भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 53) और महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 45) के बीच आठवें विकेट के लिए बेहद अहम साझेदारी के दम पर भारत ने श्रीलंका को गुरुवार को पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त ले ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण भारत को 231 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था जिसे भारत ने 44.2 ओवरों में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

एक समय भारत का स्कोर 109 रन बिना किसी नुकसान के था, लेकिन अकिला ने इसी स्कोर पर रोहित शर्मा (54) का विकेट लेकर विकटों का सिलसिला शुरू किया और भारत के सात विकेट 131 रनों पर ही गिरा दिए। यहां से धोनी और भुवनेश्वर ने आठवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका के मुंह में से जीत छीन ली।

इससे पहले श्रीलंका ने मिलिंदा श्रीवर्दने (58) ती अधर्शतकीय पारी और उनकी चमारा कपुगेदरा के साथ छठे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी के दम पर 236 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था।

श्रीलंका एक समय 121 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो चुकी थी, लेकिन श्रीवर्दने और कपुगेदरा ने उसे जल्दी ऑल आउट होने से बचाया और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। युजवेंद्र चहल को दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

टीमें :

श्रीलंका : उपुल थारंगा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), धनुष्का गुनाथिलका, एंजेलो मैथ्यूज, चमारा कपुगेदेरा, मिलिंदा श्रीवर्धना, अकीला धनंजय, लासिथ मलिंगा, विश्व फनार्दो, कुशल मेंडिस और दुष्मांथा चमीरा।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

यहां देखिए India vs Sri Lanka 2nd ODI :

11:35 PM : भारत ने तीन विकेट से मैच जीता।

10:25 PM : भारत को 112 गेंदों पर 76 रन की दरकार। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर जमते दिख रहे हैं।

10:13 PM : धोनी ने 23 गेंदों में 17 रन बना लिए हैं। इस बल्लेबाज के भरोसे ही अब टीम इंडिया नजर आ रही है। वहीं भुवनेश्वर कुमार 20 गेंदों में 8 रन बना चुके हैं। भारत 150/7 (27)

10:06 PM : 25.4 ओवर में टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 4 रन प्रति ओवर की जरूरत।

9:54 PM : धनंजय ने 22वें ओवर की पांचवी गेंद पर अक्षर पटेल को भी चलता किया। टीम इंडिया हार के करीब।

9:45 PM : टीम इंडिया बेहद मुश्किल में नजर आ रही है। हार्दिक पांड्या के रूप में छठा झटका। भारत ने 12 रन के अंदर 6 विकेट खो दिए हैं।

[matchcode-to-post id=”slin08242017183840″]

9:35 PM : भारत को पांचवां झटका लगा। केएल राहुल क्लीन बोल्ड। भारत 119/5 (17.5)

9:33 PM : भारत की हालत खराब। 18वें ओवर में धनंजय ने भारत को दो झटके दिए। कप्तान कोहली महज 4 रन बनाकर आउट। भारत 119/4 (17.3)

9:25 PM : श्रीवर्धना ने अपने दूसरे ओवर में शिखर धवन (49) को आउट किया। मैदान पर केदार जाधव आए।  भारत 114/2 (17)

9:19 PM : भारत ने अपना पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में खो दिया है। रोहित 54 रन बनाकर आउट। मैदान पर केएल राहुल आए।

9:15 PM : रोहित शर्मा ने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत 98/0 (15)

9:08 PM : रोहित शर्मा 47, जबकि शिखर धवन 39 बनाकर खेल रहे हैं। भारत 13.2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 92 रन बना चुका है।

8:58 PM : भारत को जीत के लिए 154 रन की जरूरत। इसी लय में अगर टीम इंडिया खेलती रही तो जीत बेहद करीब नजर आ रही है।

8:54 PM : श्रीलंका 10.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 56 रन बना चुका था। वहीं भारत 73 रन बना चुका है।

8:50 PM : भारत धीरे-धीरे जीत की लय पकड़ता हुआ। टीम ने बगैर किसी नुकसान के 68 रन बना लिए हैं।

8:45 PM : रोहित शर्मा ने 9वें ओवर में दुष्मांथा चमीरा की लगातार दो गेंदों में छक्का लगाया। भारत 64/0 (4)

8:37 PM : भारत ने 7.1 ओवर में 47 रन बना लिए हैं। टीम 4.64 के रनरेट से खेल रही है।

8:29 PM : छठे ओवर तक टीम इंडिया ने बगैर किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं। रोहित 20, जबकि धवन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:20 PM : फर्नांडो के चौथे ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक चौका जड़ा। भारत 29/0 (4)

