओवर की पहली गेंद पर पांडे आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी ने 10 गेंदों में एक चौका और एक छक्का मार टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन रिचर्डसन ने 48वें ओवर में उनकी पारी का अंत किया।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और वार्नर-फिंच की सलामी जोड़ी ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। इस जोड़ी ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड अपने नाम किया। नियमित गेंदबाजों के असफल होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गेंद पार्ट टाइम गेंदबाज जाधव को थमाई और जाधव ने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर वार्नर को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया।
अपना 100वां वनडे खेल रहे वार्नर ने 119 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके तथा चार छक्के लगाए। इसके साथ ही वार्नर सौवें वनडे मैच में शतक जमाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई और विश्व के आठवें बल्लेबाज बन गए। उनके जाने के बाद फिंच भी पवेलियन लौट लिए। फिंच को उमेश यादव ने पांड्या के हाथों कैच कराया। कप्तान स्टीव स्मिथ तीन रन ही बना सके। यहां से ऑस्ट्रेलियाई टीम की लय बिगड़ गई और वह जिस लक्ष्य की ओर जाती दिख रही थी, उससे कुछ पीछे रह गई।
अंत में पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 30 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली। मार्कस स्टोइनिस नौै गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से उमेश ने चार विकेट लिए। जाधव को एक विकेट मिला।
India vs Australia 4th ODI:
[matchcode-to-post id=”inau09282017184284″]
–मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से मैच जीता।
-भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन की दरकार।
–धोनी ने 47.4 ओवर में छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर बोल्ड। भारत को सातवां झटका।
-भारत को छठा झटका। मनीष पांडे बोल्ड। भारत – 289/6 (46)
–केदार जाधव 45.4 ओवर में 67 रन बनाकर रिचर्डसन के शिकार बने। भारत को पांचवां झटका।
-भारत को 28 गेंदों में जीत के लिए 51 रन की जरूरत है।
-मनीष पांडे ने 43वें ओवर में शानदार छक्का जड़ा। भारत जीत के करीब पहुंचता हुआ।
-जैंपा के नौवें ओवर में 2 चौके लगे। भारत – 259/4 (42)
-मनीष पांडे और केदार जाधव मैदान पर आए। मैच फिर से शुरू।
-फिलहाल मैदान को सुखाया जा रहा है। खिलाड़ी बाउंड्री के बाहर खड़े हैं।
-मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। जल्द मैच फिर से शुरू हो सकता है।
–भारत ने 41.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं। इसी बीच मैच में बारिश ने दस्तक दी। भारत डकवर्थ लुइस टारगेट से 2 रन पीछे है।
-भारत को जीत के लिए 54 गेंदों में 88 रन की जरूरत। जाधव का अर्धशतक पूरा।
–भारत को चौथा झटका लगा। पांड्या 41 रन बनाकर आउट। भारत – 226/4 (38)
-जाधव 38, जबकि पांड्या 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत – 220/3 (36)
-जाधव ने स्टॉयनिस के पांचवें ओवर में शानदार छक्का जड़ा। भारत – 213/3 (34)
-भारत को जीत के लिए 103 गेंदों में 132 रन की जरूरत।
-कमिंस के छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर जाधव ने रिस्की चौका लगाया।
-30वां ओवर स्टॉयनिस के हाथों में। तीसरी गेंद पर जाधव ने चौका लगाया। भारत – 182/3 (30)
-जैंपा के पांचवें ओवर में पांड्या ने लगातार दो छक्के लगाए। भारत – 173/3 (28)
-कुल्टर नाइल के छठे ओवर में 6 रन बने। भारत – 158/3 (27)
-जैंपा चौथा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीन विकेट खोने के बाद भारत की रनगति धीमी हो चुकी है। भारत – 154/3 (26)
–24.2 ओवर में विराट कोहली कुल्टर नाइल की गेंद पर बोल्ड। ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता।
