साउथ अफ्रीका के टेस्ट क्रिकेट में 10 मैचों की जीत के सिलसिले को तोड़ने से पाकिस्तान आठ विकेट दूर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में 277 रन का लक्ष्य मिला है। लाहौर में कभी इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं हुआ। अगर मेहमान टीम जीत जाती है तो वह पाकिस्तान में दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लेगी। इस मैच में पाकिस्तान जीते या साउथ अफ्रीका जीते भारत को नुकसान होना तय है। डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में भारतीय टीम नीचे खिसक जाएगी।
तीसरे दिन स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट पर 51 रन बना लिया। उसे जीत के लिए 226 रन और बनाने हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 378 रन बनाने के बाद साउथ अफ्रीका को 269 रन पर आउट कर दिया। पाकिस्तान ने 109 रनों की बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में 167 रन पर आउट कर दिया।
साउथ अफ्रीका जीत से काफी दूर
सेनुरन मुथुस्वामी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 5 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट लिए थे। हालांकि, उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद साउथ अफ्रीका जीत से काफी दूर है। अगर प्रोटियाज लक्ष्य हासिल कर लेते हैं तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा, क्योंकि तीसरे दिन 16 विकेट गिरे और नोमान अली और साजिद खान को खेलना आसान नहीं होगा।
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में लंबी छलांग
साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। एडेन मार्कराम 3 और वियान मुल्डर बगैर खाता खोले आउठ हुए। रियान रिकल्टन 29 और टोनी डी जोर्जी 16 रन बनाकर आउट हुए। दोनों विकेट नोमान अली ने लिए हैं। यह मैच जीतने वाली टीम डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में लंबी छलांग लगाएगी।
भारत को नुकसान
डब्ल्यूटीसी 2025-27 में यह पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका का पहला मैच है। ऐसे में जीत दर्ज करने वाली टीम के 100 पीसीटी हो जाएंगे। उसे अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया के बराबर 100 पीसीटी हो जाएंगे। वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने के बाद भारत चौथे नंबर पर खिसक जाएगा।