भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सोमवार को भारत लौट आए हैं। देश लौटने पर गोल्डेन ब्वॉय का भव्य स्वागत किया गया जिसके लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं बजरंग पूनिया के भी आगमन पर लोगों का जमावड़ा देखने को मिला।
नीरज चोपड़ा के आगमन का वीडियो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि,’ये भव्य और ग्रैंड एंट्री है देश के पहले ट्रैक एंड फील्ड इवेंट के ओलंपिक चैंपियन की। भारत के बेटे आपका घर में स्वागत है। IGI एयरपोर्ट पर भीड़ के उत्सुकता भरे क्षण।’
वहीं देश के लिए रेसलिंग में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया का भी आज भारत आगमन हुआ। उनका भी दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। जिसको देखकर पूनिया ने कहा कि,’इतना प्यार और सम्मान देखकर अच्छा लगता है।’
That’s the great Grand entry of #India‘s first track & field #Olympics Champion #NeerajChopra
Welcome home son of #India
What crazy scenes here at IGI airport pic.twitter.com/B3jR3FL54p
— Athletics Federation of India (@afiindia) August 9, 2021
टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन करने के बाद आज भारतीय एथलीट दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पदक विजेताओं का शानदार स्वागत किया गया। स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का भव्य स्वागत किया गया। #NirajChopra pic.twitter.com/EjO787msvK
— The Journalist News (@_JournalistNews) August 9, 2021
#Tokyo2020 bronze medalist wrestler Bajrang Punia receives grand welcome at Delhi airport on his arrival from Japan
“It feels great to receive such kind of love and respect,” Punia says pic.twitter.com/2rtgYyNzgW
— ANI (@ANI) August 9, 2021
भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी भी आज देश लौटे। दोनों टीमों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अशोका होटल पहुंचते ही महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों से केक कटवाकर भारतीय हॉकी की दोनों टीमों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर आगमन के बाद सभी खिलाड़ी सीधे अशोका होटल जाएंगे जहां उन्हें एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान समारोह स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाएगा। इसमें कई बड़े राजनेता भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन खिलाड़ियों से रूबरू होंगे।
गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत के खाते में पहला स्वर्ण पदक जोड़ा। इसी के साथ भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 121 साल के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया और 48वां पायदान हासिल किया। भारत ने इस ओलंपिक में कुल 7 पदक जीते जिसमें एक स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक हैं। इससे पहले भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में बिना किसी स्वर्ण के 6 पदक जीते थे।