पाकिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में श्रीलंका को 67 रन से हरा दिया। पाकिस्तान की इस जीत में उसके धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम और उस्मान शिनवारी ने अहम भूमिका निभाई। बाबर ने जहां 105 गेंद पर 115 रन ठोककर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया, वहीं शिनवारी ने 5 विकेट झटक कर मेहमान टीम की कमर तोड़ दी। शिनवारी मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। उन्होंने 177 रन जोड़ चुके शेहन जयसूर्या (96 रन, 109 गेंद, 7 चौके और एक छक्का) और दासुन शनाका (68 रन, 80 गेंद, 6 चौके, 2 छक्का) की खतरनाक हो चुकी साझेदारी को तोड़ा। शेहन ने 109 गेंद पर 96 रन बनाए। दासुन का विकेट शादाब खान ने लिया। दासुन ने 80 गेंद पर 68 रन बनाए।
तीन मैच की सीरीज का दूसरा वनडे आज यानी 30 सितंबर 2019 को कराची के नेशनल स्टेडियम पर खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने फखर जमान (54 रन, 65 गेंद, 6 चौके और एक छक्का) के अर्धशतक और बाबर आजम (115 रन, 105 गेंद, 8 चौके, 4 छक्के) के दम पर 50 ओवर में 7 विकेट पर 305 रन बनाए। श्रीलंका के इसरू उडाना और लाहिरू कुमारा ने 1-1, जबकि वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट लिए। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद, वहाब रियाज और हारिस सोहैल रन आउट हुए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। उसके 28 रन पर ही 5 विकेट गिर गए थे। इसके बाद शेहन जयसूर्या और दासुन शनाका ने छठे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की। टीम का स्कोर जब 205 रन था, तब शेहन उस्मान शिनवारी का शिकार बने। इसी स्कोर पर दासुन भी पवेलियन लौट गए। इन दोनों के आउट होते ही श्रीलंकाई खिलाड़ी आया राम गया राम हो गए और पूरी टीम 46.5 ओवर में 238 रन पर पवेलियन लौट गई। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द करना पड़ा था। सीरीज का आखिरी मुकाबला 2 अक्टूबर को कराची के नेशनल स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
पाकिस्तान ने घरेलू मैदान पर 10 साल बाद श्रीलंका को हराया है। इससे पहले उसने 20 जनवरी 2009 को कराची में ही श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, 21 जनवरी 2009 को हुए अगले ही वनडे में उसे श्रीलंका के हाथों 129 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 24 जून 2009 को हुए वनडे में भी श्रीलंका ने 234 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच 27 सितंबर 2019 को वनडे खेला गया। हालांकि, यह मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। दूसरे वनडे में श्रीलंका को 67 रन से हार झेलनी पड़ी।
Highlights
महज 28 रन के स्कोर पर पाक को पाचवां झटका लगा है और उस्मान ने कमाल की गेंदबाजी की है। श्रीलंका को एक बड़ी साझेदारी करनी होगी।
306 रनों के जवाब में उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही है और समर विक्रम अपना विकेट गंवा बैठे हैं। श्रीलंका को एक बड़ी साझेदारी की दरकार है।
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने बाबर आजम के शतक और फखर के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका को 306 रनों का लक्ष्य दिया है।
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने शानदार शतक जड़ दिया है। उनके इस शतक के दम पर पाकिस्तान की टीम विराट स्कोर की ओर बढ़ रही है।
अर्धशतक जड़ने के बाद अब बाबर आजम तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान का स्कोर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।
फखर जमान का विकेट गिरने के बाद अब बाबर आजम अच्छी लय में दिख रहे हैं और अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान का स्कोर अब 28 ओवर के बाद 139 रन पर पहुंच गए हैं।
फखर जमान का विकेट गिरने के बाद बाबर आजम अच्छी लय में दिख रहे हैं। सोहेल के साथ वो कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका को विकेट की दरकार होगी।
पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है। उसके ओपनर फखर जमान 65 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट भी वानिंदु हसरंगा ने लिया। फखर जब आउट हुए तब पाकिस्तान का स्कोर 104 रन था।
फखर जमान अर्धशतक बना चुके हैं। उन्होंने 57 गेंद पर अपने 50 रन पूरे किए। जब उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया तब पाकिस्तान का स्कोर 97 रन था।
पाकिस्तान का पहला विकेट जब गिरा तब उसका स्कोर 14.4 ओवर में 73 रन था। उस समय ओपनर फखर जमान 47 गेंद पर 42 रन बनाकर खेल रहे थे।
पाकिस्तान का पहला विकेट गिर गया है। उसके सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक 41 गेंद पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें वानिंदु हसरंगा ने बोल्ड किया। उनकी जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज बाबर आजम क्रीज पर आए हैं।
पाकिस्तान का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। फखर जमान 36 और इमाम उल हक 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी करने वाले फखर जमान अब अपना हाथ खोल रहे हैं। पाकिस्तान का स्कोर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।
5वां ओवर लेकर जयसूर्या आए थे और इस ओवर की पहली गेंद पर फखर जमान ने कमाल का छ्क्का जड़ दिया है। अब दोनों बल्लेबाज हाथ खोलते दिख रहे हेैं।
चौथा ओवर प्रदीप लेकर आए थे इसकी आखिरी गेंद पर इमाम उल हक ने इस इनिंग और अपने खाते का पहला चौका जड़ा है। दोनों बल्लेबाज संभली हुई शुरुआत कर रहे हैं।
इस मुकाबले में श्रीलंका ने कमाल की शुरुआत की है और तीन ओवर का खेल हो गया है लेकिन पाकिस्तान अभी तक एक भी बाउंड्री नहीं लगा सकी है।
पहला ओवर इस मुकाबले का शेहान जयसूर्या लेकर आए थे और इसमें पाक के सलामी बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना सके। श्रीलंका ने कमाल की शुरुआत की है।
इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से फखर जमान और इमाम उल हक दोनों बतौर सलामी बल्लेबाजी मैदान में उतर गए हैं। देखना होगा कि दोनों आखिर किस लय में खेलते हैं।
मैच से पहले अब दोनों टीमें अपने राष्ट्रगान के लिए मैदान में आ गई हैं। दर्शकों की संख्या कम है लेकिन जबदस्त उत्साह मैदान पर देखने को मिल रहा है।
इस मुकाबले में टॉस जीतकर मेजबान टीम पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि आखिर श्रीलंका किस रणनीति के साथ गेंदबाजी करते हैं।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले इस मुकाबले में आप यहां पल पल की लाइव अपडेट की जानकारी पा सकते हैं। आप हमारे साथ बने रहिए।