Pakistan vs Sri Lanka, ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 8वें मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। मोहम्मद रिजवान और अबदुल्लाह शफीक की शतकीय पारी की मदद से पाकिस्तान वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रन चेज किया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम मे श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 344 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने 122,सदीरा समरविक्रमा ने 108 और पथुम निसांका ने 51 रन बनाए। हसन अली ने 4 विकेट लिए। हारिस रऊफ को 2 विकेट मिला। शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला। पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया और वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया। अब्दुल्लाह शफीक की 103 गेंद पर 113 और मोहम्मद रिजवान ने 119 गेंद पर नाबाद 130 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने 10 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। दोनों के बीच 176 रन की साझेदारी ने श्रीलंका से मैच छीन लिया। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा महेश तीक्ष्णा और मतीशा पथिराना ने 1 विकेट लिए। रिजवान जब शफीक का साथ देने क्रीज पर आए तब पाकिस्तान की टीम इमाम उल हक और कप्तान बाबर आजम का विकेट गंवा चुकी थी। तब टीम का स्कोर 7.2 ओवर में 2 विकेट पर 37 रन था। श्रीलंका की टीम में महेश तीक्ष्णा की कसुन रजिथा की जगह वापसी हुई। पाकिस्तान की टीम ने फकर जमां को ड्रॉप कर दिया। अब्दुल्ला शफीक को मौका मिला। वर्ल्ड कप 2023 में दोनों टीमें अबतक 2-2 मैच खेल चुकी हैं। पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका से पहले नीदरलैंड्स को हराया था। वहीं श्रीलंका को साउथ अफ्रीका ने हराया और पाकिस्तान से भी हार मिली। श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में कभी नहीं हराया। पढ़ें पाकिस्तान-श्रीलंका मैच का बॉल टू बॉल स्कोर

पढ़ें इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मैच से जुड़े अपडेट्स

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

Pakistan 
345/4 (48.2)

vs

Sri Lanka  
344/9 (50.0)

Match Ended ( Day – Match 8 )
Pakistan beat Sri Lanka by 6 wickets

Live Updates

Pakistan vs Sri Lanka, ODI World Cup 2023 Live Updates: पाकिस्तान की टीम श्रीलंका से वर्ल्ड कप में कभी नहीं हारी।

22:26 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: पाकिस्तान ने विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया और वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया। अब्दुल्लाह शफीक की 103 गेंद पर 113 और मोहम्मद रिजवान ने 119 गेंद पर नाबाद 130 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने 10 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। दोनों के बीच 176 रन की साझेदारी ने श्रीलंका से मैच छीन लिया। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा महेश तीक्ष्णा और मतीशा पथिराना ने 1 विकेट लिए।

22:08 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: सऊद शकील को महेश तीक्ष्णा ने पवेलियन भेजा

सऊद शकील को महेश तीक्ष्णा ने पवेलियन भेजा। पाकिस्तान का स्कोर 44.2 ओवर में 3 विकेट पर 308 रन। जीत के लिए 33 गेंद पर 37 रन दरकार। मोहम्मद रिजवान 117 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद हैं।

21:51 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: मोहम्मद रिजवान ने 97 गेंद पर शतक जड़ा

मोहम्मद रिजवान ने 97 गेंद पर शतक जड़ा। सऊद शकील 18 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 41.1 ओवर में 3 विकेट पर 276 रन। जीत के लिए 53 गेंद पर 69 रन की दरकार।

21:41 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: मोहम्मद रिजवान शतक के करीब

पाकिस्तान की टीम ने 39 ओवर में 3 विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 66 गेंद पर 81 रन चाहिए। मोहम्मद रिजवान 94 और सउद शकील 15 रन बनाकर क्रीज पर।

21:10 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: अब्दुल्लाह शफीक पवेलियन लौटे

अब्दुल्लाह शफीक पवेलियन लौट गए हैं। मथिसा पथिराना की गेंद पर प्वांइट पर दुशन हेमंता ने शानदार कैच लिया। उन्होंने 103 गेंद पर 113 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान 68 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 33.1 ओवर में 3 विकेट पर 213 रन। जीत के लिए 132 दरकार।

21:06 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: अब्दुल्लाह शफीक और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर

पाकिस्तान की टीम ने 33 ओवर में 2 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 132 रन चाहिए। अब्दुल्लाह शफीक 113 और मोहम्मद रिजवान 68 रन बनाकर क्रीज पर। 155 गेंद पर 176 रन की साझेदारी।

20:55 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: अब्दुल्लाह शफीक ने चौके से शतक पूरा किया

अब्दुल्लाह शफीक ने चौके से शतक पूरा किया। मोहम्मद रिजवान 58 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान ने 31.2 ओवर में 2 विकेट 192 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 151 रन चाहिए।

20:45 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: अब्दुल्लाह शफीक शतक के करीब

पाकिस्तान की टीम ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 250 रन चाहिए। अब्दुल्लाह शफीक 43 और मोहम्मद रिजवान 21 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 64 गेंद पर 58 रन की साझेदारी।

