नितीश कुमार रेड्डी की इंग्लैंड दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बैटिंग ऑलराउंडर के तौर पर बर्मिंघम में खेल रहे नितीश को क्रिस वोक्स ने बोल्ड कर दिया। वह ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को छोड़ते हुए बोल्ड हुए। गेंद काफी अंदर आई। नितीश ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट करियर की शुरुआत करते हुए काफी प्रभावित किया था। उन्होंने भारत को कई बार संकट से उबारा।
नितीश ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा, लेकिन इसके बाद से उनका बल्ला खामोश है। शतक के बाद से वह दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं। 4 पारियों में सिर्फ 6 रन बना पाए हैं। 2 पारी में 1-1 रन बनाकर आउट हुए हैं। 1 में पहली गेंद पर और 1 में 4 रन बनाकर आउट हुए हैं।
पर्थ टेस्ट में डेब्यू
नितीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पर्थ टेस्ट में डेब्यू किया था। पहली पारी में भारत ने 150 रन बनाए थे। इस दौरान नितीश सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 41 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में उन्होंने तेजी से 27 गेंद पर नाबाद 38 रन की पारी खेली। इसके बाद एडिलेड में दोनों पारियों में सर्वोच्च स्कोरर रहे। दोनों पारियों में उन्होंने 42-42 रन बनाए।
नितीश ने मेलबर्न में जड़ा शतक
नितीश रेड्डी ने ब्रिस्बेन में 16 रन बनाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं मिली। मेलबर्न में की पहली पारी में उन्होंने 144 रन बनाए। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के साथ 8वें विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। फिर भारत को 369 रन तक पहुंचने में मदद की। इस शतक के बाद से उनका बल्ला खामोश हो गया। मेलबर्न में दूसरी पारी में वह 1 रन बनाकर आउट हुए।
नितीश रेड्डी का करियर
सिडनी में नितीश रेड्डी गोल्डन डक हुए। दूसरी पारी में वह 4 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड दौरे पर पहले टेस्ट में उन्हें मौका नहीं मिला। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 1 रन बनाकर आउट हो गए। नितीश ने 6 मैच की 10 पारियों में 33.22 के औसत से 299 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक शामिल है।