भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन समय ब्रेक पर हैं। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेल रही हैं और हार्दिक यह समय अपने बेटे के साथ बिता रहे हैं। वहीं नताशा स्टेनकोविक दीवाली पार्टी में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा रही हैं। हाल ही में वह डिजायइरन अबू-जानी की पार्टी में पहुंची और वह अकेले नहीं गई थीं।
नताशा पहुंची दिवाली पार्टी
v
v
नताशा और हार्दिक ने कुछ समय पहले अपने अलग होने की पुष्टी की थी। इसके बाद नताशा बेटे अगसत्य को लेकर सर्बिया चली गई थीं। हालांकि वहां कुछ समय बिता कर भारत आई गईं और काम करने लगी। नताशा शनिवार को डिजायनर अबूजानी की दीवाली पार्टी में पहुंची तो सबकी नजरें उनपर अटक गईं।
लाल रंग की साड़ी में ढाया कहर
नताशा ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। नताशा ने बाल खोले हुए थे और हाथ में लाल रंग का बैग था। उनका पूरा लुक ही बहुत स्टायलिश लग रहा था। इस दौरान नताशा के साथ एलेक्सेंडर एलेक्स नजर आ रहे थे। एलेक्स भी देसी अवतार में दिख रहे थे। उन्होंने कुर्ता पहना हुआ था। दोनों ने एक साथ पैप्स के सामने पोज भी किया।
नताशा के साथ नजर आए एलेक्स
नताशा का नाम कई बार एलेक्स के साथ जोड़ा गया या है। एलेक्स सर्बिया के ही रहने वाले हैं और मुंबई में बतौर एक्टर-मॉडल और फिटनेस कोच काम करते हैं। नताशा कई सालों से उनके नजर आती रही हैं। नताशा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्हें भाई भी बता चुकी हैं। एलेक्स का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ नजर आ चुके हैं।
नताशा और हार्दिक पंड्या ने 2020 की शुरुआत में सगाई की थी। वह मई में 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे अब अलग हो चुके हैं। दोनों के अलग होने की चर्चा आईपीएल के दौरान शुरू हुई जब नताशा किसी भी मैच में नजर नहीं आई। नताशा ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से पांड्या सरनेम हटा दिया था। टी20 वर्ल्ड कप में पंड्या अपने संघर्ष को लेकर भावुक हो गए थे। काफी समय तक चर्चा के बाद कपल ने जुलाई में पोस्ट शेयर कर ऐलान किया कि वो दोनों सच में अलग हो चुके है।