8:15 PM : तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने मलिंगा पर शानदार छक्का लगाया। भारत 20/0 (3)

8:09 PM : फर्नांडो ने पारी का दूसरा ओवर डाला। इस ओवर में एक वाइड, एक सिंगल और एक डबल। भारत 10/0 (2)

8:05 PM : मलिंगा मैच का पहला ओवर डालते हुए। दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौके के साथ भारत का खाता खोला। पहले ओवर से टीम इंडिया ने 6 रन बनाए।

7:59 PM : भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन मैदान पर उतरे।

7:45 PM : मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से फिर शुरू होगा।

7:40 PM : डकवर्थ लुइस नियम के चलते भारत को जीत के लिए 47 ओवर में 231 रन की दरकार।

7:19 PM : कवर्स हटा लिए गए हैं। मैच जल्द शुरू होगा।

6:58 PM : अगर बारिश के चलते मैच आज भारतीय पारी के 20 ओवर पूरे नहीं हो सके तो मैच रिजर्व डे यानी कल पूरा किया जाएगा।

6:40 PM : बारिश के चलते पड़ा मैच में खलल।

6:04 PM : पहली पारी के आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 4 रन दिए। भारत को जीत के लिए 237 रन की दरकार।

5:59 PM : जसप्रीत बुमराह ने 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर धनंजय को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट करवाया। श्रीलंका को आठवां झटका।

5:55 PM : भुवनेश्वर कुमार ने अपने नौवें ओवर में 2 डबल और एक सिंगल के साथ कुल 5 रन दिए। श्रीलंका 226/7 (48)

5:53 PM : पिछली 28 गेंदों में श्रीलंका ने 24 रन बनाए हैं।

5:50 PM : श्रीलंकाई पारी का 47वां ओवर चलता हुआ। आखिरी गेंद पर बुमराहन ने कपुगेदरा (40) को क्लीन बोल्ड किया। मेजबान टीम को सातवां झटका।

5:45 PM : भुवनेश्वर कुमार के आठवें ओवर में चहल ने बाउंड्री के पास कैच मिस किया। इस ओवर से 6 रन बने। श्रीलंका 218/6 (46)

5:40 PM : आठवें बल्लेबाज के रूप में अकीला धनंजय आए। हार्दिक पांड्या एक बार फिर मैदान से बाहर। उनके स्थान पर अजिंक्य रहाणे फील्डिंग करते हुए। श्रीलंका 212/6 (45)

5:38 PM : बुमराह 45वां ओवर डालते हुए। कपूगेदरा 34 रन पर खेल रहे हैं। आखिरी गेंद पर श्रीवर्धना कैच आउट। श्रीलंका को छठा झटका।

5:33 PM : जाधव ने अपने पांचवें ओवर में सात रन दिए। श्रीलंका सम्मानजनक स्कोर की ओर अग्रसर। रनरेट 4.70

5:28 PM : 43वें ओवर में चहल की आखिरी गेंद पर कपूगेदरा ने चौका लगाया। इस ओवर में कुल 10 रन बने। श्रीलंका 201/5 (43)

5:24 PM : मिलिंदा श्रीवर्धना ने अपने करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। इस बल्लेबाज ने 49 गेंद में 50 रन की पारी खेल श्रीलंका टीम में फिर से नई जान फूंक दी है। श्रीलंका 190/5 (42)

5:20 PM : रवींद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में अक्षर पटेल ने खुद को एक बेहतर विकल्प के तौर पर पेश किया है। इस गेंदबाज ने 10 ओवर में 3.00 की इकॉनमी से महज 30 रन देकर 1 विकेट झटका।

5:16 PM : युजवेंद्र चहल के नौवें ओवर में दो सिंगल और तीन डबल गए। इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार साझेदारी करते हुए श्रीलंका को एक बार फिर मैच में ला दिया है। श्रीलंका 179/5 (40)

5:13 PM : श्रीवर्धना और कपुगेदरा के बीच 66 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी। श्रीलंका 171/5 (39)

5:08 PM : दोनों खिलाड़ियों के बीच 52 गेंदों में 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। अक्षर पटेल ने अपने 8वें ओवर में 4 रन दिए। श्रीलंका 162/5 (37)

5:05 PM : केदार जाधव पारी का 36वां ओवर डालते हुए, जिसकी आखिरी गेंद पर श्रीवर्धना ने शानदार छक्का लगाया। ये बल्लेबाज 31 गेंदों में 34 रन बना चुका है। श्रीलंका 162/5 (36)

5:02 PM : भुवनेश्वर कुमार ने अपने सातवें ओवर में पांच रन दिए। श्रीलंका ने 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।