-हार्दिक पांड्या ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया। भारत – 147/2 (24)
-23वें ओवर में रोहित शर्मा-विराट कोहली के बीच रन चुराने के दौरान गफलत। रोहित शर्मा आउट। टीम इंडिया को दूसरा झटका। भारत – 135/2 (23)
-रोहित शर्मा ने डाउन द ग्राउंड छक्का लगाया। ये उनका मैच में पांचवां छक्का है। भारत – 127/1 (22)
-21वें ओवर में पहली तीन गेंदों पर सिंगल। तीसरी बॉल पर कोई रन नहीं। इस ओवर से 4 रन। भारत – 119/1 (21)
–भारत को पहला झटका लगा। रहाणे रिचर्डसन की गेंद पर कैच आउट। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान कोहली मैदान पर आए।
-रोहित शर्मा ने जैंपा के तीसरे ओवर में दो गगनचुंबी छक्के लगाए। इसी के रोहित का भी अर्धशतक पूरा। भारत – 103/0 (17)
–रहाणे ने 58 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। भारत – 89/0 (16)
-ट्रैविस हेड पारी का 14वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर सिंगल। अगली डॉट। तीसरी बॉल पर दो रन के लिए दौड़। भारत – 81/0 (14)
–11वें ओवर में बल्लेबाजों ने महज 2 रन बनाए। बेन स्टोक्स चोटिल। उनके स्थान पर गेंदबाजी एरोन फिंच को सौंपी गई। भारत – 72/0 (12)
-स्टॉयनिस का स्वागत रहाणे ने चौके के साथ किया। अगली तीन गेंदें डॉट। रहाणे 38, जबकि रोहित 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत – 65/0 (10)
-रिचर्डसन के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा ने छक्का लगाया। ये भारतीय पारी का तीसरा सिक्स है। भारत – 59/0 (9)
-कुल्टर नाइल के चौथे ओवर की पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी और चौथी बॉल पर एक रन के लिए दौड़। भारत – 47/0 (8)
-टीम इंडिया की शानदार शुरुआत। भारत ने 6 ओवर में बगैर विकेट खोए 39 रन बना लिए हैं।
–पैट कमिंस के तीसरे ओवर में रोहित शर्मा ने भारतीय पारी का पहला छक्का लगाया। भारत – 33/0 (5)
-रोहित शर्मा ने चौथे ओवर में अपनी पहली बाउंड्री लगाई। भारत – 25/0 (4)
-कमिंस के दूसरे ओवर की शुरुआत रहाणे ने चौके के साथ की। भारत – 20/0 (3)
-कुल्टर नाइल पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। चौथी बॉल पर रहाणे ने चौका जड़ा। भारत – 12/0 (2)
-पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला ओवर डालते हुए। तीसरी बॉल पर रहाणे ने डबल लेकर टीम इंडिया का खाता खोला। पांचवीं गेंद पर रहाणे का चौका। पहले ओवर में बगैर नुकसान के 6 रन।
-भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे मैदान पर आए।
–मोहम्मद शमी पारी का आखिरी ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर स्टॉयनिस ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर स्टॉयनिस ने शानदार छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर चौका। मेजबान टीम ने भारत को जीत के लिए 335 रन का टारगेट दिया।
-49वें ओवर में स्टॉयनिस ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर हैंड्सकॉम्ब ने चौका लगाया। अगली गेंद पर शानदार छक्का। अगली गेंद पर क्लीन बोल्ड। वेड नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर। ऑस्ट्रेलिया – 319/5 (49)
–उमेश यादव के 9वें ओवर की शुरुआत हेड ने छक्के के साथ की। पांचवीं गेंद पर रहाणे ने हेड को कैच आउट किया। भारत को चौथी सफलता। ऑस्ट्रेलिया – 300/4 (47)
-46वें ओवर की शुरुआत हैंड्सकॉम्ब ने चौके के साथ की। इस ओवर में 11 रन। ऑस्ट्रेलिया – 287/3 (46)
-मोहम्मद शमी अपना सातवां ओवर डालते हुए। पहली दो गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर दो रन के लिए दौड़। ऑस्ट्रेलिया – 271/3 (44)
-मेजबान टीम 4.89 के रन रेट से बल्लेबाजी करती हुई। भारत ने पिछले 9 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए हैं।
-45 गेंदों के बाद ऑस्ट्रेलिया को बाउंड्री नसीब हुई। ऑस्ट्रेलिया – 260/3 (42)
