भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए बैक टू बैक ब्रॉन्ज मेडल जीता। 52वें साल बाद भारत लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतने में कामयाब रहा। ओलंपिक के बाद टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने करियर को अलविदा कह दिया। श्रीजेश की अब वापसी होने वाली हैं लेकिन इस बार वह अलग रोल में नजर आएंगे।
फैंस को लग रहा था कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहने के बाद श्रीजेश लंबे समय बाद आयोजित हो रही हॉकी इंडिया लीग में हिस्सा लेंगे। हालांकि श्रीजेश ने नाम नहीं दिया। श्रीजेश भले ही मैदान पर नजर न आए लेकिन वह लीग का हिस्सा जरूर होंगे। द टेलीग्राफ की मानें तो श्रीजेश लीग में कोचिंग स्टाफ के तौर पर नजर आएंगे। साउथ के सुपरस्टार ने इसके लिए देश की राजधानी को चुना है।
श्रीजेश बनेंगे टीम डायरेक्टर
श्रीजेश दिल्ली की टीम के डायरेक्टर के तौर पर नजर आएंगे। यह टीम अपोलो के एसजी स्पोर्ट्स वेंचर की है। श्रीजेश की रिटायरमेंट के बाद यह नई शुरुआत है। श्रीजेश के अलावा फ्रेंचाइजी ने टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्राहम रीड को भी अपने साथ जोड़ा है। रीड कोच की भूमिका में नजर आएंगे। साल 2021 में टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में जब भारत ने 41 साल के बाद इंतजार मेडल जीता था तब टीम के कोच ग्राहम रीड ही थे। हालांकि इसके बाद वह भारत छोड़ के चले गए थे।
भारत छोड़ गए थे रीड
रीड 2019 में टीम इंडिया के कोच बने थे। टीम ने उनके कोच रहते हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। भारत ने टोक्यो में मेडल जीता लेकिन वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहे। ओडिशा में हुए हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद रीड ने अपने पद से हटने का फैसला लिया। उनके अलावा एनालिटिकल कोच ग्रेग क्लार्क और साइंटिफिक एडवाइजर मिचेल डेविड पेम्बरटन ने भी इस्तीफा दे दिया है। हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम नौवें स्थान पर रही।