मोहम्मद रिजवान की बेहतरीन पारी के बदौलत पाकिस्तान ने शुक्रवार, 19 जनवरी को चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को 159 रन का टारगेट दिया। रिजवान के अलावा मोहम्मद नवाज ने छोटी, लेकिन विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 233 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इन दोनों के पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज नहीं चला।
पाकिस्तान के 3 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। वहीं लगातार तीन अर्धशतक जड़ने वाले बाबर आजम अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। वह 11 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद रिजवान ने 63 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 90 रन बनाए। वहीं मोहम्मद नवाज ने 19वें ओवर में एडम मिल्न को लगातार 3 छक्के जड़े।
पाकिस्तान की पारी में केवल 8 चौके और 6 छक्के लगे
नवाज ने 9 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने 10 रन बनाए। फखर जमां ने 9 रन बनाए। सैम अयूब और साहबजादा फरहान ने 1-1 रन बनाए। पाकिस्तान ने बाउंड्री काफी कम लगाए। केवल 8 चौके और 6 छक्के ही लगे। बाबर ने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं रिजवान ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं नवाज ने 3 छक्के लगाए
मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्युसन ने 2-2 विकेट लिए
न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्युसन ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एडम मिल्न को 1 विकेट मिला। टीम पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर चुकी है। शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान पहली बार टी20 सीरीज खेल रहा है। टीम के खराब प्रदर्शन की खूब आलोचना हो रही है। 2023 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी थी।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्युसन।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, जमान खान।