20:31 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: अब्दुल्लाह और रिजवान ने पूरी की शतकीय साझेदारी

अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान के बीच 112 गेंद में 104 रन की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान का स्कोर 26 ओवर में 2 विकेट पर 141 रन है। पाकिस्तान को अभी जीत के लिए 24 ओवर में 204 रन की जरुरत है।

20:04 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: अब्दुल्लाह शफीक ने 58 गेंद पर अर्धशतक जड़ा

अब्दुल्लाह शफीक ने 58 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। मोहम्मद रिजवान 29 गेंद पर 23 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट पर 104 रन। जीत के लिए 241 रन की दरकार।

20:00 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: अब्दुल्लाह शफीक और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर

पाकिस्तान की टीम ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 250 रन चाहिए। अब्दुल्लाह शफीक 43 और मोहम्मद रिजवान 21 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 64 गेंद पर 58 रन की साझेदारी।

19:34 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: अब्दुल्लाह शफीक और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर

पाकिस्तान की टीम ने 13 ओवर में 2 विकेट 61 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 284 रन की दरकार। अब्दुल्लाह शफीक 29 और मोहम्मद रिजवान 8 रन बनाकर क्रीज पर। 34 गेंद पर 24 रन की साझेदारी हुई।

19:24 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: बाबर आजम आउट

दिलशान मदुशंका ने पाकिस्तान को दूसरा झटका गिया। बाबर आजम 10 रन बनाकर आउट। पाकिस्तान का स्कोर 7.2 ओवर में 2 विकेट पर 37 रन। जीत के लिए 308 रन की दरकार। पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाई। अब्दुल्लाह शफीक का साथ देने मोहम्मद रिजवान क्रीज पर।

19:00 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: बाबर आजम और अब्दुल्लाह शफीक क्रीज पर

पाकिस्तान की टीम ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 309 रन चाहिए। बाबर आजम 10 और अब्दुल्लाह शफीक 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 21 गेंद पर 20 रन की साझेदारी।

18:45 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: इमाम उल हक को दिलशान मदुशंका ने पवेलियन भेजा

इमाम उल हक को दिलशान मदुशंका ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। अब्दुल्लाह शफीक 4 रन बनाकर क्रीज पर। बाबर आजम नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 3.3 ओवर में 1 विकेट पर 16 रन। जीत के लिए 329 रन चाहिए।

18:33 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: इमाम उल हक और अब्दुल्लाह शफीक क्रीज पर

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इमाम उल हक 3 और अब्दुल्लाह शफीक 2 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 6 रन। महेश तीक्ष्णा ने श्रीलंका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।

17:59 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 345 रन का टारगेट दिया

हारिस रऊफ ने आखिरी ओवर में महेश तीक्ष्णाा को पवेलियन भेजा। दनिथ वेलालेज 10 रन बनाकर आखिरी गेंद पर आउट हुए। श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 344 रन बनाए। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 345 रन का टारगेट दिया। कुसल मेंडिस ने 122,सदीरा समरविक्रमा ने 108 औक पथुम निसांका ने 51 रन बनाए। हसन अली ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला।

17:50 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: सदीरा समरविक्रमा को हसन अली ने पवेलियन भेजा

सदीरा समरविक्रमा को हसन अली ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 108 रन बनाए। श्रीलंका की टीम ने 48 ओवर में 7 विकेट पर 335 रन बना लिए हैं। दुनिथ वेलालेज 3 रन बनाकर क्रीज पर।

17:41 (IST) 10 Oct 2023
SL vs PAK live: सदीरा समरविक्रमा ने शतक, दासुन शनाका आउट

सदीरा समरविक्रमा ने शतक जड़ा। दासुन शनाका 12 रन बनाकर आउट। शाहीन अफरीदी को विकेट मिला। श्रीलंका का स्कोर 46.3 ओवर में 6 विकेट पर 324 रन। सदीरा समरविक्रमा 101 रन बनाकर क्रीज पर। दुनिथ वेलालेज नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

17:25 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live Score: दासुन शनाका और सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर

श्रीलंका की टीम ने 43 ओवर में 5 विकेट 298 रन बना लिए हैं। दासुन शनाका 2 और सदीरा समरविक्रमा 87 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद नवाब 8 ओवर में 52 रन देकर 1 विकेट ले चुके हैं। हारिस रऊफ में 8 ओवर में 57 रन दिए हैं और कोई विकेट नहीं लिया है।

17:17 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा 5वां झटका

42वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका को पांचवां झटका लगा। मोहम्मद नवाज ने धनंजय डिसिल्वा और सदीरा समरविक्रमा के बीच 11 ओवर में 72 रन की साझेदारी को तोड़ी। धनंजय डिसिल्वा की जगह कप्तान दासुन शनाका बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

16:52 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live Score: श्रीलंका के 36 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन

