बांग्लादेश के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का विवादों से पुराना नाता है। वे एक बार फिर इसी कारण चर्चा में है। श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में रहीम ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पहले मैच में 85 और दूसरे मैच में 125 रन बनाए। रहीम ने श्रीलंकाई बल्लेबाज को आउट करने के लिए एक ‘गंदा प्लान’ बनाया। इसका खुलासा एक वायरल वीडियो में हुआ। उन्होंने बल्लेबाज को धक्का मारने के लिए कहा था।

दरअसल, श्रीलंका के धनुष्का गुणातिलका और पथुम निशांका क्रीज पर थे। दोनों साझेदारी कर लंकाई टीम को मजबूत करने में लगे थे। पारी का 11वां ओवर बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज कर रहे थे। 5वीं गेंद पर गुणतिलका ने एक डिफेंसिव शॉट किया। इस पर निसंका रन लेना चाह रहे थए। मिराज ने डाइव लगाकर गेंद को पकड़ लिया। इस दौरान विकेट के पीछे से रहीम बांग्ला में यह कहते सुने गए, ‘अगर तुम्हारे सामने आए तो धक्का मारकर जमीन पर गिरा दो।’

बांग्लादेश ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम से 103 रनों से हरा दिया। मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 246 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन ही बना सकी। बारिश के कारण 38वें ओवर के बाद मैच रोक दिया गया था। उस समय श्रीलंका ने 9 विकेट पर 126 रन बनाए थे। इसके बाद जब बारिश रुकी तो उसे 2 ओवर में 119 रन बनाने का लक्ष्य मिला। लंकाई टीम इस दौरान 2 ओवर में 15 रन ही बना सकी।

रहीम इससे पहले भी कई बार विवादों में फंसे हैं। पिछले साल दिसंबर में वे बंगबंधु टी20 कप में अपने ही खिलाड़ी पर भड़क गए थे। तब वे उन्हें घूंसा मारने वाले थे। नसुम अहमद गेंदबाजी के दौरान कैच पकड़ने के लिए दौड़े थे। तब रहीम भी दौड़े थे। मुशफिकुर ने कैच पकड़ लिया। इसके बाद ऐसा लगा कि वे रहीम उनपर हाथ उठा देंगे लेकिन वो अचानक रुक गए। फिर मैच समाप्त होने के बाद जब इस पर विवाद हुआ तो रहीम ने माफी मांग ली थी।