सानिया मिर्जा देश की सबसे लोकप्रिय महिला खिलाड़ियों में शामिल रही हैं। इसी कारण उनकी शादी और उनका तलाक दोनों ही सुर्खियों में रहे। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी पर उन्हें जितना ट्रोल किया गया तलाक के बाद शोएब मलिक को भी आलोचना का शिकार होना पड़ा। सानिया से तलाक के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की। सना जावेद पाकिस्तान में लोकप्रिय तो हैं लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री में अपने बर्ताव के कारण बदनाम हैं।

सना जावेद को कहा जाता है घमंडी

शोएब मलिक से शादी से पहले सना जावेद अपने खराब बर्ताव के कारण सुर्खियों में थीं। टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों ने उन्हें घमंडी कहा था। लोगों का कहना था कि सना बाकियों को खुद से नीचा दिखाती हैं। यह सब शुरू हुआ जब एक मेकअप आर्टिस्ट ने सना जावेद पर उनके साथ खराब बर्ताव का आरोप लगाया। इकरम गोहर ने बताया कि सना ने उन्हें मेकअप के लिए बुलाया और चार घंटे तक उन्हें टोचर किया। सना ने 10 बार उनसे आंखों का मेकअप कराया और इस आर्टिस्ट को बाथरूम तक नहीं जाने दिया।

टीवी इंडस्ट्री में बदनाम हैं सना जावेद

वही एक अन्य मेकअपल आर्टिस्ट रियान थॉमस ने भी सना पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनका फोन छीन लिया और चार घंटे तक उन्हें होटल के कमरे में बंद रखा। मॉल मनाल सलीम ने बताया कि सना जावेद ने उन्हें दो टके की मॉडल कहकर मेकअप रूम से बाहर निकाल दिया था। कई और एक्ट्रेस और इंडस्ट्री के लोगों ने भी सना पर आरोप लगए जिसके बाद ‘केसिंल सना जावेद’ट्रेंड होने लगा था। इसके बाद सना जावेद ने लीगल एक्शन लिया था। इस दौरान उनके पहले पति उमेर जायसवाल सना के साथ थे।

सना जावेद से पांच गुना है सानिया मिर्जा की नेटवर्थ

सना जावेद लोकप्रियता और कमाई के मामले में सानिया से काफी पीछे हैं। सानिया ने अपने क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी हासिल की। वह छह ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। सानिया के इंस्टाग्राम पर 13.8 मिलियन फॉलोअर हैं। सना जावेद के केवल 8.9 मिलियन फॉलोअर हैं। नेटवर्थ की बात करें तो सना जावेद काफी पीछे हैं। सना की नेट वर्थ लगभग 50 करोड़ रुपए है। वहीं सानिया की बात करें तो सानिया की नेटवर्थ लगभग 256 करोड़ रुपए हैं। सानिया की नेटवर्थ सना जावेद से कहीं ज्यादा है।