-केदार जाधव अपना छठा ओवर डालते हुए। पहली तीन गेदों पर सिंगल। चौथी डॉट। इस ओवर से महज 4 रन। ऑस्ट्रेलिया – 252/3 (41)
-मोहम्मद शमी 40वां ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदें डॉट। तीसरी पर सिंगल। भारत ने ऑस्ट्रिलयाई बल्लेबाजी की रफ्तार को थाम लिया है। ऑस्ट्रेलिया – 248/3 (40)
-केदार जाधव अपना पांचवां ओवर डालते हुए। दूसरी गेंद पर डबल। इस ओवर से कुल 6 रन बने। ऑस्ट्रेलिया – 246/3 (39)
-ऑस्ट्रेलिया ने 5 रन के अंदर अपने 3 विकेट खो दिए हैं। इसी के साथ टीम इंडिया ने मैच में वापसी कर ली है।
-एरोन फिंच 94 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बने। भारत को दूसरी सफलता।
–केदार जाधव अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर फिंच ने छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर आखिरकार भारत को पहली सफलता मिली। वॉर्नर 124 रन बनाकर आउट।
-33वें ओवर में पटेल की दूसरी गेंद पर वॉर्नर ने एक छक्का और एक चौका जड़ा। ऑस्ट्रेलिया – 222/0 (34)
-अक्षर पटेल के नौवें ओवर में 6 रन बने। ऑस्ट्रेलिया – 203/0 (32)
–केदार जाधव को गेंद सौंपी गई। पहली गेंद पर वॉर्नर ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर पांड्या ने चौका बचाया। वॉर्नर ने अपना शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया – 193/0
-डेविड वॉर्नर (94) और एरोन फिंच (74) के बीच 182 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज शतक के करीब हैं।
-27वें ओवर में वॉर्नर ने चहल की गेंद पर शानदार चौका लगाया।
–ऑस्ट्रेलिया इस वक्त शामदार बल्लेबाजी करता हुआ। टीम ने 26 ओवर में 161 रन बना लिए हैं। वहीं दूसरी ओर भारत पहली सफलता की तलाश में है।
– चहल के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर फिंच आगे बढ़े। बीट हुए और धोनी के हाथ में भी गेंद नहीं आए और सीमारेखा के पार चली गई।
– चहल के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर वॉर्नर ने मिड-ऑन पर शानदार छक्का मारा।
– 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 124 रन बना लिए हैं। वॉर्नर ने 66 गेंदों में 71 रन बनाए हैं, फिंच 54 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।
– पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर ही वॉर्नर ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं, तीसरी पर सिंगल, चौथी पर दो रन, पांचवीं पर कोई रन नहीं और आखिरी गेंद पर सिंगल।
– ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में 104 रन बना लिए हैं। फिंच 48 गेंद में 42 और वॉर्नर 54 गेंद में 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।
– तेज गेंदबाजों को एक भी विकेट न मिलने पर यजुवेंद्र चहल को गेंदबाजी करने लाया गया है। चहल ने पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को परेशान किया है।
– विराट कोहली आज दबाव महसूस कर रहे होंगे। उनका कोई भी गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पा रहा।
– पटेल की चौथी गेंद पर वार्नर ने शानदार छक्का लगाया। यह मैच का पहला छक्का था और मिड-ऑन क्षेत्र में खेला गया शॉट था। अगली गेंद पर चौका बटोरते ही अपना 17वां अर्द्धशतक पूरा किया।
– अक्षर पटेल को दोनों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेहद संभलकर खेल रहे हैं। उन्होंने 2.3 ओवर में 9 रन दिए हैं।
– 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 85 रन।
– दोनों ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सेट हो गए हैं और आसानी से रन बना रहे हैं। हार्दिक पंड्या ने अभी तक कुल 8 गेंदों में 10 रन दिए हैं।
– अक्षर पटेल के ओवर की चौथी गेंद पर बाउंड्री और आखिरी गेंद पर सिंगल। कुल मिलाकर ओवर से 9 रन आए।
– अक्षर पटेल अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ 1 रन बना था।
