प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-5 की नई टीम गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स ने एकबार फिर अपने बेहतरीन डिफेंस के दम पर मंगलवार को शानदार जीत दर्ज की और पुनेरी पल्टन को जीत की हैट्रिक लगाने से रोक दिया। अपने मजबूत डिफेंस के लिए मशहूर गुजरात ने बाबू बनारसी दास स्टेडियम में पुणे को 35-21 से मात दी।
टैकल से 17 अंक अर्जित करते हुए गुजरात ने एकबार फिर बताया कि उसका डिफेंस इस लीग में सबसे अच्छा है। उसके डिफेंस की मुख्य कड़ी ईरान के फजल अत्राचली ने टैकल के दस प्रयास किए जिसमें से नौ में उन्हें सफलता हाथ लगी। उनके हमवतन अबोजार मिघानी ने चार अंक लिए। यह जोड़ी दूसरी टीमों के रेडरों के लिए शुरू से ही सिरदर्द बनी हुई है।
यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, UP Yodha vs Bengal Warriors Match :
गुजरात ने शुरुआत तो अच्छी की और 2-0 की बढ़त ले ली, लेकिन पुणे ने तुरंत स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। एक बार फिर गुजरात ने 5-2 से बढ़त ले आगे निकलने की कोशिश की लेकिन इस बार भी पुणे ने 5-5 से बराबरी कर गुजरात को आगे निकलने से रोक दिया। हालांकि इसके बाद पुणे की टीम पूरे हाफ में बैकफुट पर रही और गुजरात ने दबदबा बनाते हुए लगातार अंक लेकर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया। हाफ टाइम में गुजरात की टीम 16-7 की बढ़त के साथ गई।
दूसरे हाफ में भी कहानी नहीं बदली और गुजरात की टीम पुणे पर पूरी तरह हावी रही। गुजरात के मजबूत डिफेंस को पल्टन की टीम भेद नहीं पाई और इस हाफ में काफी मशक्कत के बाद उसने अपने अंकों में 14 अंकों का इजाफा तो किया लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई। रेड से गुजरात ने 13 अंक लिए तो पुणे ने 11 अंक लिए। टैकल से पुणे की टीम 10 अंक ही ले पाई। गुजरात ने चार अंक ऑल आउट से लिए जबकि पुणे को एक भी ऑल आउट अंक नहीं मिला।
यहां पढ़ें Pro Kabaddi 2017, Gujarat Fortunegiants vs Puneri Paltan Match :
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”325″]
9:01 PM : गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने पुणे को 6 अंक से मात दी।
9:00 PM : मैच के 39वें मिनट में पवन शेरावत ने रेड में 2 प्वाइंट लिए। गुजरात 30, पुणे 20
8:58 PM : पवन शेरावत सुपर टैकल हुए। पुणे मैच में वापसी करते हुए। गुजरात 28, पुणे 20
8:55 PM : फजल अत्राचली ने इस सीजन का पहला हाई फाइव लगाया। गुजरात 25, पुणे 18
8:52 PM : पुणे ने मैच में तेजी दिखानी शुरू की। दीपक हुडा टैकल।
8:50 PM : मुकाबला खत्म होने में 7 मिनट बाकी। पुणे ने बोनस अंक जुटाया। गुजरात ने रिव्यू खो दिया है। पुणे 15, गुजरात 24
8:49 PM : पुणे की ओर से दीपक हुडा सबसे अधिक 4 अंक जुटा चुके हैं।
8:48 PM : पुणेरी मुकाबले में 9 अंक से पिछड़ती हुई।
8:45 PM : डू ऑर डाई रेड में पवन शेरावत ने अंक जुटाया। गुजरात (23) के पास 10 अंक की लीड।
