पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)ने मंगलवार (19 अगस्त) को 2025-26 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध (Pakistan central contract)जारी कर दिया। अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को बड़ा झटका लगा है। एशिया कप 2025 के लिए टीम में न चुने जाने के बाद दोनों खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोट कर दिया गया है।
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पिछले साल ग्रेड ए में थे। दोनों के अलावा इस ग्रेड में कोई क्रिकेटर नहीं था। पीसीबी के 2024-25 में 27 से इस साल 30 तक के अनुबंध रोस्टर को अपग्रेड किया गया है। ग्रेड बी में खिलाड़ियों की वृद्धि देखी गई है। ग्रेड बी, ग्रेड सी और ग्रेड डी तीनों में 10-10 खिलाड़ी हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट 2025-26 केंद्रीय अनुबंध
ग्रेड बी (10 खिलाड़ी)
अबरार अहमद, बाबर आजम, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी।
ग्रेड सी (10 खिलाड़ी)
अब्दुल्ला शफीक, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, साहिबजादा फरहान, साजिद खान और सऊद शकील।
ग्रेड डी (10 खिलाड़ी)
अहमद दानियाल, हुसैन तलत, खुर्रम शहजाद, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, शान मसूद और सुफियान मोकिम।