Telugu Titans Pro Kabaddi Team 2019 Players List, Squad, Match Schedule: प्रो कबड्डी के सातवें सीजन की शुरुआत शनिवार को तेलुगु टाइटंस और यू-मुंबा के मैच के साथ होना है। तेलुगु टाइटंस इस साल नीलामी में सभी को हैरान करते हुए अपने स्टार खिलाड़ी राहुल चौधरी को रिलीज कर दिया। टीम ने राहुल चौधरी की जगह पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले सिद्धार्थ देसाई को अपने साथ जोड़ा। तेलुगु टाइटंस ने नीलामी में सबसे महंगी बोली लगाते हुए देसाई को 1 करोड़ 45 लाख रूपए में खरीदा।

इस नीलामी के दौरान टाइटंस ने कई पुराने खिलाड़ी को रिलीज कर नए खिलाड़ियों पर दांव खेला। टीम के साथ विशाल भारद्वाज और अबोज़ार मेघानी इस सीजन भी बने हुए हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले सीजन टाइटंस के लिए अच्छा काम किया था। पिछले सीजन तक यू-मुंबा के स्टार खिलाड़ी रहे सिद्धार्थ देसाई का टाइटंस में बहुत बड़ा रोल होगा। सिद्धार्थ इस सीजन भी पुराना फॉर्म जारी रखना चाहेंगे। तेलुगु टाइटंस अब तक एक भी बार खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है, ऐसे में टीम की कोशिश इस साल चैंपिंयन बनने की होगी।

टाइटंस को इस सीजन रेडिंग विभाग में थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। टीम के पास सिद्धार्थ देसाई के अलावा इस विभाग में कोई और बड़ा नाम नहीं है। सिद्धार्थ को सूरज देसाई और युवा खिलाड़ी राकेश गोउड़ा का साथ मिलेगा। शानदार खिलाड़ियों से सजी टाइटंस का प्रदर्शन हमेशा उम्मीद से कम ही रहा है। इस सीजन फैंस दुआ कर रहे होंगे कि उनकी टीम प्रो कबड्डी सीजन सात का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हो सकें।

तेलगु टाइटंस की टीम

रेडर– अमित कुमार, अंकित बेनीवाल कबड्डी, कमल सिंह, मुल्ला शिव गणेश रेडी,रजनीश, राकेश गोवड़ा, सिद्धार्थ देसाई, सूरज देसाई,
डिफेंडर– आकाश दत्त अर्शुल, आकाश चौधरी, मनीष, सी अरुण, अबोज़ार मेघानी, कृष्णा मदाने, विशाल भरद्धाज
ऑलराउंडर– अरमान, देवित जेनिंग्स, फरहाद रहीमी मिलाघरदान

तेलगु टाइटंस का पूरा शेड्यूल

20 जुलाई 2019
तेलुगु टाइटंस बनाम यू मुंबा

21 जुलाई 2019
तेलुगु टाइटन्स बनाम तमिल थलाइवास

24 जुलाई 2019
तेलुगु टाइटंस बनाम दबंग दिल्ली के.सी.

26 जुलाई 2019
तेलुगु टाइटन्स बनाम पटना पाइरेट्स

मुंबई लेग (27 जुलाई – 2 अगस्त)
2 अगस्त 2019
तेलुगु टाइटंस बनाम यूपी योध्दा

पटना लेग (3 अगस्त – 9 अक्टूबर)

8 अगस्त 2019
तेलुगु टाइटन्स बनाम बेंगलुरु बुल्स
अहमदाबाद लेग (10 अगस्त – 16 अगस्त)

11 अगस्त 2019
गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स बनाम तेलुगु टाइटंस

12 अगस्त 2019
बंगाल वारियर्स बनाम तेलुगु टाइटंस

चेन्नई लेग (17 अगस्त – 23 अगस्त)
18 अगस्त 2019
हरियाणा स्टीलर्स बनाम तेलुगु टाइटंस

दिल्ली लेग (24 अगस्त – 30 अगस्त)
24 अगस्त 2019
जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम तेलुगु टाइटंस

30 अगस्त 2019
तेलुगु टाइटंस बनाम पुनेरी पल्टन

2 सितंबर 2019
तेलुगु टाइटन्स बनाम तमिल थलाइवास

6 सितंबर 2019
बेंगलुरु बुल्स बनाम तेलुगु टाइटंस
कोलकाता लेग (7 सितंबर – 13 सितंबर)

13 सितंबर 2019
तेलुगु टाइटंस बनाम यू मुंबा

16 सितंबर 2019
तेलुगू टाइटंस बनाम दबंग दिल्ली

20 सितंबर 2019
तेलुगू टाइटंस बनाम पटना पाइरेट्स

25 सितंबर 2019
तेलुगू टाइटंस बनाम बंगाल वॉरियर्स

27 सितंबर 2019
जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम तेलुगू टाइटंस
पंचकुला (28 सितंबर – 4 अक्टूबर:)

3 अक्टूबर 2019
तेलुगू टाइटंस बनाम पुनेरी पल्टन

ग्रेटर नोएडा (5 अक्टूबर – 11 अक्टूबर)
7 अक्टूबर 2019
तेलुगू टाइटंस बनाम गुजरात जाएंट्स

9 अक्टूबर 2019
यूपी योद्धा बनाम तेलुगू टाइटंस