क्रिकेट मैदान पर आपने कई फनी मूमेंट देखें होंगे। मगर जिस घटना का जिक्र हम यहां करने जा रहे हैं उसे जानकर आपको बेहद हैरानी भी होगी। दरअसल हुआ यूं कि वर्ल्ड कप 2015 का चौथा मैच 15 फरवरी 2015 को भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा था। भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा था। इस दौरान एक फैसला थर्ड अंपायर के पास गया। अंपायर के पास खड़े होकर कामरान अकमल, अहमद शहजाद, शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक फैसले का इंतजार कर रहे थे। तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

अहमद शहजाद की नजर स्क्रीन पर थी और उनके ठीक पीछे शाहिद अफरीदी खड़े थे। तभी शाहिद अफरीदी ने चुपके से अहमद शहजाद के कंधे पर हल्के से अपने दांत गड़ा दिए। तुरंत शहजाद को इसका आभास हुआ तो उन्होंने पलटकर गुस्से से अफरीदी की ओर देखा। अफरीदी समझ गए कि शहजाद को ये सब पसंद नहीं आया। उन्होंने तुरंत शहजाद से माफी मांगी और कहा कि ये सब मजाक में किया है।

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे मैचों में 117.01 की औसत से 8064 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 124 रन के सर्वाधिक स्कोर के साथ 6 शतक समेत 39 अर्धशतक जड़े। वहीं 98 टी20 मैचों में अफरीदी ने 4 अर्धशतक की मदद से 1405 रन बनाए हैं। वहीं बात अगर गेंदबाजी की करें तो अफरीदी ने टेस्ट में 48, वनडे में 395, जबकि टी20 मैचों में 97 शिकार किए हैं।