8:44 PM : सचिन ने दूसरी सफल रेड की। गुजरात 22, पुणे 12
8:41 PM : गिरीश को ग्रीन कार्ड मिला।
8:39 PM : पुणे मैच में पेस बढ़ाने की कोशिश करती हुई। गुजरात 19, पुणे 11
8:37 PM : मैच खत्म होने में 14 मिनट शेष। दीपक हुडा ने अबोजार को टच किया। दोनों ईरानी डिफेंडर कोर्ट से बाहर। पुणे 11, गुजरात 18
8:36 PM : दूसरे हाफ के पहले पांच मिनट गुजरात 18 और पुणे 9
8:33 PM : पुणे ने तेजी से दो अंक जुटाए। हालांकि अभी भी गुजरात के पास मजबूत बढ़त है।
8:30 PM : पुणे ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही मोरे के जरिए रेड अंक जुटाया।
8:25 PM : पहले हाफ तक गुजरात ने 9 अंक की लीड बना रखी है। वहीं पुणे 7 प्वाइंट्स ही जुटा सकी है।
8:22 PM : फजल अत्राचली ने 4 टैकल किए हैं। उनकी बदौलत गुजरात ने पुणे पर दबाव बना रखा है। गुजरात (16) के पास 11 अंक की लीड।
8:20 PM : गुजरात के सचिन की सफल रेड। गुजरात 15, पुणे 5
8:19 PM : गुजरात के सुकेश हेगड़े मैच में अभी तक 4 रेड अंक जुटा चुके हैं।
8:17 PM : मैच के 15वें मिनट पुणे ऑलआउट। गुजरात (14) के पास नौ अंक की लीड।
8:15 PM : दीपक हुडा टैकल। अबोजार ने फिर से टैकल अंक जुटाया। पुणेरी ऑलआउट के करीब। गुजरात 9, पुणे 5
8:12 PM : गुजरात ने फिर से लीड कायम की। गुजारत ने मोरे को टैकल किया। गुजरात (7) दो अंक की लीड में।
8:11 PM : गुजरात के सचिन रेड में टैकल हुए। मुकाबला 5-5 की बराबरी पर।
8:09 PM : पुणेरी को इस रेड से 2 अंक मिले। गुजरात 5, पुणे 4
8:07 PM : दीपक हुड्डा ने मैच की पहली सुपर रेड की। पुणेरी ने इस रेड के जरिए। तीन अंक जुटाए। गुजरात ने रिव्यू मांगा।
8:05 PM : गुजरात ने मैच के पांचवें मिनट 3 अंक की लीड बना ली है। पुणे 2, गुजरात 5
8:02 PM : मैच का पहला प्वाइंट सचिन ने गुजरात के लिए लिया।
8:00 PM : गुजरात ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना।
7:55 PM : गुजरात और पुणेरी के बीच इस सीजन का ये पहला मुकाबला है।
7:50 PM : पुणेरी पलटन का डिफेंस और उनके रेडर इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं।
7:40 PM : पुणेरी पलटन :
रेडर – अक्षय जाधव, मोरे जीबी, राजेश मोंडल, रोहित कुमार चौधरी, सुरेश कुमार, उमेश मात्रे
डिफेंडर – धर्मराज चेरालथन, गिरीश मारुती अर्नेक, मोहम्मद, जाइउर रहमान
ऑलराउंडर – रवि कुमार, संदीप नरवाल, ताकामुत्शु कोनो, दीपक निवास हुडा
7:30 PM : गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स :
रेडर- अमित राठी, महेंद्र गणेश राजपूत, पवन कुमार शेरावक, राकेश नरवाल, सचिन, सुकेश हेगड़े, सुल्तान डांगे
डिफेंडर – अबोजर मोहाजेर मिघानी, सी कालिया अरासान, मनोज कुमार, प्रवेश भाईंसवाल, सुनील कुमार, विकास काले
ऑलराउंडर – महिपाल नरवाल, रोहित गुलिया, सियोंग रियोल किम
7:10 PM : गुजरात 9 में से 6 मैच जीतकर 36 अंक के साथ सबसे टॉप पर है। इस टीम ने अपने घर में एक भी मैच नहीं हारा।