4:59 PM : श्रीलंका ने अपनी पहली दूसरी और तीसरी फिफ्टी क्रमश : 54, 89 और 62 गेंदों में पूरी की।

4:54 PM : केदार जाधव 34वां ओवर डालते हुए। इस ओवर से भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आठ रन जुटाए। श्रीलंका धीरे-धीरे अपने रनरेट को सुधारते हुए।

4:49 PM : भुवनेश्वर कुमार अपने दूसरे स्पैल में। पहली गेंद पर श्रीवर्धना ने चौका जड़ा। इस ओवर से 8 रन बने। श्रीलंका 133/5 (33)

4:45 PM : काफी देर बाद श्रीलंका की ओर से चौका लगा। 31वें ओवर की चौथी गेंद पर कपुगेदरा ने बाउंड्री लगाई। श्रीलंका 133/5 (32)

4:42 PM : अक्षर पटेल ने 31वें ओवर में सिर्फ 2 सिंगल दिए। सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद श्रीलंका एकदम पस्त नजर आती हुई।

4:38 PM : जसप्रीत बुमराह के छठे ओवर में सिर्फ 2 रन। तेज गेंदबाजों के मुकाबले श्रीलंका पर भारतीय स्पिर्नस हावी नजर आते हुए। श्रीलंका 125/5 (30)

4:35 PM : श्रीलंका ने 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने एंजेलो मैथ्यूज को आउट किया। कपूगेदरा अपने 100वें मैच में बल्लेबाजी के लिए आए। श्रीलंका 123/5 (29)

4:28 PM : हार्दिक पांड्या मैदान से बाहर। उनके स्थान पर गेंदबाजी केदार जाधव को सौंपी गई।

4:24 PM : हार्दिक पांड्या के छठे ओवर की पहली ही गेंद पर मैथ्यूज ने चौका लगाया। पांड्या अपने पैर में तकलीफ महसूस करते हुए।

4:21 PM : युजवेंद्र चहल 26वां ओवर डालते हुए, जिसमें उन्होंने चार सिंगल दिए। श्रीलंका ने 4.24 की इकॉनमी से 111 रन बनाए।

4:17 PM : अक्षर पटले के चौथे ओवर में श्रीवर्धना ने चौका लगाया। श्रीलंका 108/4 (25)

4:14 PM : युजवेंद्र चहल ने 6 ओवर में 3.17 की इकॉनमी से 19 रन देकर 2 विकेट झटके। श्रीलंका 24वें ओवर तक 4 विकेट खोकर 101 रन बना चुका है।

4:11 PM : 23वें ओवर की तीसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने कुशल मेंडिस को 19 के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट किया। श्रीलंका को चौथा झटका। नए बल्लेबाज के रूप में मिलिंदा श्रीवर्धना आए।

4:07 PM : अक्षर पटेल 85-96 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बॉलिंग करते हुए। श्रीलंका 23 वें ओवर तक 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना चुकी है।

4:05 PM : युजवेंद्र चहल ने 22वें ओवर में 2 रन दिए। एंजेलो मैथ्यूज और मेंडिस के बीच 15 रन की साझेदारी। श्रीलंका 96/3 (22)

4:01 PM : श्रीलंकाई बल्लेबाज लंबे शॉट्स के बजाय सिंगल-डबल के जरिए रन जुटाने के प्रयास में। मेजबान टीम 4.48 के रनरेट से बल्लेबाजी करती हुई। श्रीलंका 94/3 (21)

3:59 PM : भारतीय फील्डर विपक्षी टीम को सिंगल लेने के लिए भी तरसाती दिख रही है। हार्दिक पांड्या के पांचवें ओवर में मैथ्यूज ने सीधे बल्ले से चौका लगाया। श्रीलंका ने पहले 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए।

3:56 PM : अक्षर पटेल बतौर पांचवें गेंदबाज लगाए गए। पहली दो गेंदों पर एंजेलो मैथ्यूज रन बनाने में नाकाम। तीसरी बॉल पर सिंगल। श्रीलंका 85/3 (19)

3:52 PM : तीन विकेट जल्द गंवाने के बाद श्रीलंका काफी दबाव में नजर आ रहा है। कुशल मेंडिस (14), जबकि एंजेलो मैथ्यूज (0) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। हार्दिक पांड्या के चौथे ओवर में सिर्फ 1 रन। श्रीलंका 84/3 (18)

3:47 PM : पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एंजेलो मैथ्यूज मैदान पर। श्रीलंका काफी मुश्किलों में नजर आ रह है। युजवेंद्र चहल ने 17वें ओवर में सिर्फ 2 रन दिए।