कुसल मेंडिस के आउट होने के बाद श्रीलंका के रनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 36 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 255 रन है। सदीरा समरविक्रमा के 53 गेंद में 62 रन हैं। धनंजय डिसिल्वा के 19 गेंद में 9 रन हैं। दोनों के बीच 35 गेंद में 26 रन की ही साझेदारी हुई है।

16:28 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live Score: हसन अली ने 3 गेंद में झटके 2 विकेट

हसन अली ने 31वें ओवर में पाकिस्तान को एक और सफलता दिलाई। उन्होंने नए बल्लेबाज चरित असलंका को 31वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट के पीछे मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। चरित असालंका 3 गेंद में एक रन ही बना पाए। चरित असालंकी की जगह धनंजय डिसिल्वा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

16:23 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live Score: हसन अली ने पाकिस्तान को दिलाई बड़ी सफलता

हसन अली ने पाकिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई। हसन अली ने 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कुसल मेंडिस को डीप मिड-विकेट पर इमाम-उल-हक के हाथों कैच कराया। कुसल मेंडिस 14 चौके और 6 छक्के की मदद से 77 गेंद में 122 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह चरित असालंका बल्लेबाजी के लिए आए। श्रीलंका का स्कोर 29 ओवर में 3 विकेट पर 218 रन है।

16:10 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live Score: कुसल मेंडिस ने छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया

कुसल मेंडिस ने 65वीं गेंद पर अपना शतक पूरा किया। 27वां ओवर हसन अली लेकर आए। कुसल मेंडिस उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही उनका शतक पूरा किया। क्रिकेट वर्ल्ड कप की हिस्ट्री में यह किसी श्रीलंकाई बैटर की ओर से लगाया गया सबसे कम गेंदों में शतक है। श्रीलंका का स्कोर 27 ओवर में 2 विकेट पर 199 रन है। कुसल मेंडिस के 69 गेंद में 106 रन हैं। सदीरा के 29 गेंद में 34 रन हैं। दोनों के बीच 58 गेंद में 92 रन की साझेदारी हो चुकी है।

16:02 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live Score: कुसल मेंडिस ने शाहीन अफरीदी के ओवर में लगाई चौके की हैट्रिक

25 ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 181 रन है। कुसल मेंडिस के 61 गेंद में 92 रन हैं। सदीरा समरविक्रमा के 25 गेंद में 30 रन हैं। दोनों के बीच 46 गेंद में 74 रन की साझेदारी हो चुकी है। 25वां ओवर शाहीन अफरीदी लेकर आए। कुसल मेंडिस ने शाहीन शाह अफरीदी के इस ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से श्रीलंका के खाते में कुल 14 रन आए।

15:49 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live Score: कुसल और सदीरा ने 28 गेंद में जोड़े 47 रन

22 ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 154 रन है। सदीरा समरविक्रमा के 18 गेंद में 28 और कुसल मेंडिस के 50 गेंद में 68 रन हैं। कुसल मेंडिस ने 40 गेंद में अपना पचासा पूरा किया। दोनों के बीच 28 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।

15:26 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live Score: शादाब खान ने पथुम निसांका को पवेलियन भेजा

शादाब खान ने पथुम निसांका को 51 रन पर पवेलियन भेजा। श्रीलंका का स्कोर 17.2 ओवर में 2 विकेट पर 107 रन। कुसल मेंडिस 50 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर।

15:24 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने अर्धशतक जड़ा

पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने अर्धशतक जड़ा। श्रीलंका की टीम ने 17 ओवर में 1 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 93 गेंद पर 102 रन की साझेदारी। पथुम निसांका 51 और कुसल मेंडिस ने 5द रन बनाकर क्रीज पर।

15:13 (IST) 10 Oct 2023
PAK vs SL Live: पथुम निसांका और कुसल मेंडिस अर्धशतक के करीब

श्रीलंका की टीम ने 15 ओवर में 1 विकेट पर 90 रन बना सिए हैं। कुसल मेंडिस 37 और पथुम निसांका 47 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 81 गेंद पर 85 रन की साझेदारी। हारिस रऊफ ने 3 ओवर में 22 रन दिए और मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 20 रन दिए।

Pakistan vs Sri Lanka Live: 50 ओवर के विश्व कप में श्रीलंका ने कभी भी पाकिस्तान को नहीं हराया है। दोनों टीमें आठ बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिनमें से पाकिस्तान ने सात बार जीत हासिल की है और एक मैच रद्द हो गया था। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले नौ वनडे मैचों में से आठ में जीत हासिल की है। 2022 के बाद से श्रीलंकाई स्पिनर 26.13 के औसत से शानदार गेंदबादी की है। दूसरी ओर पाकिस्तान के स्पिनरों का दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड (39.85) रहा है। श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के शीर्ष क्रम की कमजोरी का फायदा उठाना चाहेगी। फखर जमां को हाल ही में स्विंग होती फुल लेंथ गेंदों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। पिछले मैच में लोगान वैन बीक ने यह दिखाया था। महेश तीक्ष्णा पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिससे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद उनके गेंदबाजी आक्रमण को बहुत जरूरी बढ़ावा मिलेगा।