Pakistan vs Sri Lanka, ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। मोहम्मद रिजवान और अबदुल्लाह शफीक की शतकीय पारी की मदद से पाकिस्तान वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रन चेज किया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम मे श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 344 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने 122,सदीरा समरविक्रमा ने 108 और पथुम निसांका ने 51 रन बनाए। हसन अली ने 4 विकेट लिए। हारिस रऊफ को 2 विकेट मिला। शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला। पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया और वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया। अब्दुल्लाह शफीक की 103 गेंद पर 113 और मोहम्मद रिजवान ने 119 गेंद पर नाबाद 130 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने 10 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। दोनों के बीच 176 रन की साझेदारी ने श्रीलंका से मैच छीन लिया। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा महेश तीक्ष्णा और मतीशा पथिराना ने 1 विकेट लिए। रिजवान जब शफीक का साथ देने क्रीज पर आए तब पाकिस्तान की टीम इमाम उल हक और कप्तान बाबर आजम का विकेट गंवा चुकी थी। तब टीम का स्कोर 7.2 ओवर में 2 विकेट पर 37 रन था। श्रीलंका की टीम में महेश तीक्ष्णा की कसुन रजिथा की जगह वापसी हुई। पाकिस्तान की टीम ने फकर जमां को ड्रॉप कर दिया। अब्दुल्ला शफीक को मौका मिला। वर्ल्ड कप 2023 में दोनों टीमें अबतक 2-2 मैच खेल चुकी हैं। पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका से पहले नीदरलैंड्स को हराया था। वहीं श्रीलंका को साउथ अफ्रीका ने हराया और पाकिस्तान से भी हार मिली। श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में कभी नहीं हराया। पढ़ें पाकिस्तान-श्रीलंका मैच का बॉल टू बॉल स्कोर
पढ़ें इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मैच से जुड़े अपडेट्स
ICC Cricket World Cup, 2023
Pakistan
345/4 (48.2)
Sri Lanka
344/9 (50.0)
Match Ended ( Day – Match 8 )
Pakistan beat Sri Lanka by 6 wickets
Pakistan vs Sri Lanka, ODI World Cup 2023 Live Updates: पाकिस्तान की टीम श्रीलंका से वर्ल्ड कप में कभी नहीं हारी।
श्रीलंका की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 58 रन बनाए हैं। पथुम निसांका 29 और कुसल मेंडिस 23 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 51 गेंद पर 53 रन की साझेदारी हुई। हारिस रऊफ के पहले ओवर में 5 रन बने।
श्रीलंका की टीम ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 29 रन बनाए हैं। पथुम निसांका 9 और कुसल मेंडिस 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 21 गेंद पर 24 रन की साझेदारी हुई। शाहीन अफरीदी के ओवर में छक्का और चौका लगा।
हसन अली ने श्रीलंका को पहला झटका दिया। कुसल परेरा बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। श्रीलंका का स्कोर 2 ओवर में 6 रन 1 विकेट पर। कुसल मेंडिस नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। पथुम निसांका 4 रन बनाकर क्रीज पर।
श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पथुम निसांका ने चौके से खाता खोला। कुसल मेंडिस बगैर खाता खोले क्रीज पर। श्रीलंका की टीम ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 4 रन बना लिए हैं। शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महेश तीक्ष्णा, मथिसा पथिराना, दिलशान मदुशंका।
अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। महेश तीक्ष्णा की कसुन रजिथा की जगह वापसी हुई। पाकिस्तान की टीम ने फकर जमां को ड्रॉप कर दिया है। अब्दुल्ला शफीक को मौका मिला
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान-श्रीलंका हेड टू हेड की बात करें दोनों टीमों के बीच 8 मैच हुए हैं। पाकिस्तान की टीम 7 मैच जीती है और एक मैच बारिश से धुल गया था। 2019 वर्ल्ड कप में मैच धुला था।
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दिमुथ करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, दुशान हेमंथा, महेश थीक्ष्णा
फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, आगा सलमान, उसामा मीर, अब्दुल्ला शफीक , मोहम्मद वसीम जूनियर।
वर्ल्ड कप 2023 का 8वां मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीती थी। श्रीलंका की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
Pakistan vs Sri Lanka Live: 50 ओवर के विश्व कप में श्रीलंका ने कभी भी पाकिस्तान को नहीं हराया है। दोनों टीमें आठ बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिनमें से पाकिस्तान ने सात बार जीत हासिल की है और एक मैच रद्द हो गया था। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले नौ वनडे मैचों में से आठ में जीत हासिल की है। 2022 के बाद से श्रीलंकाई स्पिनर 26.13 के औसत से शानदार गेंदबादी की है। दूसरी ओर पाकिस्तान के स्पिनरों का दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड (39.85) रहा है। श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के शीर्ष क्रम की कमजोरी का फायदा उठाना चाहेगी। फखर जमां को हाल ही में स्विंग होती फुल लेंथ गेंदों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। पिछले मैच में लोगान वैन बीक ने यह दिखाया था। महेश तीक्ष्णा पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिससे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद उनके गेंदबाजी आक्रमण को बहुत जरूरी बढ़ावा मिलेगा।