3:42 PM : श्रीलंका 4.35 के रनरेट से बल्लेबाजी करता हुआ। दो विकेट खो देने के बाद फैंस के चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती है। पांड्या ने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उपुल थरंगा (9) को कोहली के हाथों कैच आउट कराया। श्रीलंका 81/3 (16)

3:37 PM : चहल के सफल ओवर से दो चौकों और 2 सिंगल के साथ 8 रन आए। श्रीलंका 80/2 (15)

3:33 PM : महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे में अपना 99वां स्टंपिंग शिकार धनुष्का गुनाथिलका को बनाया। श्रीलंका को दूसरा झटका लगा।

3:31 PM :  14वें ओवर की शुरुआत हार्दिक पांड्या ने वाइड के साथ की। इस ओवर में कुशल मेंडिस ने दो चौके जड़े।श्रीलंका 70/1 (14)

3:27 PM : युजवेंद्र चहल के दूसरे ओवर में सिर्फ एक सिंगल। पावरप्ले के बाद श्रीलंका की रफ्तार थम चुकी है। मेजबान टीम 4.69 के रनरेट से बल्लेबाजी करती हुई। श्रीलंका 61/1 (13)

3:24 PM : पांड्या मैच चका 12वां ओवर डालते हुए। तीसरी गेंद पर सिंगल। अगली डिलीवरी वाइड। श्रीलंका 59/1 (12)

3:24 PM  : 12वां ओवर हार्दिक पांड्या के पास।

3:20 PM  : पावरप्ले खत्म होते ही गेंदबाजी में बदलाव। युजवेंद्र चहल अपना पहला ओवर डालते हुए। इस ओवर से सिर्फ 4 सिंगल। श्रीलंका 56/1 (11)

3:16 PM  : 10वें ओवर में बुमराह की शानदार गेंदबाजी। इसमें बल्लेबाज कोई भी रन बनाने में नाकामयाब साबित हुए।

3:11 PM  : मैदान पर नए बल्लेबाज के रूप में मेंडिस आए। नौवें ओवर में भुवनेश्वर  ने एक वाइड डिलीवरी की, जबकि दो गेंदों पर चौका लगा। श्रीलंका 52/1 (9)

3:06 PM  : 8वें ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने खतरनाक नजर आ रहे डिकवेला को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करवाया। डिकवेला 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका 41/0 (8)

3:01 PM  : भुवनेश्वर कुमार सातवां ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर डिकवेला ने चौका लगाया। श्रीलंका 40/0 (6)

2:54 PM  : बुमराह के तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर डिकवेला ने शानदार छक्का लगाया। ये इस बल्लेबाज का दूसरा सिक्स है। डिकवेला 14 गेंदों में 26 रन बना चुके हैं। इस ओवर से 9 रन बने। श्रीलंका 36/0 (6)

2:51 PM  : मैच के पांचवें ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को भुवनेश्वर कुमार कुछ हद तक रोकने में कामयबा रहे। इस ओवर में सिर्फ 2 सिंगल। श्रीलंका 28/0 (5)

2:46 PM  : बुमराह के दूसरे ओवर में डिकवेला ने पहली गेंद पर चौका, जबकि अगली गेंद पर जबरदस्त छक्का लगाया। मेजबान टीम ने पिछले दो ओवर में 12 रन बनाए। श्रीलंका 26/0 (4)

2:42 PM  : 2.2 ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर डिकवेला ने जोखिम भरा शॉट लगाया। अगली गेंद पर 3 रन के लिए दौड़। भुवनेश्वर कुमार 135-140 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए। आखिरी गेंद पर गुनाथिलका ने चौका लगाया। इस महंगे ओवर से 11 रन बने। श्रीलंका 13/0 (3)

2:37 PM  : जसप्रीत बुमराह पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। इसमें श्रीलंकाई बल्लेबाज रन बनाने में पूरी तरह से नाकाम रहे। श्रीलंका 2/0 (2)

2:33 PM  : मैच का पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार कराते हुए। पहली ही गेंद पर डिकवेला ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। इस ओवर से मेजबान श्रीलंका ने महज 2 सिंगल लिए।

2:30 PM : श्रीलंका की ओर से निरोशन डिकवेला और धनुष्का गुनाथिलका बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे।

2:25 PM : श्रीलंका की ओर से थिसारा परेरा मैच में नहीं खेल रहे हैं।

2:15 PM : विराट कोहली ने इस मैच में एक बार फिर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका नहीं दिया है।

2:00 PM : भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

1:45 PM : भारत की टीम काफी जोश के साथ मैदान पर दिख रही है। आसमान में हल्के-हल्के बादल छाए हुए हैं। टॉस कुछ ही देर बाद होने वाला है।