राष्ट्रीय स्कूल खेलों में दिल्ली का शनादार प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। उसके खिलाड़ियों ने बास्केटबाल में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा उसने कुश्ती, हैंडबाल, योग, तेंग सू डो, जीत कुने डो, स्के मार्शल आर्ट की व्यक्तिगत व टीम मुकाबले के स्वर्ण पदक जीते। दिल्ली ने गुरुवार को कुल चौबीस स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 वर्ग के बास्केटबाल मुकाबले में लड़के व लड़कियों का खिताब दिल्ली ने जीता। लड़कों के वर्ग में दिल्ली ने छत्तीसगढ़ को 85-60 अंकों से हराया। जबकि पंजाब ने केरल को 88-81 से हर कर हुये कांस्य पदक जीत् दिल्ली की लड़कियों ने पंजाब को 63-31 से हराकर स्वर्ण जीता। हैंडबाल में लड़कों के अंडर-14 वर्ग में दिल्ली ने उत्तरप्रदेश को 16-5 से और लड़कियों के वर्ग में मणिपुर को 14-8 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों के वर्ग में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 17-8 से हरा कर कांस्य पदक जीता।
दिल्ली के भारत ने लड़कों के अंडर-19 वर्ग की कलात्मक योग में स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के एन अजय अधीत को रजत व पश्चिम बंगाल के अनुज गुप्ता को कांस्य पदक मिला। दिल्ली के देवेश शर्मा ने अंडर-17का स्वर्ण जीता। और पश्चिम बंगाल के प्रीतम प्लाती ने रजत जबकि त्रिपुरा के सागर देब ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 वर्ग का स्वर्ण प्रशांत ने जीता। लड़कों के जीत-कुने-डो के अंडर-17 वर्ग में 35 किग्रा से कम भार वर्ग में दिल्ली के मोहम्मद अयान सलमानी ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के रितिक पारधे ने रजत जबकि गुजरात के शुभम कदम और उत्तरप्रदेश के नितिश शर्मा ने कांस्य पदक जीता। 37 किग्रा से कम भार वर्ग में दिल्ली के मोहम्मद कैफ ने स्वर्ण, गुजरात के अनीश मजीराणा ने रजत जबकि महाराष्ट्र के सुधीर पाटिल और विद्या भारती के हर्षित गौर ने कांस्य पदक जीते। 39 किग्रा से कम भार वर्ग में गुजरात के जोशी शौर्य ने स्वर्ण, दिल्ली के हर्षित ने रजत जबकि उत्तरप्रदेश के गौरव और विद्या भारती के संजीव सिंह ने कांस्य पदक जीता। 41 किग्र से कम भार वर्ग में दिल्ली के बिृजमोहन ने स्वर्ण, चंडीगढ़ के अविनाश कश्यप ने रजत जबकि गुजरात के जोशी विवके और असम के आयूष राय ने कांस्य पदक जीता। अंडर 19 के 49 किग्रा से कम भार वर्ग में दिल्ली के गौरव ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के बुद्धाभूषण ने रजत जबकि विद्या भारती के नरेंदर और छत्तीसगढ़ के दिवाकर ने कांस्य पदक जीता।
लड़कियों के स्के मार्शल आर्ट के अंडर-17 वर्ग के 36 क्रिग्रा भार वर्ग की प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की गायकी आस्था ने स्वर्ण, दिल्ली की सुमन कुमारी ने रजत व ओड़ीशा की श्वेता स्वागतिक और पंजाब की मनीषा ने कांस्य पदक जीता। 40 क्रिग्रा भार वर्ग दिल्ली की गुलनाज फातिमा ने पंजाब की किरणदीप कौर को हरा कर स्वर्ण जीता। मध्यप्रदेश की सदफ परवीन और जम्मू -कश्मीर की अयमेन बशीर ने कांस्य पदक जीता। 44 क्रिग्रा भार वर्ग की प्रतियोगिता में दिल्ली की सुष्मिता शर्मा ने पंजाब की एकनूर को हरा कर स्वर्ण जीता। जम्मू-कश्मीर की रखशंदा और हरियाणा की निशा ने कांस्य पदक जीते। 48 क्रिग्रा भार वर्ग की प्रतियोगिता में दिल्ली की स्वेता ने स्वर्ण जीता। पंजाब की रविंदर कौर ने रजत जबकि मध्यप्रदेश की शिवम कुशवाहा और विद्या भारती की रिया गुप्ता ने कांस्य पदक जीते। जूडो में 60 क्रिग्रा भार वर्ग में दिल्ली के रोहन राणा ने स्वर्ण जीता। तेंग सू डो में लड़कियों के विभिन्न भार वर्गों में दिल्ली की सिमरन, मुस्कान, पूजा व बबीता ने स्वर्ण पदक जीते।
लड़कों के अंडर-19 वर्ग के 96 क्रिग्रा के ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में दिल्ली के सागर ने स्वर्ण, उत्तरप्रदेश के विकास पटेल ने रजत जबकि उत्तराखंड के लुूभांशु और पंजाब के सुखप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीते। 120 क्रिग्रा का स्वर्ण पदक भी दिल्ली ने जीता। आर्यन ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के आदर्श गंड ने रजत व मध्यप्रदेश के मोहम्मद मुदस्सर खान और पंजाब के धर्मेंदर सिंह ने कांस्य पदक जीते। 96 क्रिग्रा के फ्री स्टाइल कुश्ती में पंजाब के अमित सरोहा ने स्वर्ण, दिल्ली के अमित कुमार ने रजत व हरियाणा के विजय और उत्तरप्रदेश के संदीप यादव ने कांस्य पदक जीते। 120 क्रिग्रा का स्वर्ण हरियाणा के मोहित ने दिल्ली के नितेश चिकारा को हरा कर जीता। उत्तरप्रदेश के ईश्वर और विद्या भारती के विजय कुमार सिंह ने कांस्य पदक जीतते। रोप स्कीपिंग में लड़कों के अंडर 14 वर्ग में डीडी फ्री स्टाइल का स्वर्ण दिल्ली के कुणाल यादव, तनिष्क डोगरा और कार्तिक वालिया ने जीता। एसआर फ्री स्टाइल का स्वर्ण पदक भी दिल्ली के कार्तिक वालिया, कुणाल यादव, संजय यादव और आलोक ने जीते। लड़कियों के वर्ग का स्वर्ण पदक दिल्ली की तारिषी धवन, प्रियंका और नंदिता कौर ने जीते।
नेटबाल के लड़कों के वर्ग में दिल्ली ने मध्यप्रदेश को 12-3, छत्तीसगढ़ ने हरियाणा को 17-10, पंजाब ने गुजरात को 13-6, कर्नाटक ने केरल को 14-2, विद्या भारती ने आइपीएससी को 13-6, महाराष्ट्र ने सीबीएसई को 11-3 व चंडीगढ़ ने गोवा को 18-12 अंकों से हराया। लड़कियों के वर्ग में दिल्ली ने सीबीएसई को 16-2, पंजाब ने विद्या भारती को 14-4, छत्तीसगढ़ ने गोवा को 21-3, असम ने उत्तरप्रदेश को 18-0, तेलंगाना ने आइपीएससी को 14-5 और चंडीगढ़ ने महाराष्ट्र को 11-9 अंकों से हराया।