– हार्दिक पंड्या ने अपने पहले ओवर में 9 रन दिये। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 73 रन।
– 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर फिंच ने हार्दिंक पंड्या को चौका जड़ा।
– 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर फिंच ने भी चौका जड़ा। वे 35 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया 10 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 63 रन।
– वॉर्नर अपने रंग में नजर आ रहे हैं। 10वें ओवर की पहली गेंद पर भारतीय फील्डर्स के बीच कुछ गलतफहमी हुई और उन्होंने चौका बटोरा। अगली गेंद पर कवर क्षेत्र में फिर चौका बटोरा।
– नौंवे ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर कोई रन नहीं बना। ऐसा लगता है कि दोनों पेसर्स धीरे-धीरे अपने रंग में आ रहे हैं।
– भारत के दोनों तेज गेंदबाज इस मैच में वापसी कर रहे हैं। मगर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने पिछले मैच की तरह ही अच्छी शुरुआत की है।
– शमी ने अभी तक नियंत्रित गेंदबाजी की है। अपने चौथे ओवर की पहली गेंद पर भी उन्होंने फिंच को बीट किया हालांकि गेंद बाउंड्री पार कर गई। इस ओवर में कुल 9 रन आए।
– यादव के तीसरे ओवर में कुल 6 रन बने। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 ओवर बाद बिना किसी नुकसान के 36 रन।
– अपना 100 वनडे खेल रहे वार्नर ने उमेश यादव की पहली गेंद पर चौका जड़ा। अगली गेंद एकदम ब्लॉक-होल में थी, वार्नर ने बैट अड़ाया।
– शमी ने पारी का पांचवां ओवर मेडन फेंका। फिंच पूरा ओवर खेल गए और एक भी रन नहीं बना।
– शमी पारी का पांचवां ओवर लेकर आए हैं। फिंच 16 गेंदों में 17 और वार्नर 9 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
– उमेश यादव के दूसरे और पारी के चौथे ओवर में कुल 10 रन आए।
– उमेश यादव के दूसरे ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर एरोन फिंच ने चौका जड़ा।
– दूसरा ओवर डालने उमेश यादव आए हैं। यादव ने अपने वनडे कॅरियर में 32.84 के औसत से 68 विकेट्स लिए हैं।
– पहले ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 5 रन।
– शमी की दूसरी गेंद पर फिंच ने चौका जड़ा। इसी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने तीन हजार रन पूरे किये।
– खेल शुरू हो गया है। डेविड वार्नर और एरोन फिंच क्रीज पर हैं। भारत की ओर से मोहम्मद शमी गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत कर रहे हैं।
– चौथा वनडे खेल रही दोनों टीमें कुछ इस प्रकार हैं:
भारत : विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया: स्टीवन स्मिथ (कप्तान), एरॉन फिंच, डेविड वार्नर, नाथन कल्टर-नाइल, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टॉइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जेम्स फॉल्कनर, एडम जाम्पा और हिल्टन कार्टराइट।
– भारत ने कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। उनकी जगह मोहम्मद शमी, उमेश यादव और अक्षर पटेल की वापसी हुई है।
– – स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव हैं। मैथ्यू वेड और एडम जैम्पा की वापसी हुई है। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और एश्टन एगर की जगह ली है।
– स्टेडियम पहुंच गई है भारतीय क्रिकेट टीम। टीम में परिवर्तन के बारे में स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने कहा, ”मुझे किसी भी तरह के बदलाव के बारे में नहीं पता। इसका फैसला आमतौर पर मैच के दिन ही लिया जाता है। हालांकि हम सीरीज जीत चुके हैं लेकिन इसे 5-0 से जीतना चाहते हैं। हम 3-0 से आगे हैं लेकिन फिर भी हम किसी भी मैच को आसानी से नहीं लेंगे क्योंकि हमारा मकसद सभी मैच जीतना है।”
Let’s extend our winning streak and continue our forward march. pic.twitter.com/JkVvEEuP6j
— BCCI (@BCCI) September 28, 2017

