पाकिस्तान क्रिकेट की कप्तान फातिमा सना के लिए टी20 वर्ल्ड कप उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वह इस टूर्नामेंट में अपने देश को पहला मैच जिताने वाली सबसे युवा कप्तान बनी। उन्होंने बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया। हालांकि बीच टूर्नामेंट में उनपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। इसके बावजूद वह मैदान पर लौटीं। उनके देश लौटने से पहले भारतीय क्रिकेटर ने उन्हें खास तोहफा दिया।

फातिमा सना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

फातिमा सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पैटिंग की फोटो शेयर की है। इस पैंटिंग में फूल बने हुए है और अंग्रेजी में लिखा है, ‘do what you love’। इसका मतलब है ,’आप वही करें जिससे आप प्यार करते है।’ फातिमा को यह तोहफा भारतीय क्रिकेट श्रेयंका पाटिल ने दिया है। फातिमा ने पोस्ट में लिखा, ‘इस तोहफे और प्यारे मैसेज के लिए बहुत शुक्रिया श्रेयंका।’

भारतीय क्रिकेटर ने दी शुभकामनाएं

श्रेयंका पाटिल भी फातिमा सना की उम्र की है। दोनों की मुलाकात टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुईं। श्रेयंका के दिए गए तोहफे को फातिमा सना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। श्रेयंका ने भी फातिमा सन की पोस्ट को रीशेयर किया और लिखा, ‘आप बहुत प्यारी है फातिमा सना। जल्द मिलेंगे।’