Asia Cup 2023,PAK vs SL Dream 11 Prediction: एशिया कप 2023 में सुपर-4 का 5वां मैच गुरुवार 14 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों के लिए नॉक आउट की तरह होगा। मैच जीतने वाली टीम रविवार 17 सितंबर को भारत से फाइनल खेलेगी। इससे पहले भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 228 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में थोक में बदलाव हुए हैं।
पाकिस्तान की टीम में 5 बदलाव हुए हैं। कुछ बदलाव चोट के कारण हुए हैं। भारत के खिलाफ हार की गाज फखर जमां पर गिरी है। उनकी जगह मोहम्मद हारिस को मौका मिला। अनफिट नसीम शाह और हारिस रऊफ का बाहर होना पहले ही तय था। इसके अलावा आगा सलमान की जगह सउद शकील को मौका मिला। रविंद्र जडेजा की एक गेंद उनकी आंख नीचे लगी थी और खून निकलने लगा था। नसीम और रऊफ की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर और जमान खान को मौका मिला। मोहम्मद नवाज की फहीम अशरफ की जगह टीम में मौका मिला।
श्रीलंका की टीम में बदलाव की संभावना नहीं
श्रीलंका की टीम की बात करें तो भारत के खिलाफ भले ही टीम को हार मिल गई हो, लेकिन प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना कम है। भारत के खिलाफ हार से पहले टीम विजय रथ पर सवार थी। वर्ल्ड कप क्वालिफायर से एशिया कप तक लगातार 13 मैच जीती। भारत को भी उसने 213 रन पर ऑल आउट कर दिया था। हालांकि, उसे 41 रन से हार का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
मोहम्मद हारिस, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सउद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेललेज, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।
पाकिस्तान-श्रीलंका मैच की ड्रीम 11 टीम 1
विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, मोहम्मद रिजवान।
बल्लेबाज: बाबर आजम, सदीर समरविक्रमा, इफ्तिखार अहमद, चरिथ असलांका।
ऑलराउंडर: धनंजय डी सिल्वा, शादाब खान, दुनिथ वेललेज।
गेंदबाज: शाहीन अफरीदी, महेश तीक्ष्णा।
कप्तान: दुनिथ वेललेज।
उपकप्तान: कुसल मेंडिस।
पाकिस्तान-श्रीलंका मैच की ड्रीम 11 टीम 2
विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, मोहम्मद रिजवान।
बल्लेबाज: बाबर आजम, एस समरविक्रमा, पी निसांका, सी असलांका।
ऑलराउंडर: धनंजय डी सिल्वा, दासुन शंका, दुनिथ वेललेज।
गेंदबाज: शाहीन अफरीदी, महेश तीक्ष्णा।
कप्तान: बाबर आजम।
उपकप्तान: धनंजय डी सिल्वा।